Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर क्यों बांधी जाती है तुलसी की जड़?

Tulsi Ki Jad Ghar Ke Mukhya Darwaje Par Bandhne Ke Labh: तुलसी को धार्मिक, ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
घर में तुलसी होना, तुलसी की पूजा करना और तुलसी के उपाय करना लाभकारी माना जाता है। तुलसी की पत्ती से लेकर उसकी जड़ बेहद असरदार है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि तुलसी की जड़ को घर के मुख्य द्वार पर बांधने से कई लाभ मिलते हैं और यह वास्तु में बहुत शुभ है।
मां लक्ष्मी का रूप है तुलसी का पौधा
- तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जिस भी घर में तुलसी का पौधा होता है उसका घर सुख-समृद्धि और संपन्नता से भरा रहता है।
- हालांकि तुलसी से जुड़े कई नियम भी होते हैं जिनका पालन आवश्यक है तभी तुलसी का सकारात्मक असर घर में देखने को मिलता पाता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: टॉयलेट-बाथरूम में इन चीजों को रखने से दूर होगा वास्तु दोष
वास्तु में तुलसी की जड़ का उपाय
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी की जड़ को घर के मुख्य द्वार (मुख्य द्वार पर लगाएं ये चिह्न) पर अवश्य लटकाना चाहिए। वास्तु में इसे घर के लिए लाभकारी माना गया है।
- तुलसी की जड़ को घर क मुख्य द्वार पर लटकाने से घर का कैसा भी वास्तु दोष दूर हो जाता है और घर में शांति स्थापित होती है।
- दरअसल, आज कल ज़मीन से जुड़े घर लोग कम ही खरीदते या बनवाते हैं अपार्टमेंट्स या फिर बिल्डर फ्लैट्स का चलन चल रहा है।
- ऐसे में घर की हर एक चीज को वास्तु के मुताबिक कर पाना संभव नहीं हो पाता है और वास्तु बिगड़ने के कारण कई परेशानियां आने लगती हैं।
- वास्तु में तुलसी की जड़ को घर के मेन डोर पर बांधना बहुत ही ज्यादा प्रभावकारी बताया गया है। इससे हर तरह का वास्तु दोष दूर होता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: शाम के समय इस दिशा की ओर होनी चाहिए जलते दीपक की लौ
कैसे बांधें तुलसी की जड़
- एक लाल कपड़े में थोड़े से चावल (काले चावल के उपाय) और तुलसी की जड़ रखें और कपड़े को मोड़कर गांठ बांध लें।
- इसके बाद कलावे के माध्यम से उस तुलसी की जड़ वाले कपड़े को घर के मुख्य द्वार बांधें।
तुलसी की जड़ को मुख्य द्वार पर बांधने से आपको भी यह सभी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।