क्या सच में प्रेग्नेंट हैं आलिया भट्ट या है कोई और बात?

Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जानिए इस खबर से जुड़े दोनों पक्षों के बारे में। 

ranbir & alia baby
ranbir & alia baby

आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर "अवर बेबी कमिंग सून" कैप्शन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुर्खियों में है। परिवार वालों से लेकर पूरे बाॅलीवुड तक, उन्हें हर कोई बधाई दे रहा है। फिर चाहे रणबीर की मम्मी नीतू कपूर हो या आलिया की मम्मी सोनी राजदान हर कोई खुशी से झूम रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस खबर को दूसरे एंगल से भी देखा जा रहा है। आइए जानते हैं कि क्या आलिया और रणबीर सच में मम्मी-पापा बनने वाले हैं या बात कुछ और है?

दादी और नानी ने की पुष्टी

neetu kapoor & soni razdan

आलिया की मम्मी सोनी राजदान ने भी उनका पोस्ट शेयर करते हुए दोनों को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने अनु रंजन का पोस्ट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने सोनी राजदान को डियरेस्ट नानी और नीतू कपूर को डियरेस्ट दादी लिखा हुआ है। इतना ही नहीं सोनी राजदान ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि वह इस खबर से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा "वास्तव में इस क्षण को शब्दों में बताना मुश्किल है। मैं रणबीर और आलिया के लिए और हम सभी के लिए बहुत खुश हूं। इस दुनिया में एक और जीवन लाने से बड़ा या गहरा कुछ भी नहीं है।" वहीं मीडिया ने जब नीतू कपूर से पूछा कि उन्हें कैसा लग रहा है तो जवाब में उन्होंने मुस्कुराते हुए थैंक्यू कहा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महेश भट्ट ने इस खबर पर बात करते हुए कहा कि मेरे बच्चे को एक बच्चा होने वाला है! मैं रणबीर और आलिया के लिए बहुत खुश हूं। हमाारा ट्राइब यूं ही आगे बढ़े। अब मुझे अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका के लिए तैयारी करनी है। एक दादा की भूमिका। यह एक ग्रैंड डेब्यू होने जा रहा है।

बहन रिद्धिमा और शाहीन नेकिया पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb)

आलिया के पोस्ट के बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर दोनों को बधाई दी है। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, माय बेबी आर हैविंग बेबी, आई लव यू बोथ सो मच।" रणबीर की बहन का भी नन्हे मेहमान को लेकर पोस्ट करना आलिया की प्रेगनेंसी की पुष्टि करता है। आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी इस खबर से बहुत खुश हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रणबीर और आलिया की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मॉम एंड डैड। उनके इस पोस्ट पर रणबीर की बहन ने कमेंट करते हुए लिखा, "ओह हेलो मासी।"

फ्रेंड्स, फैमिली समेत पूरे बॉलीवुड ने दी बधाई

आलिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज से फैंस, फैमली और पूरे बॉलीवुड का माहौल खुशनुमा हो गया है। करण जौहर और अणु राजदान जैसे कई क्लोज फ्रेंड ने कपल को बधाई दी है। अनुष्का शर्मा ने भी दोनों की खबर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, वेलकम टू द कल्ब मोमी एंड डैडी। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा, वाणी कपूर, परिणीति चोपड़ा, ईशान खट्टर, नेहा धूपिया, अनिल कपूर, टाइगर शाॅफ जैसे तमाम सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फैंस भी इस खबर से बहुत खुश हैं।

इसे भी पढ़ेंःआलिया और रणबीर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, मां सोनी राजदान और बहन रिद्धिमा ने कुछ यूं किया रिएक्ट

एक महीने पहले दिया था कपल ने हिंट

आलिया ने लगभग 1 महीने पहले अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर की एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वह अपनी गोद में एक बच्चा उठाए दिख रहे थे। इस वीडियो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा था कि "दिस वीडियो इज फूल वाइब। साथ ही इस वीडियो में दिख रहे रणबीर के कपड़े और आलिया के प्रेगनेंसी पोस्ट वाले कपड़े सेम टू सेम हैं। शायद आलिया और रणबीर उसी वक्त अपने फैंस को हिंट देना चाह रहे थे।

प्रेग्नेंसी न्यूज पब्लिक स्टंट तो नहीं?

किसी भी बड़े प्रोजेक्ट से पहले अक्सर स्टार्स पब्लिक स्टंट करते हैं। यही कारण है कि प्रेग्नेंसी न्यूज को आलिया और रणबीर की मोस्ट अवेटेड मूवी ब्रह्मास्त्र मूवी के लिए पब्लिक स्टंट बताया जा रहा है। ब्रह्मास्त्र मूवी पर बहुत लंबे समय से काम चल रहा है जो 300 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनाई गई है। कुछ ही दिन पहले रणबीर की शमशेरा मूवी का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है जो 22 जुलाई को रिलीज होगी।

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा और देवोलीना भट्टाचार्य जैसे कई सितारें लाइमलाइट में आने के लिए पब्लिक स्टंट का सहारा ले चुके हैं। देवोलीना भट्टाचार्य ने एक्टर विशाल सिंह के साथ वीडियो शेयर की थी जिसमें वह उन्हें प्रोपोज करते दिखे थे। जबकि बाद में इस बात का खुलासा हुआ था कि दोनों का म्यूजिक वीडियो आ रहा है।

वहीं आमतौर पर सोनोग्राफी या अल्ट्रासोनोग्राफी प्रेग्नेंसी के 18 से 20 महीने बाद सेकेंड ट्राईमस्टर में की जाती है, लेकिन आलिया के इससे पहले के पोस्ट को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि वह प्रेग्नेंसी के सेकेंड ट्राईमस्टरस्टेज पर हैं।

आलिया भट्ट और फैमिली के पोस्ट से तो ऐसा ही लगती है कि वह जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं, पर वास्तव में क्या सच है यह तो समय ही बताएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Alia Bhatt/Instagram

Recommended Video

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP