Winter Shopping: वेलवेट सूट के बेस्ट ऑप्शन्स के लिए दिल्ली के इन मार्केट्स का लगाएं चक्कर

वेलवेट सूट्स आजकल काफी चलन में है। दिल्ली के कई मार्केट्स में आपको सस्ते दामों में वेलवेट सूट्स के स्टाइलिश ऑप्शन्स मिल जाएंगे, जो सर्दियों में आपके लुक को परफेक्ट बनाएंगे।

delhi affordable markets for velvet suit shopping

Cheapest Market in Delhi for Velvet Suits: सर्दियों में आजकल ठंड से बचने और स्टाइलिश दिखने के लिए कई तरह के कपड़ों के ऑप्शन्स मार्केट में मौजूद हैं। वेलवेट सूट्स भी आजकल काफी चलन में हैं। सेलेब्स भी आजकल इन सूट्स को स्टाइल करते हुए नजर आते हैं। महंगे ब्रांडेड वेलवेट सूट्स आपको बेशक ऑनलाइन मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप सस्ते दामों में वेलवेट सूट्स के ऑप्शन्स ढूंढना चाहती हैं, तो दिल्ली में इसके लिए कई मार्केट्स हैं। आज हम आपको दिल्ली के ऐसे ही कुछ मार्केट्स के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको वेलवेट सूट्स सस्ते दामों में मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, यहां आपको इनकी एक से बढ़कर एक वैरायटी भी मिलेगी।

सरोजिनी नगर मार्केट

velvet suit shopping in delgi

सरोजिनी नगर मार्केट में लगभग सभी तरह के कपड़े आपको सस्ते रेट्स में मिल जाएंगे। यहां वेलवेट सूट्स के भी अच्छे ऑप्शन्स आपको मिल जाएंगे। वेलवेट सूट्स, कुर्ती या फिर वेलवेट कोर्ड-सेट्स सभी के लिए ये मार्केट बेस्ट है। यहां आप सस्ते दामों पर वेलवेट सूट्स खरीद सकती हैं।

सरोजिनी नगर मार्केट का समय क्या है?

यह मार्केट शाम तक खुली रहती है लेकिन सोमवार को यह बंद रहती है। अगर आपके पास समय है तो यहां वीकेंड की जगह वीक डेज में आएं क्योंकि वीकेंड पर यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है।

कैसे पहुंचे सरोजिनी नगर मार्केट?

पिंक लाइन मेट्रो में सरोजिनी नगर मेट्रो स्टेशन है। आप इस मेट्रो लाइन से सीधा मार्केट के पास उतर सकती हैं। इसके लिए आपको रिक्शा लेने की जरूरत नहीं पड़ेंगी।

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट में भी वेलवेट सूट्स के कई विकल्प मौजूद हैं।अगर आपको बजट की दिक्कत नहीं है तो यहां आप स्ट्रीट के अलावा स्टोर्स के भी शॉपिंग कर सकते हैं। इस मार्केट में आपको वेलवेट सूट्स के साथ विंटर वियर के बाकी ऑप्शन्स भी मिल जाएंगे।

लाजपत नगर मार्केट का समय क्या है?

यह मार्केट भी सोमवार को बंद रहती है। बाकी सभी दिन आप इस मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

कैसे पहुंचे लाजपत नगर मार्केट?

दिल्ली मेट्रो की बैंगनी तथा पिंक लाइन दोनों के जरिए लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है। यहां से ई-रिक्शा के जरिए आप मार्केट तक आसानी से जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Woolen Kurtis: 500 रुपये से कम में घर बैठे खरीदें ये कुर्ती, सर्दियों में दिखेंगी सबसे खूबसूरत

कमला नगर मार्केट

stylish velvet suits in minimum price

आप वेलवेट सूट्स खरीदने के लिए कमला नगर मार्केट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आपको स्ट्रीट से लेकर स्टोर्स तक, वेलवेट सूट्स के लिए कई ऑप्शन्स मिल जाएंगे। यहां कई शॉप्स ऐसी हैं, जहां सिर्फ सूट्स ही मिलते हैं। ऐसे में आप इस मार्केट का चक्कर जरूर लगाएं।

कमला नगर मार्केट का समय क्या है?

यह मार्केट भी सोमवार को बंद करती है।

कैसे पहुंचे कमला नगर मार्केट?

आप येलो लाइन के विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर उतरकर यहां के लिए रिक्शा ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- विंटर लुक को बनाना है खास? तो दिल्ली की इन मार्केट्स से खरीदें वूलन ड्रेसेस

अगर आपको दिल्ली की ये मार्केट्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP