वेलवेट सूट सिलवाते समय न करें ये गलतियां, लुक हो जाएगा खराब

Suit Sewing Tips: मार्केट में आजकल रेडीमेड से लेकर फैब्रिक तक में आपको सूट सिलवाने व खरीदने के काफी सारे ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे। आजकल हम इन्हें अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवाना काफी पसंद करते हैं। सर्दी के मौसम की बात करें तो इस मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ में ठंड से खुद को बचाना भी बेहद जरूरी होता है।
सर्दी में ज्यादातर हम वेलवेट फैब्रिक से बने सूट को पहनते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं वेलवेट फैब्रिक से बनर सूट को सिलवाते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि आपका लुक और बॉडी शेप परफेक्ट नजर आए।
वेलवेट सूट को हैवी लुक देने के लिए क्या करें?
वेलवेट सूट बनवाते समय आप इसे थोड़ा हैवी वर्क जरूर दें। अब क्योंकि यह फैब्रिक मोटा होता है और इसपर आप किसी भी तरह का डिजाइन बनवाएंगे तो वो नजर नहीं आएगा। वहीं इसके अलावा यह फैब्रिक शाइनी भी होता है। वेलवेट सूट को हैवी लुक देने के लिए आप इसपर गोटा-पट्टी लेस वर्क की सहायता लेकर कोई भी डिजाइन बनवा सकती हैं। इसके लिए आप चौड़े डिजाइन वाली लेस या बारीक किनारी लेस लेकर नेकलाइन, बाजू के बॉर्डर या सूट के घेरे पर लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पंजाबी स्टाइल सलवार-सूट बनवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मिलेगा परफेक्ट लुक
वेलवेट सूट के साथ सलवार या पैन्ट कैसी बनवानी चाहिए?
वेलवेट सूट के साथ सलवार या पैन्ट बनवाने का सोच रही हैं तो आप इसके लिए थोड़े लूज डिजाइन को चुनें। साथ ही स्ट्रैट लुक वाली पैन्ट्स ही बनवाये और कोशिश करें कि इस तरह के सूट लुक के साथ आप सलवार की जगह स्ट्रैट प्लाजो पैन्ट्स बनवा लें। ऐसा करने पर आपका लुक काफी मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आएगा। पैन्ट्स के बॉर्डर के लिए चौड़े डिजाइन की लेस लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी स्टाइल सलवार-सूट में परफेक्ट लुक पाने के लिए इन विशेष बातों का रखें ध्यान
वेलवेट सूट की फिटिंग कैसी रखनी चाहिए?
वैसे तो सूट की फिटिंग को आपको अपनी बॉडी शेप के और मर्जी के हिसाब से धीला या टाइट रखवाना चाहिए, लेकिन वेलवेट फैब्रिक बिल्कुल बॉडी से चिपका हुआ अच्छा दिखाई नहीं देता है। इसके लिए आपको सूट को थोड़ा लूज फिटिंग का बनवाना होगा। ऐसा करने से आपका लुक बेहतरीन नजर आएगा। वहीं वेलवेट का फैब्रिक मोटा होता है तो इसे आसानी से सिल पाना कई बार मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप सूट को सिलवाते समय इंटरलॉक करवाना बिल्कुल भी न भूलें।
अगर आपको वेलवेट सूट सिलवाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।