Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

7 सिस्टर स्टेट्स की इन 7 अनोखी डिशेज को आप भी जरूर करें ट्राई

अगर आप नार्थ-ईस्ट इंडिया के वास्तविक स्वाद को चखना चाहती हैं तो आपको इन सात अनोखी डिशेज को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
Updated:- 2021-06-19, 15:41 IST
main india  state food

भारत की विविधता सिर्फ पहनावे या बोली में ही नहीं झलकती, बल्कि हर राज्य में खान-पान के तरीके भी भिन्न है। अमूमन देश के विभिन्न राज्यों में भौगोलिक वातावरण व खाने की सामग्री की उपलब्धता के आधार पर कुछ विशिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं। वहीं, लोग अपनी पसंद व टेस्ट के अनुसार भी एक ही डिश को अलग-अलग राज्यों में भिन्न तरीकों से पकाते हैं। वहीं अगर बात भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य की हो तो यहां पर भोजन की आदतें काफी भिन्न है। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य न केवल एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का दावा करते हैंए बल्कि आप उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के भोजन विकल्पों को जानकर चकित रह जाएंगे। उनके मसालों का बेहतरीन मिश्रण शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजनों में देखा जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको 7 सिस्टर स्टेट्स की कुछ बेहतरीन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी इन्हें एक बार जरूर खाना चाहेंगी-

असम- अमित खार

inside  aasam food

अमित खार एक लोकप्रिय असमिया व्यंजन है जिसे अमूमन दोपहर के भोजन में परोसा जाता है। असम में लोग इसे चावल और दाल के साथ खाना पसंद करते हैं। यह एक शाकाहारी व्यजंन है, जिसे कच्चे पपीते और कई मसालों का उपयोग करके बनाया जाता है। इसे बनाते समय कटे हुए कच्चे पपीते के क्यूब्स को लाल मिर्च, जीरा, कलौंजी, सौंफ, सरसों और मेथी के तड़के में पकाया जाता है। अमित खार उत्तर पूर्व का एक प्रसिद्ध शाकाहारी व्यंजन है और ऐसा माना जाता है कि इस डिश को खाने से पेट साफ रहता है।

मणिपुर- इरोम्बा

inside  madipur

इरोम्बा मणिपुर के मेइतेई समुदाय से ताल्लुक रखने वाली एक डिलिशियस डिश है। अगर आप एक नॉन-वेजिटेरियन है तो एक बार इस डिश को चखना तो बनता ही है। यह रेसिपी उबली हुई सब्जियों और फरमेंटेड फिश का उपयोग करके तैयार की जाती है। इन दोनों को मिर्च और कुछ अन्य मसालों के साथ मिलाकर मैश किया जाता है। इस डिश का मेन इंग्रीडिएंट यानी फरमेंटेड फिश को मणिपुरी भाषा में ’नगारी’ कहा जाता है। यह एक प्रकार की मीठे पानी की मछली है जिसे पहले धूप में सुखाया जाता है और फिर डिश को कुछ चटपटा स्वाद देने के लिए फरमेंट किया जाता है।

मेघालय- जादोह

inside  meghalya

मेघालय राज्य का एक लोकप्रिय व्यंजन, जादोह मूल रूप से चावल, पिग लिवर, तेज पत्ते, हरी मिर्च, प्याज, अदरक, हल्दी और काली मिर्च से बना पुलाव है। खासी भाषा में ’जा’ का मतलब चावल और ’दोह’ का मतलब मांस होता है। वैसे तो इसे ट्रेडिशनल तरीके से पिग लिवर से तैयार किया जाता है, लेकिन कुछ लोग इस डिश में सुअर के मांस की जगह चिकन का भी इस्तेमाल करते हैं।

मिजोरम- सैनपियाउ

inside  mezoram

मिजोरम में सैनपियाउ और अरसा बुचियार दोनों जो एक एक प्रकार का चावल का दलिया हैं परोसा जाता है। एक महत्वपूर्ण अंतर यह है कि अरसा बुचियार को चिकन के साथ परोसा जाता है, जिसमें कुछ स्थानीय हर्ब्स को शामिल करके उसे टेस्ट को बढ़ाया जाता है जबकि सैनपियाउ को चिकनके बिना परोसा जाता है और इसमें धनिया पेस्ट, फिश सॉस पाउडर चावल और मसाले मिलाए जाते हैं। यह डिश को मुंह में पानी लाने वाला स्वाद देता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-दिल्ली का Echoes कैफे है एकदम Unique, जानें क्या है इसकी खासियत

नागालैंड- स्मोक्ड पोर्क

inside  nagaland

बाहर से खस्ता और अंदर से रसदार, स्मोक्ड पोर्क नागालैंड का सिग्नेचर डिश है। इसे पारंपरिक तरीके से मीट में स्मोकी फ्लेवर डालकर पकाया जाता है। इस डिश को बनाने के लिए प्रसिद्ध राजा मिर्ची या भूत झोलोकिया का उपयोग किया जाता है, जिन्हें दुनिया की दो सबसे गर्म मिर्च के रूप में जाना जाता है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि तीखा खाने वाले नॉन-वेजिटेरियनलोगों को यह डिश कितना पसंद आएगी।

त्रिपुरा- चिकवी

inside  tripura

चिकवी जिसे पोर्क का भर्ता भी कहा जाता है, आमतौर पर त्रिपुराके स्थानीय लोगों द्वारा खाया जाता है। यह सूअर के मांस को बैम्बू शूट्स, भुनी हुई लाल मिर्च, प्याज, अदरक और हर्ब्स के साथ भूनकर तैयार किया जाता है। चिकवी बनाने के कई तरीके हैं। कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ सोक्ड हरे पपीते के बीज, हरी मिर्च, हल्दी, चावल का आटा और चूने के पत्ते भी मिलाते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-देहरादून के आलू-पूरी वाले से लेकर चाट वाले तक, ये हैं लजीज जायकों के ठिकाने

अरुणाचल प्रदेश- थुकपा

inside  arunachal

थुकपा शायद उत्तर-पूर्वी व्यंजनों के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। यह डिश वास्तव में सब्जियों और नूडल्स के साथ एक स्वादिष्ट सूप है। सूप को उसका क्लासिक स्वाद देने के लिए कई मसाले जाते हैं। थुकपा में जाने वाली सबसे पसंदीदा सब्जियां हैं मशरूम, गाजर, गोभी और प्याज। बहुत से लोग इस रेसिपी में चिकन भी शामिल करते हैं, जो इसे ठंड के महीनों के दौरान खाने के लिए एकदम परफेक्ट बनाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Travel websites

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।