छोले भटूरे लवर्स हैं तो नॉर्थ दिल्ली की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, खाते ही कहेंगे वाह क्या स्वाद है

नॉर्थ दिल्ली आपके लिए किसी स्वादिष्ट खजाने से कम नहीं। यहां की गलियों में बसा है छोले भटूरे का ऐसा देसी स्वाद, जिसे देखते ही दिल कह उठेगा.. वाह भाई, मजा आ गया।
image

छोले भटूरे न सिर्फ एक खाने की चीज नहीं, बल्कि एक एहसास है जिसे नाश्ता करते वक्त, दोपहर का खाना खाते वक्त..हर मौके पर खाया जा सकता है। शायद छोले भटूरे की यही खासियत है जो हमें हमेशा घर जैसा स्वाद देने का काम करता है। खास बात ये है कि हर शहर में छोले भटूरे का अपना एक खास अंदाज में तैयार किए जाते हैं, लेकिन दिल्ली की बात ही अलग है खासकर नॉर्थ इलाके की।

यहां के ठिकाने पर पंजाबी तड़के का अलग ही स्वाद आता है। अगर आपको यकीन नहीं है तो एक बार खुद जाकर नॉर्थ दिल्ली की गलियों और मार्केट्स को एक्सप्लोर करें और असली चटपटा स्वाद का लुत्फ उठाएं। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं नॉर्थ दिल्ली के बेस्ट छोले भटूरे की जगहों के बारे में।

चाचे दी हट

अगर आप असली छोले भटूरे का स्वाद लेना चाहते हैं, तो कमला नगर का बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वैसे तो यहां पर बहुत सारे प्लेसेस हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो चाचे दी हट को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

Bhatura making tips

यह बहुत ही पुराना और फेमस अड्डा है, जहां पर यूनिवर्सिटी के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

इसे जरूर पढ़ें-Kitchen Tips: फूले हुए मुलायम भटूरे बनाने के देसी ट्रिक्स, विदेश में मिलेगा इंडियन स्वाद

ओम दी हट

ओम दी हट नॉर्थ दिल्ली के छोले भटूरे लवर के लिए बेस्ट जगह है। यह जगह न सिर्फ पुरानी है बल्कि स्वाद भी परंपारिक है। यह दुकान अशोक विहार फेज 2 में स्थित है और यहां का स्वाद इतना लाजवाब है। एक बार खाने के बाद लोग बार-बार यहां आना पसंद करेंगे। यहां के छोले बहुत ही मजेदार होते हैं, जिसमें अलग ही तीखापन होता है। इसके साथ हरी चटना, प्याज और मसालेदार हरी मिर्च परोसी जाती है।

प्रेम दी हट्टी

अगर आपको छोले भटूरे पसंद हैं, तो नॉर्थ दिल्ली का नाम सबसे आगे आता है। यहां जगह करोल बाग के पास मौजूद है, जहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं। इस जगह को लोग प्रेम दी हट्टी के नाम से जानते हैं, सुबह से ही यहां पर लोगों का आना जाना लगा रहता है। करोल बाग की भीड़-भाड़ भरी गलियों में मौजूद यह दुकान दशकों से लोगों के दिलों और स्वाद की ज़ुबान पर राज कर रही है।

नारायणी छोले भटूरे

दिल्ली की यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस के छात्रों के बीच बहुत ज्यादा फेमस है। यह जगह जी.टी.बी नगर और हडसन लेन में मौजूद है। यहां के छोले हल्के तीखे, मसालेदार और गाढ़ी ग्रेवी वाले होते हैं।

radhe shyam chole bhature shops delhi

भटूरे सॉफ्ट और क्रिस्पी, जिनमें कभी-कभी हल्की स्टफिंग भी होती है। साथ में सर्व प्याज, आचार, हरी मिर्च और खट्टी चटनी ते हैं। खाने के बाद ठंडी मीठी लस्सी आपके अनुभव को पूरा कर देती है।

इसे जरूर पढ़ें-एक नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं छोले, भटूरे के साथ करें ट्राई

श्री तिवारी छोले भटूरे

श्री तिवारी छोले भटूरे की दुकान बहुत ही फेमस है। यह छोले भटूरे का नाम सुनते ही एक अलग ही स्वाद याद आने लगता है। हालांकि, यहां के छोले ज्यादा तीखे नहीं होते, क्योंकि यह स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक....यह छोले भटूरे आसानी से खा सकते हैं।

आप भी इन जगहों को एक्सप्लोर करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP