BudgetRooftop Restaurants In Gurugram:गुरुग्राम में अगर डिनर डेट के लिए अच्छे रूफटॉप रेस्टोरेंट्स ढूंढ रहे हैं, तो आपको ज्यादा सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको खूबसूरत सजावट वाले रूफटॉप रेस्टोरेंट्स बताएंगे, जो केवल सजावट ही नहीं बल्कि अपने बेहतरीन खाने के लिए भी जाने जाते हैं। आप इन ऊंचे रेस्टोरेंट्स से शहर की रौशनी को निहारते हुए लजीज खाने का आनंद उठा सकती हैं। अगर मौसम सुहावना है और हवांए ठंडी चल रही है, फिर तो रूफटॉप रेस्टोरेंट्स का आनंद दोगुना हो जाता है। गुरुग्राम में खूबसूरत और टेस्टी फूड वाले रेस्टोरेंट्स के बारे में आप यहां पढ़ सकती हैं।
Be Raw- द रूफटॉप कैफे (FamousRooftop Restaurants In Gurugram)
यह जगह गुरुग्राम के सेक्टर 31 में स्थित है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां केवल डिनर ही नहीं बल्कि आपको स्टार्टर भी लजीज मिलेगा। अक्सर लोगों को ऐसे रेस्टोरेंट में जाना अच्छा लगता है, जहां चहल-पहल अच्छी हो और गाने भी बजते हों। यहां आपको हर चीज मिल जाएगी। यहां खाने को सर्व भी खूबसूरत प्लेट्स में किया जाता है, इसकी सजावट आपको तस्वीरें लेने के लिए मजबूर कर देगी। इस रेस्टोरेंट के लिए आप ऑनलाइन टेबल बुक कर सकती हैं। टेस्टी वेज खाने के लिए बेस्ट रेस्टोरेंट खोज रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं।
- समय- यह रात 12 बजे तक खुला रहता है।
- लोकेशन- गेट नं 4, हेवन होटल, 5वीं मंजिल, प्लॉट नं 145, राहेजस अटलांटिस सोसाइटी के पास, सेक्टर 31, गुरुग्राम

Vibe- द स्काई रूफ रेस्टोरेंट (Gurugram Rooftop Restaurants)
यह रूफटॉप रेस्टोरेंट गुरुग्रामके सेक्टर 50 में स्थित है। यहां का इंटीरियर स्टाइलिश और आकर्षित है। लोगों का समय यहां कब निकल जाता है, पता भी नहीं चलता। अक्सर लोग यहां दोस्तों के साथ पार्टी और डिनर डेट के लिए जाते हैं। अगर आप सीट रिजर्व चाहती हैं, तो ऑनलाइन टेबल बुक कर सकती हैं।
स्टाइलिश है, जो पूरे इंटीरियर और वास्तुकला के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है।
- समय- यह शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है।
- लोकेशन- डबलट्री बाय हिल्टन, बानी स्क्वायर, पॉकेट सी, मेफील्ड गार्डन, सेक्टर 50, गुरुग्राम

Brewocrat Brewery- स्काई रेस्टोरेंट और किचन
इस रेस्टोरेंट की रेटिंग भी अच्छी है। यह गुरुग्राम के सेक्टर 47 में स्थित है। आपको नॉनवेज और वेज दोनों तरह के फूड यहां खाने को मिल जाएंगे। लोगों को खाने के साथ-साथ यहां की सजावट भी आकर्षित करती हैं। रेस्टोरेंट की हल्की लाइटिंग आपके खाने का आनंद और भी अच्छा बना देती है। यह बेस्ट रेस्टोरेंट में से एक आप मान सकते हैं।
- समय- दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है।
- लोकेशन- एलिमेंट 1 ब्लॉक ए, सेकंड फ्लोर, सेक्टर 47, गुरुग्राम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों