साल 2024 में इन नए ट्रेंड्स ने स्ट्रीट फूड की बदली तस्वीर, महंगे और एग्जॉटिक आइटम्स ने किया इंप्रेस

आज हम जानेंगे कि इस साल इंडियन स्ट्रीट फूड में क्या बदलाव या कहिए सबसे बड़े चलन देखे गए। गोलगप्पे और चाट-कचौड़ी एक तरफ है, लेकिन हमने बीते कुछ समय में एग्जॉटिक आइटम्स को भी स्ट्रीट फूड मार्केट में अपनी जगह बनाते देखा है।
image

भारत में स्ट्रीट फूड हमेशा से ही देश की पाक विविधता दर्शाता रहा है। हर साल ट्रेंड बदलता है, तो खानपान में भी बदलाव आने लाजमी होते हैं। 2024 में, यह गतिशील दृश्य और भी विकसित होता दिखा।

अगर आपने नोटिस किया हो, तो देखा होगा कि ट्रेडिशन और नए विचारों के मिश्रण के साथ-साथ एग्जॉटिक इंग्रीडिएंट्स ने भी दबदबा बनाया। विदेशी सामग्री, ग्लोबल फ्लेवर्स और क्रिएटिविटी स्ट्रीट फूड को लेकर हमारे नजरिए को परिभाषित करती रही है।

आइए 2024 के टॉप स्ट्रीट फूड ट्रेंड्स के बारे में जानें जो पूरे देश में खाने के शौकीनों को आकर्षित करते आए हैं, लेकिन उससे पहले जाने कि कैसे कुछ एग्जॉटिक इंग्रीडिएंट्स ने स्ट्रीट फूड की तस्वीर बदलने में मदद की।

विदेशी सामग्रियों ने भारतीय स्ट्रीट फूड में किया बदलाव

global ingredients

ऐसा नहीं है कि एग्जॉटिक इंग्रीडिएंट्स के बारे में हमें जानकारी नहीं है, बस अब लोगों ने स्ट्रीट फूड में भी उनका उपयोग करना शुरू किया है। सोशल मीडिया और कुकिंग शो के जरिए अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों ने स्ट्रीट वेंडर्स को प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। जैसे,पाव भाजी के लिए ऑलिव ऑयल और ट्रफल ऑयल का उपयोग होने लगा।

इतना ही नहीं, पानी पूरी के मिक्सर में एवोकाडो आने लगा। सुशी रोल्स अब काठी रोल्स को टक्कर देने लगे। ये सामग्रियां मिलेनियल्स और जेन Z को आकर्षित करती हैं, जो हमेशा सोशल मीडिया के लिए अनुभवात्मक भोजन की तलाश में रहते हैं।

1. फ्यूजन स्ट्रीट फूड

बटर चिकन मोमोज, तंदूरी पास्ता और पिज्जा डोसा जैसे व्यंजनों के साथ फ्यूजन ट्रेंड का बोलबाला जारी है। ये व्यंजन वैश्विक फ्लेवर्स को भारतीय मसालों के साथ मिलाते हैं, जो आपके पसंदीदा और परिचित व्यंजनों को एक अनूठा ट्विस्ट देते हैं। बन्स की जगह जैसे बाओ बन्स ने ले ली और लोग इन्हें बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: HZ Food Trends 2024: HZ की कई रेसिपीज साल भर करती रहीं ट्रेंड, ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर में खूब किया गया पसंद

2. रीजनल डेलिकेसी में हो रहे प्रयोग

कोलकाता काठी रोल, लखनवी गलौटी कबाब और मुंबई वड़ा पाव जैसे पारंपरिक स्ट्रीट फूड को एक नया टच दिया जा रहा है। जैसे वड़ा पाव के पाव को बदलकर होल-व्हीट ब्रेड या आर्टिशियनल ब्रेड्स को जगह दी जा रही है। हेल्थ कॉन्शियस के लिए काठी रोल में एवोकाडो और क्विनोआ जैसी विदेशी फिलिंग भरी जा रहे हैं। कमाल की बात है कि लोग इससे खासा इंप्रेस होते हैं।

3. प्लांट-बेस्ट डिशेज का क्रेज

पिछले 2-3 सालों में लोगों ने नॉन-वेज से प्लांट-बेस्ड मीट की ओर रुख किया है। इस साल भी ऐसे कई ट्रेंड्स देखे गए, जहां लोगों ने प्लांट-बेस्ड डिशेज को पसंद किया। स्वास्थ्य और सस्टेनबिलिटी पर बढ़ते ध्यान के साथ, प्लांट-बेस्ड स्ट्रीट फूड का चलन बढ़ रहा है।

कटहल के टाकोज से लेकर शाकाहारी कुल्फी तक, स्ट्रीट वेंडर इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रचनात्मक तरीके से बदलाव कर रहे हैं। सोया, बादाम और नारियल वाले डेयरी ऑप्शन भी क्लासिक व्यंजनों में अपनी जगह बना रहे हैं।

4. स्ट्रीट-स्टाइल सुशी और एशियाई प्लैटर्स

sushi and kimbap as street food

सुशी और राइस बाउल के किफायती इंडियन वर्जन ज्यादा चर्चा में रहे। विक्रेता इन पारंपरिक जापानी, कोरियाई, चीनी और अन्य पैन-एशियन व्यंजनों को देसी स्वाद देने के लिए मसाला चावल, अचार वाली सब्जियां और मसालेदार चटनी जैसी लोकल और रीजनल सामग्री का उपयोग कर रहे हैं।

समोसा सुशी रोल ट्रेंडिंग कॉम्बिनेशन में से एक हैं। इतना ही नहीं, जो सुशी या किम्बाप महंगे रेस्तरां की शान थे, वे अब स्ट्रीट-वेंडर्स के स्टॉल्स में भी जगह बना चुके हैं।

5. लोडेड स्ट्रीट फ्राइज और नाचोस

चाट से प्रेरित लोडेड फ्राइज और नाचोस 2024 में लोगों की पहली पसंद बने। पहले तक सिंपल, क्लासिक या पेरी-पेरी मसाला वाले चिप्स और फ्राइस लोगों को पसंद आ रहे थे, लेकिन अब चीजी डिप्स और लोडेड फ्राइज स्ट्रीट फूड का हिस्सा बन गए हैं। तीखी इमली की चटनी, मसालेदार दही, सेव और मसाले के साथ, ये उन लोगों के लिए एकदम सही नाश्ता है जो क्रंच और मसाले का मिश्रण चाहते हैं। किसने सोचा था कि नाचोस भी अब स्ट्रीट फूड का हिस्सा बन जाएंगे।

6. डेजर्ट फूड ट्रक

dessert food trucks

फूड ऑन व्हील वेस्टर्न कॉन्सेप्ट था। धीरे-धीरे यह भारत में भी आया और बहुत लोकप्रिय हुआ। इसके चलते अब डेजर्ट शॉप्स और कैफे भी व्हील्स पर आ गए हैं। डेजर्ट-बेस्ड फूड ट्रक बबल वॉफल, नाइट्रोजन आइसक्रीम और मसाला चॉकलेट के साथ चुरोस जैसे मीठे डेजर्ट पेश करने लगे हैं। यह डेजर्ट जो एक समय में क्लासिक कैफेज का हिस्सा थे, अब व्हील्स पर आ गए हैं।

7. फर्मेंटेड स्ट्रीट फूड

मैंने मुंबई में सिर्फ कोकम कांजी पी है और मेरे लिए वह इकलौता फर्मेंट बेवरेज था। मगर आज तरह-तरह के ड्रिंक्स आ गए हैं। प्रोबायोटिक से भरपूर फर्मेंटेड ऑप्शन जैसे कांजी शॉट्स, कोम्बुचा मॉकटेल और यहां तक कि किम्ची चाट लोकप्रिय हो रहे हैं। ये फर्मेंटेड ड्रिंक्स पाचन को बेहतर बनाने का काम करती हैं। ये ड्रिंक्स अपने चटपटे स्वाद और स्वास्थ्य लाभों का संतुलन प्रदान करते हैं, जो उन्हें युवा लोगों के बीच हिट बनाता है।

8. इंटर एक्टिव फूड एक्सपीरियंस

आपने देखा अभी कुछ महीनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जहां लोग खुद ही अपनी डिशेज कस्टमाइज कर रहे थे। इस तरह के कॉन्सेप्ट ने भी स्ट्रीट फूड को एक नए स्तर पर लाया है। इंटरैक्टिव फूड, जहां ग्राहक तैयारी में भाग लेते हैं, ट्रेंड कर रहा है। DIY पानी पूरी स्टॉल जो कई फ्लेवर वाले पानी या लाइव काउंटर पेश करते हैं जहां आप अपने लिए खुद चाट बना सकते हैं, लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: देश और विदेश के इन Viral Foods ने बनाया अपना दबदबा, अपने फ्लेवर्स से बनाया लोगों को दीवाना

9. स्ट्रीट फूड में विदेशी सामग्री

global ingredients uses in street food

ट्रफल ऑयल, ब्लू चीज, एडिबल फूल और एवोकाडो जैसी विदेशी सामग्री अब सिर्फ बढ़िया खाने तक ही सीमित नहीं रह गई है। स्ट्रीट फूड विक्रेता इन सामग्रियों को अपने ऑफर में शामिल कर रहे हैं, जैसे कि ट्रफल ऑयल पाव भाजी, ब्लू चीज कुलचा या एवोकाडो पानी पूरी, जिससे ये व्यंजन शानदार होने के साथ-साथ सुलभ भी बन रहे हैं। लखनऊ में स्ट्रीट वेंडर हैं, जो एवोकाडो, ग्रेपफ्रूट, आदि जैसी एग्जॉटिक चीजें बनाकर सर्व कर रही हैं और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं।

2024 के इन स्ट्रीट-फूड ट्रेंड्स ने एक नया सफर शुरू कर दिया है और हमें यकीन है कि 2025 या आने वाले सालों में कुछ और नए ट्रेंड्स हमें इंप्रेस करेंगे। आपने यदि कुछ नया ट्राई किया हो, तो हमें जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP