herzindagi
delhi main momos kaha milte hain

मोमोज खाने के हैं शौकीन, तो दिल्ली की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

अभी के समय में मोमोज खाना हर कोई पसंद कर रहे हैं। तंदूरी से लेकर पनीर तक लोग कई तरह के मोमोज खाते हैं। ऐसे में आपको भी मोमोज खाना पसंद है, तो दिल्ली के इन जगहों को करें एक्सप्लोर। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-16, 13:15 IST

मोमोज खाना किसे पसंद नहीं है यह एक तिब्बती और नेपाली व्यंजन है जो कि अब पूरे भारत में पसंद किया जाने लगा है। मोमोज को तिब्बती स्टाइल में बनाने के अलावा अब भारत में इसमें भारतीय स्वाद को भी जोड़ दिया गया है। भारत में इसकी स्टफिंग में कई तरह की चीजों का उपयोग किया जाने लगा है। गलियों से लेकर रेस्तरां तक, छोटे से लेकर बड़े तक बहुत से जगहों पर मोमोज मिलता है। दिल्ली में मोमोज बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में आपको बता दें कि दिल्ली में आपको आसानी से हर कहीं मोमोज के खाने को मिल जाएंगे। यदि आप मोमोज खाने के शौकीन हैं और दिल्ली में हैं, तो इन जगहों पर मिलने वाले मोमोज के स्वाद को जरूर चखें।

यशवंत प्लेस

best place to eat momos in delhi

यहां पर सौ से ज्यादा अलग-अलग मोमोज के स्टॉल, ठेले और शॉप हैं। जहां आप मोमोज का स्वाद चख सकते हैं। यशवंत प्लेस में आप मिलन फूड, चिमनी सिजलर्स, बैम्बू चॉपस्टिक्स और चाइनीज गार्डन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

यति द हिमालयन किचन

यह रेस्तरां हौज़ खास और सीपी में है यहां आपको तिब्बती व्यंजन का अनोखा स्वाद मिलेगा। मोमोज की यहां पर कई सारी वैरायटी टेस्ट करने को मिलेगी। यहां के झोल मोमोज, नेवारी मोमोज और शेजवान मोमोज (मोमोज डिश)को जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें: Momos खाने के लिए बाहर जाने की क्या जरूरत है, घर पर ही बनाएं 

ब्राउन शुगर

delhi food place

जीके 1 मार्केट के ओजी वीट मोमो को लोग काफी पसंद करते हैं। मोमोज की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच इसकी लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यहां के बेसिल चिकन, पनीर, कॉर्न और चिकन शेजवान अभी भी टॉप पर हैं। चटनी और ग्रेवी के साथ इनका मजा जरूर लें।

कबीला मोमोज

यकीनन आपको इस जगह के बारे में पता नहीं होगा। गौतम नगर मार्केट में किशोर सड़क के किनारे एक दुकान में मोमोज मिलती है। तीखा, मसालेदार और कुरकुरे पन से भरपूर यहां मिलने वाली मोमोज का स्वाद आप सभी को खूब पसंद आने वाला है।

यह विडियो भी देखें

दिल्ली हाट

best momos place

दिल्ली हाट में आपको खूब सारे अलग अलग स्ट्रीट फूड खाने को मिलेगा। देश के अलग-अलग स्थानों का स्वाद आपको दिल्ली हाट में मिलेगा। यहां मोमोज खाने गए हैं तो मोमो मिया शॉप पर (अरुणाचल प्रदेश स्टाल) में जरूर जाएं। यहां आपको फ्राइड मटन मोमोज और मणिपुर स्टॉल के पोर्क मोमोज का स्वाद जरूर चखना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: इन 3 वेज मोमोज को घर वाले करेंगे खूब पसंद, जानें रेसिपीज

दिल्ली में मोमोज के लिए ये सारी बेस्ट जगह हैं। यदि आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो घूमने के साथ साथ मोमोज खाने के लिए इन जगहों को एक्सप्लोर करें।

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।