Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

मोमोज लवर्स को जरूर पसंद आएंगी यह डिशेस

अगर आपको मोमोज खाना बेहद पसंद है तो ऐसे में आप इसे कई अलग-अलग तरीकों से टेस्ट करना चाहिए। 
Updated:- 2021-07-20, 13:06 IST
Moms recipe

जब भी स्नैक टाइम में कुछ अलग खाने की बात होती है तो यकीनन सबसे पहले मोमोज का नाम ही आता है। कई तरह की सब्जियों की मदद से तैयार किए गए मोमोज बच्चों से लेकर बड़ों तक को बेहद पसंद आते हैं। इवनिंग टाइम में मोमोज से बेहतर शायद कुछ और नहीं हो सकता। मेयोनीज और अलग-अलग तरह की चटनी के साथ सर्व किया जाने वाला मोमोज हर दिल अजीज है। हालांकि, अगर आप बार-बार एक ही तरह से क्लासिक मोमोज खाकर अब बोर हो चुकी हैं और अपने टेस्ट बड को शांत करने के लिए इसे अलग-अलग तरीकों से खाना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसे अन्य भी कई तरीकों से बना सकती हैं। आपने स्टीम्ड मोमोज से लेकर फ्राईड मोमोज का स्वाद तो कई बार चखा होगा, लेकिन आज हम आपको इससे भी अलग मोमोज की कुछ बेहतरीन रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो हर मोमोज लवर को जरूर पसंद आएंगे और इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी इन्हें एक बार तो जरूर ट्राई करना चाहेंगी-

व्हीट मोमोज

white moms

इन मोमोज की खास बात यह होती है कि इन्हें बनाते समय मैदा की जगह आटे का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण यह अपेक्षाकृत अधिक हेल्दी होते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें मोमोज काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन हेल्थ कॉन्शियस होने के कारण आप उन्हें अक्सर अवॉयड करती हैं तो ऐसे में आप व्हीट मोमोज बनाएं। बस मैदा की जगह आटे का डो बनाएं और अपने क्लासिक मोमोज को एक बेहतरीन ट्विस्ट दें।

सूप मोमोज

Chilli Momosसूप को सेहत के लिए बेहद हेल्दी माना जाता है, लेकिन अगर आप इन्हें मोमोज के साथ टेस्ट करती हैं तो यकीनन मानिए आपको एक बेहद ही अलग स्वाद चखने का मौका मिलेगा। आप स्टीम्ड मोमोज तैयार करके उसे अपने फेवरिट सूप में शामिल करें और बस शाम के समय इन सूप मोमोज का आनंद लें।

चिली मोमोज

chocolate Momos

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें चटपटा और तीखा खाना बेहद पसंद है तो ऐसे में आप चिली मोमोज बनाएं। इसे बनाने के लिए पहले मोमोज को वेजिटेबल स्टफिंग के साथ स्टीम्ड किया जाता है। इसके बाद, सोया सॉस, चिली सॉस और केचप के साथ एक सॉस तैयार की जाती है और उसमें मोमोज को अच्छी तरह कोट करके सर्व किया जाता है।

चॉकलेट मोमोज

soop Momos

अगर आप एक स्वीट लवर हैं और अपने क्लासिक मोमोज को एक यूनिक ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ऐसे में चॉकलेट मोमोज बनाना भी एक अच्छा आईडिया हो सकता है। इसमें आप मोमोज की फिलिंग में चॉकलेट को एड कर सकती हैं या फिर अपने क्लासिक मोमोज के उपर चॉकलेट सिरप की लेयरिंग कर सकती हैं और उसके स्वाद को कई गुना बढ़ा सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- इन 5 तरीकों को अपनाकर कीवी को बनाएं अपनी डेली डाइट का हिस्सा

चिकन मोमोज

chiken Momos

अगर आप एक नॉन-वेजिटेरियन हैं तो ऐसे में चिकन मोमोज बनाए जा सकते हैं। इन मोमोज को आप ड्राई या ग्रेवी दोनों ही तरह से बना सकती हैं। ड्राई चिकन मोमोज बनाते समय आप मोमोज की फिलिंग में चिकन को शामिल करें। वहीं अगर आप ग्रेवी वाला मोमोज बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप मोमोज तैयार करने के बाद आप चिकन की ग्रेवी तैयार करें और उसमें मोमोज को एड करें।

अफगानी मलाई मोमोज

अगर आपको तंदूरी मोमोज खाना काफी पसंद है तो ऐसे में आपको एक बार अफगानी मलाई मोमोजभी जरूर टेस्ट करने चाहिए। यह बेहद ही क्रीमी व डिलिशियस होते हैं और इन्हें खाने का अपना एक अलग ही स्वाद होता है। इसे बनाने के लिए रोस्टेड या फ्राईड मोमोज को दही, मलाई, ताजा हरा धनिया और कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाता है। इनका क्रीमी फ्लेवर इन्हें हर किसी का पसंदीदा बनाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें- रोज़ाना की चाय में आएगा दोगुना स्वाद अगर बनाते समय अपनाएंगे ये ट्रिक्स

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।