इन 3 वेज मोमोज को घर वाले करेंगे खूब पसंद, जानें रेसिपीज

आजकल मोमोज लगभग सभी का पसंदीदा फ़ूड है। इसका नाम जहन में आते ही जुबान पर पानी आ जाता है। कोई वेज तो कोई नॉन वेज मोमोज खाना पसंद करता है। भारत के सबसे फेमस स्ट्रीट फ़ूड के बारे में जिक्र किया जाए तो मोमोज का सबसे ऊपर नाम ज़रूर होता है। मोमोज कई तरह से बनाए जाते हैं लेकिन, आज हम आपको 3 इन ऐसे वेज मोमोज की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाकर आप भी ज़रूर ट्राई करना चाहेंगी, तो आइए जानते हैं।
पनीर मोमोज

सामग्री
मैदा-3 कप, तेल-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, लहसुन-1 चम्मच, अदरक-1 चम्मच, प्याज-1/2 कटा हुआ, पनीर-2 कप मैश किया हुआ, पत्ता गोभी-1 चम्मच, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, सोया सॉस-1 चम्मच, सिरका-1 चम्मच, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, चिली सॉस-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- पनीर मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में एक चम्मच तेल, सिरका, हल्का नमक और पानी डालकर गूंथ लें।
- अब इसे सेट होने के लिए लगभग 20 मिनट के लिए अलग रख दें।(गुड़ से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन)
- इधर एक कढ़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें और उसमें दरक, लहसून और प्याज डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद इसमें चिली सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर कुछ देर भून लें।
- कुछ देर बाद इसमें पनीर, काली मिर्च पाउडर आदि चीजों को भी डालकर भून लें।
- अब आप गूंथे आटे में लेकर छोटी-छोटी लोईयां बना लें और बेल लें।
- इसके बाद तैयार मसाले में से डालकर अच्छे से भर लें और मोमोज बना लें।
- अब अब ढोकला/इडली पकाने वाले बर्तन में आप इसे रख दें। 5-10 मिनट में भाप से पक कर ये तैयार हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:आप भी आसानी से घर पर मूंगफली का पाउडर बना सकती हैं, जानिए कैसे
सोया मोमोज

सामग्री
मैदा-3 कप, सोया-1 कप, तेल-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, लहसुन-1 चम्मच, अदरक-1 चम्मच, प्याज-1/2 कटा हुआ, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, चिली सॉस-1/2 चम्मच, पत्ता गोभी-1 चम्मच, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, सोया सॉस-1 चम्मच, सिरका-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सोया मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में एक चम्मच तेल, हल्का नमक, सिरका और पानी डालकर गूंथ लें और सेट होने के लिए कुछ देर अलग रख दें।
- इधर सोया को पानी में भिगोकर कुछ देर रखने के बाद अच्छे से मैश कर लें।(कटहल का कोरमा)
- इधर एक कढ़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें और उसमें दरक, लहसून और प्याज डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद इसमें मैश सोया, चिली सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर कुछ देर भून लें।
- अब आप गूंथे आटे में लेकर छोटी-छोटी लोईयां बना लें और बेल लें और तैयार मसाले में से भाकर मोमोज के आकार में बना लें।
- अब मोमोज पकाने वाले बर्तन में आप इसे रख दें। 5-10 मिनट में भाप से पक कर ये तैयार हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:पश्चिम भारत के इन 10 लाजवाब व्यंजनों में से आप किसे ट्राई करना चाहेंगे
मिक्स वेज मोमोज

सामग्री
मैदा-3/4 कप, सोया-1 कप, तेल-2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, लहसुन-1 चम्मच, अदरक-1 चम्मच, प्याज-1/2 कटा हुआ, बीन्स-1/4 कप, गाजर-1/4 कप, काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, चिली सॉस-1/2 चम्मच, पत्ता गोभी-1 चम्मच, मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, सोया सॉस-1 चम्मच, सिरका-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- वेज मोमज बनाने के लिए मैदा में एक चम्मच तेल, हल्का नमक, सिरका और पानी डालकर गूंथ लें और सेट होने के लिए अलग रख दें।
- इधर एक कढ़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें और उसमें दरक, लहसून और प्याज डालकर इसे अच्छे से भून लें।
- इसके बाद इसमें चिली सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर कुछ देर भून लें।
- कुछ देर बाद इसमें हरी सब्जियों आदि चीजों को भी डालकर भून लें।
- अब आप गूंथे आटे में लेकर छोटी-छोटी लोईयां बना लें और बेल लें और तैयार मसाला डालकर भर लें मोमोज के आकार में बना लें।
- अब अब पकाने वाले बर्तन में आप इसे रख दें। 5-10 मिनट में भाप से इसे पका लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।