herzindagi
momo recipe hz big

Momos खाने के लिए बाहर जाने की क्या जरूरत है, घर पर ही बनाएं

आप जानती हैं ना momo नेपाल का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड है। Momos सभी लोगों को पसंद हैं इसे आप स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं लेकिन क्या आपने कभी घर पर momos बनाएं हैं। आइए इसकी आसान रेसिपी जानिए।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-29, 17:47 IST

कई तरह के होते हैं। उन्हे बनाने का तरीका भी बहुत की अलग और खास होता है। अभी हम आपको वेजिटेबल momos की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। आप घर में इसे बना सकती हैं। Momos ऐसे स्नैक्स हैं जिन्हे आप आसानी से कभी भी कहीं भी खा सकते हैं। नेपाल का सबसे फेमस स्ट्रीट फूड अब भारत में भी हर राज्य में आसानी से मिल जाता है। तिबब्त, सिक्किम और दार्जलिंग से धीरे-धीरे अब momo का स्वाद अब हर जगह लोगों की ज़ुबान पर चढ़ चुका है। इसकी चटनी भी लोगों को बहुत पसंद है। हालांकि इसके बारे में कई तरह की बातें कही जाती हैं कि इसे खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाकर खाएंगी और खिलाएंगी तो आप इसे और भी ज्यादा हेल्दी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे बनाने में आपको कितना समय लगेगा ये सब आप इस रेसिपी से जान सकती हैं। 

Momo बनाने की सामग्री

  • मैदा- 3/4 कप 
  • तेल- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लहसून- 3-4 कलियां, बारीक कटा हुआ 
  • अदरक- 1 इंच बारीक कटी हुई
  • गाजर- 1/2 कप बारीक कटी हुई
  • पत्ता गोभी-1/2 कप बारीक कटी हुई
  • शिमला मिर्च-1/4 कप बारीक कटी हुई
  • फ्रेच बीन्स-1/4 कप बारीक कटी हुई
  • हरा प्याज- 1/4 कप बारीक कटी हुई
  • सोया सॉस- 1 चम्मच
  • चिली सॉस- 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच

Read more: 5 मिनट में बनती है Momos वाली हॉट गार्लिक सॉस

Momo बनाने की विधि 

  • Momo बनाने के लिए सबसे पहले मैदे में 1 चम्मच तेल डाल इसे पानी से गूंथ लें। 
  • अब इसे सेट होने के लिए थोड़ी देर ढक कर रख दें। 
  • एक कढ़ाई में अब एक चम्मच तेल डालकर उसे गर्म करें अब इसमें अदरक, लहसून और हरा प्याज डालकर इसे अच्छे से भून लें। 
  • अब इसमें सभी बारीक कटी हुई सब्जियां डालकर इसे भून लें। 
  • थोड़ी देर बाद इसमें चिली सॉस और सोया सॉस डालें। 
  • अब इसमें काली मिर्च और नमक भी स्वादानुसार डाल दें। 
  • 1 मिनट बाद गैस बंद करके इसे उतार लें। 
  • अब जो आटा आपने गूंथ कर रखा है उसे थोड़ा सा हाथ से और सेट करें और फिर इसकी छोटी-छोटी लोईयां बना लें। 
  • इसे पूरी की तरह बेल लें। ध्यार रखें कि ये बीच से थोड़ी मोटी हो लेकिन किनारों से बहुत बारीक हो। 
  • अब इसमें जो सब्जी आपने तैयार की है उसे भरें। 
  • सब्जी भरने के बाद आप इसे एक तरफ से उठाकर इसे सब तरफ से इकट्ठा करके इसके momo बना लें। 
  • जब सारे आटे और सब्जी के momo बन जाएं तब इसे ऐसे तैयार करें। 

यह विडियो भी देखें

अब ढोकला/इडली पकाने वाले बर्तन में आप इसे रख दें। 5-10 मिनट में भाप से पक कर ये तैयार हो जाएंगें। 

इसे आप प्रेशर कूकर में भी पका सकती हैं। इसके लिए आप momo को एक बर्तन पर तेल लगाकर उसे कुकर में डालकर रख दें। पानी सिर्फ भाप के लिए थोड़ा सा ही डालें। प्रेशर कूकर की भाप में भी momo अच्छे से पक जाते हैं।

Momo तैयार हैं आप इसे चिली सॉस, हॉट गार्लिक सॉस के साथ खा सकती हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।