-1764074991978.webp)
शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में अधिकतर महिलाएं, जो दुल्हन बनने वाली हैं, वे शादी से कुछ महीनों पहले ही अपनी शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। अगर आप कुछ समय में दुल्हन बनने वाली हैं और अपनी शादी में पहनने के लिए लहंगे तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। अब आप सस्ते लहंगे के लिए दिल्ली के दो फेमस बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। जहां आपको अपने बजट में यानी कम कीमत में एक से एक खूबसूरत ब्राइडल लहंगे मिल जाएंगे। आइए जानते हैं इन दोनों बाजार के बारे में।
अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं या दिल्ली घूमने के लिए आ रही हैं और ऐसे में ब्राइडल लहंगे खरीदना चाहती हैं, तो अब आपको सस्ते लहंगे के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दिल्ली का यह फेमस ग्रीन मार्केट एक्सप्लोर कर सकती हैं। दिल्ली का ग्रीन मार्केट सदर बाजार में लगता है। इस बाजार में आपको कम कीमत में एक से एक खूबसूरत ब्राइडल लहंगे मिल जाएंगे साथ ही लहंगे के अलावा आपको यहां दुल्हनों के लिए ब्राइडल एक्सेसरीज भी देखने को मिलेगी।
-1764074951420.jpg)
इस बाजार से आप थोक में लहंगे या सूट के कपडे से लेकर गोट्टा पट्टी तक कम कीमत में खरीद सकती हैं। आप चाहे तो दुल्हनों के लिए एक से एक खूबसूरत ब्लाउज भी खरीद सकती हैं, वह भी कम बजट में। अगर आप इस बाजार में बारगेनिंग करती हैं, तो आपको चीजें और भी कम कीमत पर आसानी से मिल सकती है। इस बाजार तक जाने के लिए आप दिल्ली की किसी भी मेट्रो से आर. के आश्रम या नई दिल्ली मेट्रो तक जा सकती हैं। वहां से आपको शेयरिंग रिक्शा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Indore Famous Jewellery Market: शादी के लिए खरीदना है सस्ते में ज्वेलरी, तो इंदौर का ये एक बाजार है बेस्ट
अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं और ऐसे में अपने लिए सस्ते और सुंदर लहंगे खरीदने का सोच रही हैं, तो दिल्ली का यह फेमस चांदनी चौक बाजार भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। आप इस बाजार को एक्सप्लोर कर एक से एक खूबसूरत लहंगे कम कीमत में अपनी शादी के लिए खरीद सकती हैं। आप यहां से हल्दी, मेहंदी और रिसेप्शन जैसे फंक्शन के हिसाब से आउटफिट ले सकती हैं। यहां आपको अपने बजट में एक से एक ब्राइडल गहने और सामान मिल जाएंगे।
-1764074962858.jpg)
इस बाजार से आप थोक के भाव रेडीमेड ब्लाउज भी खरीद सकती हैं। अगर आप रिंग प्लेटर, हल्दी प्लेटर जैसी चीज कम कीमत पर खरीदना चाहती हैं, तो वह भी आपको इस बाजार में आसानी से मिल जाएगी। आप इस बाजार में बारगेनिंग कर सकती हैं। बारगेनिंग करने पर आपको काफी मुनाफा हो सकता है। अगर आप दुल्हन की बहन या दोस्त हैं, तो भी इस बाजार से कम बजट में ड्रेसेस खरीद सकती हैं। यहां आपको लहंगे की हर तरह की वैरायटी देखने को मिलेगी। इस बाजार तक आने के लिए आप चांदनी चौक मेट्रो तक आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: जैसलमेर में कहां मिलेगी सबसे सस्ती राजपूती पोशाक, जानें कौन सा बाजार है बेस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : META AI
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।