दिल्ली के इस हाट में मिलती हैं ये बेहतरीन चीजें, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

दिल्ली में पिन से लेकर कार तक का सारा सामान मिलता है। इसलिए लोग दूर-दूर से यहां शॉपिंग करने आते हैं। आपने आईएन के दिल्ली हाट के बारे में तो जरूर सुना होगा? यह जगह खरीदारी के लिए एकदम बेस्ट है। साथ ही यहां होम डेकोर से लेकर ज्वेलरी तक सभी चीजें मिलती हैं। यह जगह अब खरीदारी के लिए लोगों की पहली पसंद भी बन चुकी है। यहां केवल आपको शॉपिंग ही नहीं बल्कि खाने के लिए भी अलग-अलग डिशेज मिलेंगी। फ्रेंड्स के साथ खरीदारी करने के लिए आप किसी भी दिन यहां जा सकती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं यहां मिलने वाले सामानों पर।
Kauna से बने सामान की करें शॉपिंग
इसके अलावा अगर आप अपने घर को कुर्सी से सजाना चाहती हैं तो यहां आपको इसकी डिफरेंट वैरायटी मिल जाएंगी। दिल्ली हाट में बैम्बू के सामान की शॉपिंग के लिए आपको पूरब श्री एम्पोरियम जाना चाहिए। यहां आपको अच्छे रेट में काफी सारा सामान मिल जाएगा। बैम्बू से बनने वाले बैग्स की कीमत 500 रुपये से शुरू है। वहीं होम डेकोर का सामान आपको 1000 रुपये की रेंज में मिल जाएंगे।
कपड़ों की शॉपिंग के लिए है अच्छी जगह
अगर आप चाहती हैं कि आपका वॉर्डरोब में केवल अच्छे और ट्रेंडी कपड़े हों तो इसके लिए आपको दिल्ली हाट जाना चाहिए। यहां आपको कपड़ों का बेहद अच्छा कलेक्शन मिलेगा। यही कारण है कि दूर-दूर से महिलाएं यहां शॉपिंग करने आती हैं। यहां आपको हाथ से की गई कारीगरी वाले कपड़े ज्यादा मिलेंगे। इसी कारण से यह थोड़े महंगे होते हैं। लेकिन यह क्वालिटी में अच्छे होते हैं। यहां आपको असम की ट्रेडिशनल ड्रेस भी मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें 300-400 रुपये में कुर्तियां
होम डेकोर का सामान खरीदें
अगर आप अपने घर को सजाना चाहती हैं, तो आपको दिल्ली हाट की सैर करनी चाहिए। यहां आपको एक से बढ़कर एक सामान मिलेगा। यहां आपको घर में रखने के लिए अलग-अलग डिजाइन की बेहतरीन मूर्तियां मिलेंगी। इसके अलावा यहां आपको विंड चाइम्स भी मिल जाएंगे।(मंगलौर में शॉपिंग की जगहें)
इसे भी पढ़ें:फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह 10 फेमस मार्केट
ज्वेलरी की करें खरीदारी
अगर आपको ज्वेलरी का शौक है तो आप आप दिल्ली हाट जा सकती हैं। यहां आपको लेटेस्ट और बेहद यूनिक ज्वेलरी कलेक्शन मिलेगा। साथ ही यहां कुछ ऐसी दुकानें भी हैं, जहां आपको स्टेट्स की स्पेशल ज्वेलरी भी मिल जाएंगी। अगर आप कुछ अलग खरीदना चाहती हैं तो यहां की शॉप को एक्सप्लोर करें।(गोवा के शानदार स्ट्रीट मार्केट्स)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।