रोटी और पराठे के लिए आटे में तेल और घी कब डालना चाहिए? जानें रणवीर बरार से

रोटी, पराठा और पूड़ी ये तीनों हमारे दैनिक आहार के हिस्सा हैं। घर पर रोजाना रोटी या पराठा सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक, के लिए बनाया जाता है। रोटी और पराठा बनाना तो बहुत आसान है, यदि शुरुआत में बिगड़ता है तो धीरे-धीरे बनते-बनते यह सभी से परफेक्ट बन जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि रोटी या पराठा के आटा में तेल और घी डालने से क्या होता है? इसके अलावा रोटी और पराठा के आटा में तेल और घी कब डालना चाहिए, घी और तेल डालने का सही समय क्या है? तो आज हम आपके इन दोनों सवालों का जवाब लेकर आए हैं। इन दोनों सवालों के जवाब के बाद आप भी अब होटल जैसी स्वादिष्ट और कुरकुरी रोटी पराठा बना सकते हैं।
रोटी-पराठा के आटे में घी और तेल डालने से क्या होता है?

रोटी और पराठा का आटा गूंथते वक्त यदि हम उसमें एक से दो चम्मच तेल डालते हैं, तो उसके कई फायदे हैं। पहला फायदा तो रोटी और पराठा का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है। तेल और घी वाले आटे से स्वाद बहुत अच्छा आता है और जिसे भी घी लगाकर रोटी और पराठा खाना पसंद नहीं है, तो आप उनके लिए आटा में ही घी मिलाकर आटा गूंथ सकते हैं। इसके अलावा रोटी और पराठा में यदि हम तेल या घी डालते हैं, तो उससे रोटी-पराठा बहुत कुरकुरी, सॉफ्ट और खस्ता बनती है।
इसे भी पढ़ें: ना पराठा, ना रोटी आटे से नाश्ते में तैयार करें स्पेशल सिंधी कोकी, यह रहा बनाने का तरीका
रोटी-पराठा के आटा में तेल और घी कब डालें?
View this post on Instagram
रोटी और पराठा का आटा तैयार करते वक्त पानी डालने से पहले यदि तेल या घी डालेंगे, तो इससे आटा लगाने के लिए कम तेल और घी का इस्तेमाल होगा। साथ ही यह पूरे आटे में अच्छे से मिल जाएगी, जिससे स्वाद बहुत अच्छा आएगा। इसके अलावा पानी डालने से पहले तेल घी डालने से वह आटा में अच्छे से मिक्स होती है और डो तैयार करते वक्त आसानी भी होती है। बहुत से लोग आटा तैयार करने के बाद ऊपर से तेल या घी लेकर अच्छे से मलते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इससे डबल मेहनत लगता है, ऐसे में हमेशा आटा में पानी डालने से पहले घी डालें, यह स्वाद के लिए बहुत अच्छा है।
नोट- आटा में घी या तेल का ज्यादा इस्तेमाल न करें, यदि आटा में तेल या घी ज्यादा हो जाए तो रोटी अच्छे से सिकेगी और स्वाद भी अच्छा नहीं आएगा। इसके अलावा पराठा बेलते वक्त उसमें भी तेल या घी को ब्रश की मदद से लगाकर बेल लें, ऐसा करने से भी पराठा खस्ता और कुरकुरा बनता है।
इसे भी पढ़ें: Cooking Hacks: इन तरीकों से बनाएं फूला-फूला पराठा, घंटों रहेगा सॉफ्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।