जापानी व्यंजन अपनी परंपरा, स्वाद और अनोखी बनावट के लिए जाने जाते हैं। यह न सिर्फ देखने में दिखने में सुंदर होते हैं, बल्कि जायका भी अच्छा होता है। इन व्यंजनों में सुशी और साशिमी का नाम सबसे ऊपर आता है। अक्सर लोग इन दोनों को डिशेज को कच्ची मछली से जोड़ते हैं, लेकिन यह दोनों व्यंजन अपने स्वाद, सर्विंग गिलास और बनाने की विधि में बिल्कुल अलग हैं।
जहां सुशी चावल, समुद्री सामग्री और अन्य सामग्रियों के साथ मिलकर बनाई जाती है। वहीं साशिमी पूरी तरह से ताजी और कटी हुई कच्ची मछली से तैयार की जाती है। इस लेख में हम इन दोनों अनूठे व्यंजनों के बीच के अंतर को समझेंगे और जानेंगे कि जापानी खानपान में इनका क्या महत्व है।
सुशी डिश कैसी होती है?
सुशी जापानी व्यंजनों का हिस्सा है। यह अपनी अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है। इसे बनाने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जाता है और चावल, सब्जियों और मछली से बनाया जाता है।इसका नाम सुव से मिलकर बनाया गया है। इसलिए इसे चावल सिरके, चीनी और नमक से तैयार किया जाता है, जो हल्का खट्टा और मीठा स्वाद देता है।
साशिमी डिश कैसी होती है?
यह भी एक जापानी डिश है, जिसमें फ्रेश कच्ची मछली का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मछली के पतले-पतले पीस करके पकाया जाता है। पकाने के बाद इसे सोया सॉस के साथ खाया जाता है। इसलिए इसका स्वाद सुशी से काफी अलग होता है, क्योंकि उसमेंचावल का इस्तेमाल किया जाता है।
ये रहीं खासियत
सुशी का स्वाद बहुस्तरीय होता है। इसमें चावल का हल्का खट्टापन, मछली या सब्जियों का ताजगी भरा स्वाद और वसाबी-सोया सॉस की तीखापन का संयोजन होता है। यही वजह है कि इसमें मछली का स्वाद बहुत कम आता है।
वहीं, साशिमी का स्वाद पूरी तरह मछली से तैयार किया जाता है। हालांकि, यह बेहद हल्का और मछली के आधार पर अलग-अलग होता है। वसाबी और सोया सॉस इसे तीखा और नमकीन बनाते हैं, लेकिन मूल स्वाद वही रहता है।
सुशी के प्रकार
सुशी जापानी व्यंजनों का हिस्सा है। इसे अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है। हर तरह का सुशी अपनी बनावट, सामग्री और स्वाद के लिए जाना जाता है।
निगिरी सुशी
यह हाथ से तैयार की जाने वाली सुशी है, जिसमें सिरके वाले चावल का इस्तेमाल किया जाता है। उसके ऊपर फ्रेश समुद्री खाने जैसे मछली या झींगा रखा जाता है। साथ ही, इसे सोया सॉस और वसाबी के साथ परोसा जाता है।
माकी सुशी
यह रोल वाली सुशी है, जिसमें चावल और सामग्री को नोरी में लपेटा जाता है। फिर इसे छोटे गोल टुकड़ों में काटा जाता है। इस रोल में कई तरह की सामग्रियों को भरा जाता है।
उरमाकी
इसे इनसाइड-आउट सुशी भी कहा जाता है। इसमें चावल को नोरी के बाहर रखा जाता है और सामग्री को लपेटा जाता है। इसे अक्सर तिल या टोबिको से सजाकर सर्व किया जाता है।
साशिमी के प्रकार
साशिमी भी जापान में काफी फेमस है, जिसमें मछली का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिश मछली और अन्य समुद्री जीव के लिए जानी जाती है।
मैगुरो
मैगुरो ट्यूना मछली से तैयार की जाती है। यह साशिमी का सबसे लोकप्रिय प्रकार है। वहीं, ट्यूना का फैटी हिस्सा, जो बेहद नरम और स्वाद वाला होता है।
साकी
यह सैल्मन मछली से बनाया जाता है और साशिमी का एक और लोकप्रिय प्रकार है। इसका स्वाद मीठा और नरम होता है। इसे अक्सर हल्के वसाबी या सोया सॉस के साथ खाया जाता है।
हमाची
इसे येलोटेल मछली से बनाया जाता है। यह जापान में सर्दियों के मौसम में खासतौर पर लोकप्रिय है। वहीं, मक्खन जैसा मुलायम और थोड़ा फैटी। बस इसके लिए आप चीजें तैयार करें और फिर खाने या सूप के साथ सर्व करें।
इकुरा
इकुरा का साशिमी का मछली बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। यह नमकीन और रसदार होता है और मुंह में जाते ही घुल जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो इकुरासे इसे ट्राई कर सकते हैं।
सुशी बनाने का तरीका
सामग्री
- सिरका वाले चावल के लिए
- सुशी चावल- 1 कप
- पानी- 1 ½ कप
- चीनी- 2 चम्मच
- नमक- 1 चम्मच
- सफेद सिरका- 2 चम्मच
सुशी चावल की विधि
- सबसे पहले सुशी चावल को अच्छी से धोकर, 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। इससे चावल की स्टार्च निकल जाएगी और चावल नरम बनेगा।
- एक बर्तन में पानी और चावल डालें और हल्की आंच पर पकने दें। जब पानी उबालने लगे, तो आंच को धीमा कर दें और 10-15 मिनट तक चावल पकने दें।
- एक छोटे बर्तन में, सिरका, चीनी और नमक डालें और उसे हल्का गरम करें ताकि चीनी और नमक अच्छी तरह से घुल जाएं।
- पके हुए चावल को एक बड़े बर्तन में निकालें और सिरका मिश्रण को उसमें डालें। चावल को धीरे-धीरे और बहुत ही ध्यान से मिलाएं ताकि चावल टूट न जाए।
साशिमी बनाने का तरीका
सामग्री
- ट्यूना मछली- 200 ग्राम
- वसाबी- 1 चम्मच
- सोया सॉस- 3 चम्मच
- अदरक का गारी- 1 छोटा चम्मच
- गार्निश के लिए- मूली के पतले, शिमला मिर्च
साशिमी की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर मछली को अच्छी तरह से धोएं।
- फिर मछली को नुकीला चाकू से अच्छी तरह से काट लें। ध्यान रखें कि स्लाइस लगभग 0.5 सेंटीमीटर मोटे हों। यह साशिमी का एक जरूरी स्टेप्स है, क्योंकि पतले स्लाइस मछली के स्वाद को अच्छा बनाता है।
- अगर आप चाहें तो इसे अच्छी तरह से पकाएं। फिर कटे हुए मछली के स्लाइस को एक सुंदर प्लेट में सजा लें। इन्हें एक दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखें, ताकि हर स्लाइस का रंग बहुत ही आसानी से हो जाए।
साशिमी को सर्व करें और इसे सोया सॉस और वसाबी के साथ खाएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों