अब घर पर भी बनेंगे मार्केट जैसे फूले और क्रिस्पी सूजी के गोलगप्पे, फॉलो करें हलवाई के बताए ये 4 सीक्रेट टिप्स

यदि आपके भी घर पर बाजार जैसे फूले हुए और क्रिस्पी गोलगप्पे नहीं बनते हैं, तो आज हम आपको हलवाई की कुछ सीक्रेट टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप परफेक्ट सूजी के गोलगप्पे बना सकती हैं।
Pani Puri recipe hindi

गोलगप्पे का नाम जुबान पर आते ही मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पे का खट्टा पानी और क्रिस्पीनेस हर किसी के मन को भा जाता है। वैसे तो आजकल बाजार में तरह-तरह के पानी पानीपुरी के साथ दिया जा रहा है। गोलगप्पे को हर जगह अलग नाम से जाना जाता है। जैसे, पानी बताशे, टिक्की, टिकिया, पानीपुरी, पुचके। पानी वाले गोलगप्पे के अलावा खट्टी-मीठी चटनी और दही के साथ भी गोलगप्पे की चाट खूब स्वादिष्ट लगती है। पानी बताशे की ख़ास बात है कि इसे बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई पसंद करता है। गोलगप्पे आटे, सूजी और दाल से भी बनाएं जाते हैं। ऐसे में सूजी के क्रिस्पी और फूले हुए गोलगप्पे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

यदि आपके घर में भी गोलगप्पे पसंद किए जाते हैं और सभी लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन जब भी आप इन्हें घर पर बनाती हैं, तो यह मार्केट की तरह फूले और कुरकुरे नहीं बनते हैं, तो आज हम आपको घर पर परफेक्ट गोलगप्पे बनाने की कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। इन ट्रिक्स को राजेंद्र पाठक हलवाई ने बताया है। आप भी हलवाई की बताई इन सीक्रेट ट्रिक्स को फॉलो करके घर पर सूजी के शानदार गोलगप्पे बना सकती हैं। यह गोलगप्पे बर्थडे पार्टी से लेकर शाम को स्नैक्स के तौर पर भी खाए जा सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन्हें बनाने का तरीका।

घर पर इन ट्रिक्स से बनाएं मार्केट जैसे सूजी के गोलगप्पे

how to make fluffy golgappa

आप भी हमारी बताई इन ट्रिक्स को अपनाकर सूजी के गोलगप्पे एकदम करारे और फूले ही बना सकती हैं।

1 गर्म पानी से आटा गूंथे

यदि आप सूजी की पानीपुरी बना रही हैं, तो उसके लिए आप सूजी को गर्म पानी से माड़ें। ऐसा करने से सूजी अच्छी तरह फूल जाएगी और गोलगप्पे एकदम फूले ही और क्रिस्पी बनेंगे। ऐसे में हल्के गुनगुने पानी से सूजी को गूंथे।

tips to make perfect suji golgappa

2 सूजी को थोड़ी देर फूलने के लिए छोड़ें

गोलगप्पे बनाने के लिए सूजी को लेकर पहले गर्म पानी से आटा गूंथ लें। उसके बाद आटे को किसी गीले कपड़े से ढककर करीब आधे घंटे के लिए फूलने के लिए जरूर छोड़ दें। ऐसा करने से सूजी फूल जाएगी और गोलगप्पे एकदम परफेक्ट बनेंगे।

ये भी पढ़ें:गेहूं, मैदा या सूजी... गोलगप्पे बनाने के लिए कौन-सा आटा इस्तेमाल करना है बेस्ट?

3 अच्छी तरह मसलना

सूजी वाले गोलगप्पे फूले ही और कुरकुरे बनाने के लिए आप सूजी को अच्छी तरह मसलें। ऐसा करने से सूजी का रवा टूटने लगेगा और सूजी एकदम चिकनी हो जाएगी। जिससे गोलगप्पे की सतह चिकनी रहेगी और आप उसे आसानी से बेल लेंगी।

golgappa dough

4 तलने का तरीका

हमेशा सूजी के गोलगप्पों को गर्म तेल में तलना चाहिए। इससे गोलगप्पे फूलते हैं। साथ ही, गोलगप्पे डालने के बाद आपको उन्हें करछी से चलाना नहीं है और न ही उन्हें पलटना है। सूजी के गोलगप्पे एक तरफ से सेके जाते हैं।

ये भी पढ़ें: घर पर बनाएं गोलगप्पे का 5 तरह का पानी, मार्केट वाला हो जाएगा फेल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP