herzindagi
image

फूले और कुरकुरे आटे के गोलगप्पे बनाने का मिल गया सीक्रेट, फॉलो करें ये ट्रिक्स

फूले और कुरकुरे गोलगप्पे बनाना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ खास ट्रिक्स अपनाकर आप परफेक्ट गोलगप्पे बना सकते हैं। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2025-01-31, 13:46 IST

घर पर फूले और कुरकुरे गोलगप्पे बनाना एक मुश्किल काम लग सकता है, लेकिन सही ट्रिक्स अपनाने से यह बेहद आसान हो सकता है। अक्सर घर में बनाए गए गोलगप्पे या तो सख्त रह जाते हैं या तलते समय फूलते नहीं हैं। अगर आप भी परफेक्ट गोलगप्पे बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास बातें ध्यान में रखनी होंगी। 

इस आर्टिकल में हम आपको वो सीक्रेट ट्रिक्स बताएंगे, जिससे आपके गोलगप्पे बाजार जैसे फूले-फूले और क्रिस्पी बनेंगे। तो आइए जानते हैं आसान टिप्स जिनकी मदद से स्वादिष्ट पूरी तैयार की जा सकती हैं। 

सही आटा इस्तेमाल करें

Aate ke Golgappe Recipe

फूले और कुरकुरे गोलगप्पे बनाने के लिए सही आटे का चुनाव सबसे जरूरी है। अगर आटे का अनुपात सही नहीं होगा, तो गोलगप्पे या तो सख्त बनेंगे या तलते समय फूट सकते हैं। इसलिए आटे को सही तरह से मिलाना जरूरी है।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरे गोलगप्पे और चटपटा पानी

गोलगप्पे बनाने के लिए सूजी का इस्तेमाल सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि यह कुरकुरापन बनाए रखता है। आप 1 कप सूजी में 2 टेबल स्पून मैदा मिलाने से आटा बाइंड हो जाता है और बेलने में आसानी होती है।

अपनाएं यह टिप्स 

  • आटे में एक चुटकी नमक और 1 टीस्पून तेल डालने से गोलगप्पे ज्यादा कुरकुरे बनते हैं।
  • यह नमी को कंट्रोल करता है और तलने के बाद गोलगप्पे लंबे समय तक क्रिस्पी बने रहते हैं।

आटे को अच्छे से गूंथें

golgaope making tips

सही आट लेने के बाद जरूरी है कि उसे सही तरीके से गूंथना बहुत जरूरी है, क्योंकि आटे की कंसिस्टेंसी से ही गोलगप्पे का टेक्सचर और कुरकुरापन तय होता है। अगर आटा बहुत सख्त या बहुत मुलायम होगा, तो गोलगप्पे अच्छे से नहीं फूलेंगे।

आटे की सही कंसिस्टेंसी के लिए क्या करें?

  • सूजी के आटे को गर्म पानी से गूंथना चाहिए, ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए।
  • आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए, वरना गोलगप्पे बेलते समय टूट सकते हैं।
  • इसे मुलायम लेकिन टाइट गूंथे, ताकि बेलने में आसानी हो और तलने के दौरान अच्छे से फूलें।

बेलने का सही तरीका

गोलगप्पे बनाने के लिए आटा सही तरीके से गूंथने के बाद, उसे बेलना भी एक जरूरी स्टेप है। अगर गोलगप्पे ज्यादा मोटे या असमान रूप से बेले गए, तो वे तलने के दौरान अच्छे से नहीं फूलेंगे। इसलिए बेलते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें ताकि बेलने में आसानी हो।

हर हिस्से को गोल करके हल्का सा तेल लगाएं, जिससे चिपके नहीं। फिर गोलगप्पे बेलने के लिए साफ, सूखी और चिकनी सतह का इस्तेमाल करें। चाहें तो प्लास्टिक शीट या सिलिकॉन मैट का इस्तेमाल करें, जिससे बेलते समय गोलगप्पे चिपकेंगे नहीं।

कुरकुरे गोलगप्पे बनाने का सीक्रेट

How to make ready to eat pani puri

परफेक्ट गोलगप्पे बनाने के लिए सिर्फ सही आटा और बेलने की तकनीक ही काफी नहीं होती, बल्कि उन्हें कुरकुरा बनाने के लिए कुछ खास ट्रिक्स भी अपनानी पड़ती हैं। अगर गोलगप्पे तलने के कुछ ही देर बाद नरम हो जाते हैं, तो इसका मतलब है कि कोई न कोई स्टेप छूट रहा है।

क्या करें?

अगर आप स्वाद के साथ परफेक्ट गोलगप्पे बनाना चाहते हैं, तो तेल का तापमान पर ध्यान दें। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत ठंडे तेल में तलने से गोलगप्पे फूलेंगे नहीं और ज्यादा गर्म तेल में वे जल सकते हैं। चेक करने के लिए पहले एक गोलगप्पा डालें। अगर वह तुरंत ऊपर आकर फूलने लगे, तो तेल का तापमान सही है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आटे में 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाने से गोलगप्पे ज्यादा खस्ता बनते हैं।
  • गोलगप्पों को प्लास्टिक शीट पर बेलें, जिससे वे चिपकेंगे नहीं।
  • बचा हुआ आटा फ्रिज में स्टोर करें और ताजे गोलगप्पे बनाएं।

गोलगप्पे की आसान रेसिपी

How to make perfect aate ke golgappe (2)

सामग्री

  • 1 कप- गेहूं का आटा
  • 2 टेबलस्पून- सूजी
  • 1/4 टीस्पून- बेकिंग सोडा (अच्छे से फूलने के लिए)
  • 1/4 टीस्पून- नमक
  • 1 टीस्पून- तेल
  • जरूरत के अनुसार गर्म पानी
  • तलने के लिए तेल

इसे जरूर पढ़ें- 3 तरह से बनाएं गोलगप्पे, जानें आसान रेसिपी

विधि

  • एक बाउल में आटा, सूजी, नमक, बेकिंग सोडा और तेल डालें। थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। फिर इसे कम से कम 20-25 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटा सेट हो जाए।
  • आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर गोल लोइयां बना लें। हल्के हाथों से पतला बेलें, ताकि तलने पर गोलगप्पे अच्छे से फूलें। एक बार बेलकर गोलगप्पों को 10-15 मिनट खुला छोड़ दें, ताकि हल्का सूख जाए।
  • एक कड़ाही में तेल को हल्की आंच पर गर्म करें। एक गोलगप्पा डालकर देखें। अगर वह तुरंत ऊपर आकर फूलने लगे, तो तेल सही तापमान पर है।
  • गोलगप्पों को तेज आंच पर डालें ताकि वे फूल जाएं, फिर आंच मीडियम कर दें और सुनहरा होने तक तलें। ज्यादा देर तक तलने से वे सख्त हो सकते हैं, इसलिए सही समय तक ही तलें।
  • बस आपके गोलगप्पे बनकर तैयार हैं जिसे आप अपने हिसाब से सर्व कर सकते हैं।

इस तरह आप गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।