घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल दही ब्रेड पकौड़ा, बच्चे भी खाकर हो जाएंगे खुश

क्या आपको नाश्ते में तले हुए फूड्स खाना पसंद है? क्या आपके घर में रोजाना पराठे, पकौड़े, भटूरे खाए जाते हैं? अगर हां, तो यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी क्योंकि आज हम आपके लिए 'रेसिपी ऑफ द डे' में एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप ब्रेड पकौड़े को और ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं दही ब्रेड पकौड़े की, जिसका स्वाद आपने पुरानी दिल्ली की गालियों में जरूर उठाया होगा, लेकिन इस बार इसे घर पर बनाकर देखें। बता दें दही ब्रेड पकौड़ा फेमस स्ट्रीट फूड है, जिसे बनाने के लिए हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। बस कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
स्ट्रीट स्टाइल दही ब्रेड पकौड़ा Recipe Card
आप ब्रेड पकौड़े को इमली की चटनी से भी स्वादिष्ट बना सकती हैं।
Ingredients
- 4-आलू (उबले हूए)
- 2-3 गिलास -पानी
- 1 कप- बेसन
- 6- काली मिर्च (पिसी हूई)
- 1 छोटा चम्मच-सौंफ
- 1/2 छोटा चम्मच-राई
- स्वादानुसार-नमक
- 1/2 छोटा चम्मच-लाल मिर्च पाउडर
- आधा किलो- तेल (तलने के लिए)
- 1/2 छोटा चम्मच- बेकिंग सोडा
- 5- ब्रेड के स्लाइस
- 1 कप- दही
- 1 चम्मच- लाल मिर्च
- आधा चम्मच- हरा धनिया
Step
- Step 1:
सबसे पहले आलू के छिलके, धोकर कुकर में 2 से 3 गिलास पानी डालकर आलू उबालने के लिए रख दें।
- Step 2:
3 सिटी आने के बाद आलू में सभी मसाले डालकर रख दें और बेसन का गोल तैयार कर लें।
- Step 3:
अब आप ब्रेड को चोकोर कांट लें। ब्रेड का एक हिस्सा लें उसमें आलू का मिश्रण डालें और फिर दूसरा ब्रेड लगा दें।
- Step 4:
अब बेसन के गोल में ब्रेड को डीप करें और गर्म तेल में क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
- Step 5:
एक बाउल में दही फेंट लें और लाल मिर्च, लहसुन, चुटकी भर काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 6:
जब सारे ब्रेड बन जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें। फिर चाट मसाला और दही डालकर तुरंत सर्व करें।
बनाने का तरीका

- सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें और धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आलू काटने के बाद कुकर में 2 से 3 गिलास पानी डालकर आलू उबालने के लिए रख दें।
- इतने सभी सामान तैयार कर लें साथ ही एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। 3 सिटी आने के बाद आलू को एक बाउल में निकालें और मैश कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- बस 30 मिनट में तैयार करें चीज ब्रेड पकोड़ा, जानें आसान रेसिपी
- फिर इसमें सभी मसाले जैसे सौंफ, राई, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक कटा हुआ हरा धनिया आदि डालें और साइड में रख दें।
- दूसरे बाउल में बेसन लें फिर इसमें 1/4 चम्मच नमक और बेकिंग सोडा और पानी डालकर गोल बना लें। ध्यान रहे कि गोल ज्यादा पतला न हो।
- आप ब्रेड को चोकोर या तिखोना कांट लें। चाकू की मदद से ब्रेड का एक हिस्सा लें उसमें आलू का मिश्रण डालें और फिर दूसरा ब्रेड लगा दें। ऐसा करके आप तमाम ब्रेड बनाकर रख लें।
- अब बेसन के गोल में ब्रेड को डीप करें और गर्म तेल में क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। इतने हम दही का मिश्रण तैयार कर लेंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें- Cooking Tips: 'ब्रेड रोल' बनाते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान
- इसके लिए एक बाउल में दही फेंट लें और लाल मिर्च, लहसुन, चुटकी भर काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ध्यान रहे दही जितना गाढ़ा होगा उतना अच्छा लगेगा।
- जब सारे ब्रेड बन जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें और चाकू की मदद से इसके टुकड़े कर लें। (दही चटनी की आसान रेसिपी) फिर चाट मसाला और दही डालकर तुरंत सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।