समोसे के साथ ट्राई करें दही की यह स्वादिष्ट चटनी, जानें आसान रेसिपी 

आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में दही की चटनी बनाने की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसे आप समोसे के साथ सर्व कर सकती हैं।
Updated:- 2021-10-20, 10:36 IST
dahi chutney at home

खाने को जायकेदार और लजीज बनाने के बहुत सारे तरीके हैं लेकिन भारत में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी सबसे ज्यादा मशहूर है। जी हां, चटनी एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर फूड के साथ खाया जाता है। यह बेस्वाद खाने को भी चटपटा बना देती है। मजे की बात तो यह है कि चटनी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, बनाने में भी उतनी ही आसान है। हालांकि, चटनी कई तरह की होती हैं लेकिन आज हम आपको दही की चटनी बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप समोसे, पकौड़े आदि के साथ सर्व कर सकती हैं।

दही की चटनी Recipe Card

दही की चटनी बनाने की आसान विधि जानें।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 55
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप- दही
  • आधा कप- हरा धनिया
  • 3- हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1 छोटा चम्मच- लहसुन

Step

  1. Step 1:

    दही की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप हरा धनिया को अच्छी तरह से धो लें। 

  2. Step 2:

    फिर हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन और अन्य सभी सामग्रियों को और एक मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें। 

  3. Step 3:

    अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पीस लें। जब मिश्रण अच्छी तरह से पीस जाए, तो इसमें दही को डाल दें और अच्छी तरह से फेंट लें।

  4. Step 4:

    अब इसमें नमक डाल दें। बस आपकी दही की चटनी तैयार है। अब आप इसे समोसे, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। 

बनाने की विधि

  • दही की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप हरा धनिया को अच्छी तरह से धो लें। (व्रत वाली टेस्‍टी हरी चटनी)
  • फिर हरी मिर्च, लहसुन और अन्य सभी सामग्रियों को और एक मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें।
  • अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से पीस लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा-सा पानी भी डाल सकती हैं।
  • जब मिश्रण अच्छी तरह से पीस जाए तो इसमें दही को डाल दें और अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब इसमें नमक डालें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • बस आपकी दही की चटनी तैयार है अब आप इसे समोसे, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन, पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- बिना तेल के ऐसे बनाएं नींबू की खट्टी मीठी चटनी

Image Credit- (@Food recipe)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।