बस 30 मिनट में तैयार करें चीज ब्रेड पकोड़ा, जानें आसान रेसिपी

मौसम कोई भी हो लेकिन ब्रेड पकोड़ा एक ऐसी चीज है जो शाम की चाय का मजा दोगुना कर देता है। मानसून में तो इसे खूब बनाया जाता है और इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है। लोग इसमें तरह-तरह के बदलाव भी करते हैं। कोई स्टफ वाला ब्रेड पकोड़ा बनाता है तो कोई सिंपल बेसन में डुबोकर पकोड़ा तैयार करता है।
आज हम आपको शेफ कुणाल कपूर की खास रेसिपी बताने जा रहे हैं जो चीज ब्रेड पकोड़ा है। इसे आप सिर्फ 30 मिनट में तैयार कर सकते हैं। आइए फिर आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको चीज ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि बताएं।
चीज ब्रेड पकोड़ा Recipe Card
ब्रेड पकोड़ा तो आपने खूब खाया होगा। अब इसमें चीज डालकर इसके स्वाद को दोगुना करें। घर पर आप भी चीज ब्रेड पकोड़ा जरूर बनाएं।
Ingredients
- बैटर के लिए- 1 कप बेसन
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ी चुटकी कसूरी मेथी
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 2 कप पानी
- नमक स्वादानुसार
- स्टफिंग के लिए- 2 चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
- ½ छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन
- करी पत्ता
- ½ कप प्याज बारीक कटा
- ½ कप बारीक कटा गाजर
- ½ कप बारीक कटा शिमला मिर्च
- बारीक कटा धनिया
- 2 कप उबले और मैश किए आलू
- 100 ग्राम चीज स्टिक्स
- 8 ब्रेड स्लाइस
- ½ कप पानी
- तलने के लिए तेल
- चाट मसाला
Step
- Step 1:
एक कटोरे में बेसन, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक और कसूरी मेथी डालकर मिला लें। इसमें पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- Step 2:
एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों डालें। इसके बाद करी पत्ता, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और गार्लिक डालकर भून लें।
- Step 3:
अब इसमें सब्जियां डालकर सारी चीजों को कुछ देर पकाएं और ऊपर से धनिया डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। एक बाउल में मैश किए हुए आलू डालें और उसमें तैयार मसाला डालकर ठीक तरह से मिला लें।
- Step 4:
इसे एक बोर्ड में रखकर ब्रेड स्लाइस जितना फैलाएं और इसमें चीज स्लाइस रखकर सिलिंड्रिकल आकार में रोल करें।
- Step 5:
अब ब्रेड के स्लाइस के किनारे काटकर उसमें यह स्टफिंग रखें और ब्रेड के किनारों में पानी लगाकर सिलिंड्रिकल आकार में रोल कर लें।
- Step 6:
तैयार बेसन के घोल में इन ब्रेड्स को डुबोकर रखें। एक कढ़ाही में तलने के लिए तेल गर्म करें और तैयार ब्रेड को डालकर फ्राई कर लें।
- Step 7:
इन्हें टिश्यू पेपर में निकालें और ऊपर से चाट मसाला डालकर गर्मागर्म सर्व कर लें।
बनाने का तरीका-
View this post on Instagram
- इसके लिए सबसे पहला स्टेप है बेसन का घोल तैयार करना। यह बहुत मुश्किल नहीं है लेकिन घोल बनाने से पहले बेसन को अच्छी तरह से छान लें।
- बेसन को एक कटोरे में लेकर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ी सी कसूरी मेथी डालकर उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मिला लें। इस तैयार घोल की कंसिस्टेंसी ज्यादा गाढ़ी न हो, जब घोल तैयार हो जाए तो इसे अलग रखें।
- अब ब्रेड पकोड़ा की स्टफिंग बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाए तो उसमें सरसों के बीज डालकर उन्हें तड़कने दें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, गार्लिक, करी पत्ता और प्याज डालकर भून लें। सारी चीजों को 2-3 मिनट सॉते करने के बाद इसमें सब्जियां डालकर सामग्री को थोड़ा सॉफ्ट होने तक पकाएं।
इसे भी पढ़ें : 'ब्रेड रोल' बनाते वक्त रखें इन 5 बातों का ध्यान
- इसमें ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला लें। इसके बाद एक बाउल में आलू को मैश करें और उसमें तैयार सब्जियां डालकर इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब एक ब्रेड की स्लाइस को नापकर चीज को पतला लंबा काटकर अलग रखें। एक कटिंग बोर्ड या साफ सरफेस पर थोड़ा सा तेल लगाएं और उसमें आलू वाला मसाला डालकर उसे थोड़ा-थोड़ा फैला लें। ध्यान रखें कि यह आपके ब्रेड स्लाइस से बड़ा न हो। अब इसमें चीज की स्लाइस रखें और उसे रोल करके अलग रख लें।
- ब्रेड स्लाइस लेकर उसके किनारों को हटा दें और उसमें तैयार चीज और आलू का रोल किया मसाला भरें। अब उंगली में थोड़ा सा पानी लेकर ब्रेड के किनारों पर लगाएं और उसे सिलिंड्रिकल आकार में रोल कर लें। आप अपने हिसाब से उसका आकार बदल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : घर में ब्रेड नहीं है तो भी झटपट बनाएं ब्रेड पकोड़ा, जानें रेसिपी
- इसके बाद एक कढ़ाही में तलने के लिए तेल गर्म करें। अब बेसन का घोल लें और अगर वो गाढ़ा हो गया है तो उसमें पानी का छींटा डालकर उसे थोड़ा पतला कर लें।
- स्टफ्ड ब्रेड को तैयार घोल में अच्छी तरह से डिप करें। इसका कोई भी कोना छूटना नहीं चाहिए। घोल में ब्रेड डिप करके उसे तुरंत गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
- इन्हें टिश्यू पर निकालकर ऊपर से चाट मसाला छिड़कें। आपका चीज ब्रेड पकोड़ा एकदम तैयार है। गर्मागर्म चाय और पुदीना वाली हरी चटनी के साथ परोसें।
Article Credit: ChefKunalKapur
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।