बारिश के मौसम में ऐसे बनाइए भुट्टे की मसालेदार चटपटी चाट

बारिश के मौसम में चटपटी चीज खाने का बहुत मन करता है। इसलिए लोग पकौड़ी और तलीभुनी चीजें खाते हैं। जबकि इन चीजों को खाना हेल्दी नहीं होता है। ऐसे में क्या किया जाए? ऐसे में बेहतर होगा कि आप भुट्टों की चाट बनाकर खाएं। ये हेल्दी और टेस्टी होता है। यह एक इंडियन वेज़ डिश है। इसे आप मेहमानों को भी बनाकर खिला सकती हैं।
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : सिर्फ 20 मिनट
- मील टाइप : वेज, हेल्दी फूड
जरूरी चीजें
- एक कटोरी भुट्टा (मोटे और नरम दाने)
- एक प्याज (बारीक कटा हुआ)
- एक खीरा (बारीक कटा हुआ)
- एक टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- एक अनार
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
- एक छोटा चम्मच चाट मसाला
- नमक स्वादनुसार
इस तरह से बनायें
- सबसे पहले भुट्टे के दानों को पानी से धो लें। फिर उसे मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में उबालने के लिए रख दें। जब दो सिटी लग जाये तो गैस बंद कर दें।
- जब कुकर में से पूरी गैस निकल जाये तो भुट्टे के दानों का पानी छानकर एक कटोरी में रख लें।
- अब उबले हुए भुट्टे के दानों के साथ प्याज, खीरा, टमाटर और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
- नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाएं।
- ऊपर से नींबू का रस डालकर दोबारा अच्छे से मिक्स करें।
आपका भुट्टों का चाट तैयार है। इसे दो कटोरी में सर्व करें और मजे लेकर खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।