Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

शाम की भूख मिटाने के लिए 10 मिनट में बनाएं दही मखाना चाट, जानें आसान रेसिपी

अगर आपको डाइट में चटपटी चाट खाने का मन करता है, तो ऐसे में आप दही मखाना की चाट को बनाकर खा सकते हैं। इसकी आसान रेसिपी आपको आर्टिकल में जान सकते हैं।
Updated:- 2025-10-17, 18:13 IST
image

आजकल कई सारे लोग ऐसे हैं, जो डाइट करते नजर आते हैं। लेकिन डाइट में भी कई बार कुछ चटपटा खाने का मन कर जाता है। ऐसे में हम अक्सर कुछ न कुछ बाहर का खा लेते हैं। लेकिन इसका असर आपकी डाइट पर सबसे ज्यादा पड़ता है। ऐसे में आप सबसे अच्छा और मजेदार स्नैक्स को एन्जॉय करें। जिसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है। दही मखाना चाट यह खाने में भी टेस्टी होती है। साथ ही, आपकी डाइट को खराब नहीं करती है। आइए आर्टिकल में बताते हैं आप इसे कैसे बनाकर खा सकते हैं।

दही मखाना चाट के लिए सामग्री

  • मखाना- आधा कटोरी
  • घी- थोड़ा सा
  • दही- आधा कटोरी
  • मीठी चटनी
  • हरी चटपटी चटनी
  • नमक- स्वादनुसार
  • काली मिर्ची- 1 टी स्पून
  • अनार
  • हरा धनिया

2 - 2025-08-18T125620.350

दही मखाना चाट बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कड़ाई में घी डालकर हल्की आंच में मखाना रोस्ट करना है।
  • इसके बाद इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • एक कटोरी में दही को निकालना है।
  • अब इसमें थोड़ी सी चीनी, नमक और काली मिर्च को डालकर अच्छे से मिक्स करना है।
  • अब आपको एक अच्छे से बाउल में मखाना लेना है।
  • इसमें दही को डालना है। फिर इसमें लाल चटनी और हरी चटनी को डालना है।
  • इसके बाद इसमें ऊपर से चाट मसाला और अनार से चाट को पूरा करना है।
  • इसे और अच्छा दिखाने के लिए हरे धनिया से गार्निश करें।

इसे भी पढ़ें: Recipe Of The Day: संडे बनेगा और खास, जब घर पर तैयार करेंगी डिलीशियस कटोरी चाट

इस तरह सर्व करें दही मखाना चाट

  • आप अगर गेस्ट को खिलाने के लिए हेल्दी चाट बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप मखाना पहले से भुनकर स्टोर करके किसी कांच के जार में रखें।
  • दही को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • जब आपके गेस्ट आ जाएं तो आप इसे 5 मिनट पहले ही बनाकर खिलाएं। इससे मखाने खराब नहीं होंगे।

1 - 2025-08-18T125619.129

इसे भी पढ़ें: आसानी से बना सकते हैं आलू पाई चाट, यकीन मानिए स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने की करेंगे डिमांड

इस तरह से आप खाने के लिए 10 मिनट में टेस्टी दही मखाना चाट बना सकते हैं। इसे खाकर आपको भी मजा आ जाएगा। साथ ही, आपकी या आपके गेस्ट की डाइट भी खराब नहीं होगी। साथ ही, आपको बाजार से कोई खास खाने की चीज ऑर्डर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।