प्याज काटने समय निकलते हैं आंखों से आंसू तो ये ट्रिक्स आजमाएं

प्याज तो हर किसी ने काटा ही होगा अपनी जिंदगी में... और जब महिलाओं की बात हो तो उन्हें रोज ही किचन में खाना बनाने समय प्याज काटना पड़ता है। लेकिन रोज के इस काम में आंसू भी तो खूब निकलते हैं। आंसू निकलने के कारण ही दो मिनट में कटने वाले प्याज को काटने में पांच से दस मिनट का समय लग जाता है। तो आइए इस लेख में जानते हैं कि क्यों प्याज काटने समय आंखों से आंसू निकलते हैं और किन ट्रिक्स से इन आंसूओं को रोका जा सकता है।
क्यों निकलते हैं प्याज काटने समय आंसू?
दरअसल प्याज में एक साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड नाम का रासायनिक तत्व होता है जो प्याज को काटने के दौरान हमारी आँखों की लेक्राइमल ग्लैंड को उत्तेजित कर देता है। इस वजह से ही प्याज काटते समय आंखों से आंसू निकलते हैं। पहले वैज्ञानिकों को लगता था की ऐसा प्याज में मौजूद एलीनेस नामक एंजाइम के कारण होता है लेकिन शोध में पाया गया की इसमें “लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस नामक एंजाइम पाया जाता है और प्याज काटते समय इसमें से ये लेक्राइमेटरी-फैक्टर सिंथेस एंजाइम निकलता है और ये एंजाइम प्याज के अमीनो एसिड को सल्फेनिक एसिड में बदल देता है और साथ ही सल्फेनिक एसिड, साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड में बदल जाता है। जब ये साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड हवा के माध्यम से हमारी आँखों से संपर्क करते हैं हमारी हमारी आँखों की लेक्राइमल ग्लैंड में परेशानी होती है और आँखों में जलन होने लगता है और आंसू आने लगते हैं।
कैसे रोकें इन आंसू को?
प्याज काटने समय आंखों से आने वाले आंसूओं को रोकने के लिए प्याज में उपस्थित साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड को ठंडा करना होगा जिससे की वह काटने के दौरान हवा में रीलिज ना हो और फिर आंखों के संपर्क में ना आए।
इसके लिए ये ट्रिक्स आजमाएं। इन ट्रिक्स को आजमाते समय आंखों से आंसू भी नहीं निकलेंगे और प्याज तुरंत कट भी जाएंगे।
ठंडे पानी में डालें
प्याज काटने से पहले उसे छीलकर दो मिनट के लिए ठंडे पानी में डाल दें। इससे प्याज का रासायनिक तत्व साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड ठंडा हो जाएगा और प्याज काटने समय वह हवा में रीलिज नहीं होगा। इससे प्याज काटने समय आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे।
मोमबत्ती जलाएं
आप जिस जगह प्याज काट रही हों उस जगह में मोमबत्ती या लैंप जला लें। ऐसा करने से प्याज काटने के दौरान निकलने वाली गैस मोमबत्ती या लैंप की तरफ चली जाएगी। जिससे की गैस आपकी आंखों तक नहीं पहुंचेगी और आपके आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे।
पंखा बंद करे दें
प्याज काटने समय पंखा बंद कर दें। इससे गैस हवा में रीलिज होकर आपके आंखों तक नहीं आएगी।
च्वइंगम या ब्रेड चबाएं
प्याज काटते समय च्वइंगम या ब्रेड का एक टुकड़ा मुंह में रखकर चबाएं। इससे प्याज से निकलने वाली गैस से आँखों की लेक्राइमल ग्लैंड उत्तेजित नहीं होगी और आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे।
जीभ बाहर निकालें
प्याज काटते समय आप नाक की बजाय मुंह से सांस लें और इस दौरान जीभ को मुंह से हल्का बाहर निकलें। इससे भी आंखों से आंसू नहीं निकलते हैं।
तो इन ट्रिक्स को आजमाएं और प्याज काटने समय रोएं नहीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।