पत्ता गोभी से नहीं सोयाबीन की बड़ियों से बनाएं टेस्टी मंचूरियन

आजकल घर के खाने के बजाए बच्चे बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए हम कोशिश करते हैं कि जितना हो सके घर पर ही उनकी पसंद का खाना बनाया जाए। इससे सभी घर का खाना भी खाएंगे और उनकी सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा।
आपने पत्ता गोभी से बना मंचूरियन तो खाया ही होगा लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं सोयाबीन से बने मंचूरियन की रेसिपी। इतनी आसान और बाजार के मंचूरियन जैसा स्वाद की आप बाजार का मंचूरियन भूल जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे बनता है सोयाबीन से मंचूरियन।
सोयाबीन मंचूरियन Recipe Card
आपने पत्तागोभी से बना मंचूरियन खाया होगा। आज क्यों न सोयाबीन से मंचूरियन बनाना सीखें।
Ingredients
- सोयाबीन(बड़ी वाली)- 1 कटोरी
- दही- 2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 2 चुटकी
- कॉर्न स्टार्च- 4 चम्मच
- अदरक लहसुन का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
- नमक- स्वादनुसार
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादनुसार
- धनिया पाउडर- जरूरत अनुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले गर्म पानी में सोयाबीन की बड़ियों को भिगोकर कुछ देर रखें। इसके बाद इसे निकालकर निचोड़ लें और अलग रख लें।
- Step 2:
अब बड़ी में दही डालें, काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और स्वादनुसार नमक मिर्च डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 3:
इसके बाद कढ़ाही गर्म करें और उसमें तेल डालें। तेल गर्म हो जाए तो बड़ियों को उसमें डालकर तल लें। इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें।
- Step 4:
अब कढ़ाही में बचे हुए तेल में प्याज, शिमला मिर्च, और टमाटर डाल दें। इसके बाद इसमें बचे मसाले, सोया सॉस और केचअप डालकर मिलाएं।
- Step 5:
इसे ढककर कुछ देर पकाएं। इसके बाद इसमें कॉर्न स्टार्च और थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें। इसे धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें।
- Step 6:
आपका सोयाबीन मंचूरियन एकदम तैयार है। परिवार के साथ गर्मागर्म इसका मजा लें।
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले सोयाबीन की बड़ियों को गर्म पानी में भीगा दें। इससे बड़िया जल्दी फूल जाती हैं।
- जब तक बड़ियां भीग रही हैं तब तक आप एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म होने के लिए रख दें।
इसे जरूर पढ़ें-कुछ नया ट्राई करना है तो बीटरूट मंचूरियन बनाएं, जानें रेसिपी
- जब तक गर्म हो रहा है तब तक आप भीगी हुई बड़ियों को पानी से निकालकर एक बड़े दोने में रख लें।
- बड़ियों को अच्छे से निचोड़ कर रखें।(घर पर बनाएं कटहल का कोरमा)
- अब बड़ी में दही डालें, काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और स्वादनुसार नमक मिर्च डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और बड़ियों को अच्छे से तल दें।
- तलने के बाद बड़ियों को साइड निकाल लें।
- अब कढ़ाही में बचे हुए तेल में प्याज, शिमला मिर्च, और टमाटर डाल दें।
- अब इन्हें अच्छे से मिलाने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया, सोया सॉस और केचप डाल कर अच्छे से सारा मसाला मिक्स कर लें।
- अब एक प्लेट से कढ़ाई को ढक दें और धीमी आंच में मसाले को पकने दें। जब मसाला पक जाए तो उसमें बड़ियों को डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसे जरूर पढ़ें-गुड़ की मदद से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन, करेंगे सभी पसंद
- इसमें पानी और 2 चम्मच कॉर्न स्टार्च डालकर अच्छे से मिला लें और धीमी आंच में पकने के लिए छोड़ दें। अगर आप कम ग्रेवी वाला मंचूरियन करना चाहते हैं तो कम पानी का इस्तेमाल करें। जब अच्छे से मंचूरियन पक जाए तो इसे सबको परोसें और मजे से खाएं।
- इसी तरह की नई-नई रेसिपीज हम आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।