कुछ नया ट्राई करना है तो बीटरूट मंचूरियन बनाएं, जानें रेसिपी

मंचूरियन सबसे फेमस डिश में से एक है। इस डिश को सिर्फ उत्तर-भारतीय ही नहीं बल्कि दक्षिण, पश्चिम और पूर्व-भारत के लोग भी बड़े प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। वैसे तो इससे पहले आपने कई बार मंचूरियन का स्वाद चखा होगा लेकिन, क्या आपने कभी चुकंदर यानि बीटरूट मंचूरियन का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में हम आपको बीटरूट मंचूरियन की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे घर पर बनाना बेहद ही आसान है, तो आइए जानते हैं।
बीटरूट मंचूरियन Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं बीटरूट मंचूरियन।
Ingredients
- चुकंदर-1
- नमक-स्वादानुसार
- अदरक-1/2 इंच
- लहसुन-1/2 चम्मच
- दही-2 चम्मच
- सूजी-1 कप
- हरी मिर्च-2
- पत्ता गोभी-1/2 कप कटा हुआ
- शिमला मिर्च-1/2 कटी हुई
- प्याज-1/2 कटा
- चिली सॉस-1/2 चम्मच
- टमाटर का सॉस-1/2 चम्मच
- सोया सॉस-1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- तेल-2 चम्मच
- कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले चुकंदर के छिलके उतारकर पानी में उबला लें और मैश कर दें।
- Step 2:
एक बर्तन में चुकंदर, सूजी, दही, नमक, काली मिर्च और कुछ हरी सब्जियां डालकर बॉल्स बना लें।
- Step 3:
अब इस बॉल्स को 10 मिनट के लिए बेक करे लें।
- Step 4:
अब एक पैन में में तेल गर्म करके उसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और कटी हुई पत्ता गोभी आदि चीजों को डालकर कुछ देर भून लें।
- Step 5:
इसके बाद इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और टमाटर का सॉस डालकर कुछ देर पका लें।
- Step 6:
अब आप इसमें हल्का पानी के साथ कॉर्न फ्लोर डालकर मिलाएं और मंचूरियन बॉल्स को डालकर कुछ देर पका लें और गैस को बंद कर दें।
- Step 7:
इसके बाद धनिया का पत्ता डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- Step 8:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- बीटरूट मंचूरियन बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर के छिलके उतारकर पानी में अच्छे से उबाल लें और ठंडा होने के बाद मैश करके किसी बर्तन में अलग रख दें।
- इसके बाद एक बर्तन में चुकंदर के साथ सूजी, दही, नमक, काली मिर्च और कुछ हरी सब्जियां डालकर अच्छे से मैश कर लें और मंचूरियन बॉल्स बना लें। बॉल्स बनाने के बाद इसे 10 मिनट के लिए अच्छे से बेक या फ्राई करके रख लें।(कटहल का कोरमा)
इसे भी पढ़ें: गुड़ की मदद से बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन, करेंगे सभी पसंद
- अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें अदरक, लहसुन, नमक, हरी मिर्च और कटी हुई पत्ता गोभी आदि चीजों को डालकर कुछ देर भून लें। भूनने के बाद इसमें सोया सॉस, चिली सॉस और टमाटर का सॉस डालकर कुछ देर पका लें।
- अब आप इसमें हल्का पानी के साथ कॉर्न फ्लोर डालकर मिलाएं और मंचूरियन बॉल्स को डालकर कुछ देर पका लें और गैस को बंद कर दें। गैस बंद करने से पहले धनिया का पत्ता ज़रूर डालें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।