घर पर आप भी बनाएं कटहल का कोरमा, करेंगे सभी पसंद

सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम और स्वादिष्ट व्यंजन खाने का एक अलग ही मज़ा होता है। ये मज़ा तब अधिक हो जाता है जब सामने कोई नई रेसिपी हो। नई रेसिपी खाने के लिए लगभग हर किसी का जी-ललचता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ अलग और लाजवाब रेसिपी बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो इस बार आपको कटहल का कोरमा ज़रूर ट्राई करना चाहिए। कुछ ही देर में तैयार होने वाली इस रेसिपी को ट्राई करने बाद एक बार नहीं बल्कि बार-बार ट्राई करना चाहेंगी आप। कटहल का कोरमा घर पर आप आसानी से बना सकती हैं और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है, तो आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।
कटहल का कोरमा Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं कटहल का कोरमा।
Ingredients
- कटहल-350 ग्राम पीस में कटे हुए
- बादाम-10 ग्राम
- काजू-3
- प्याज-2 बारीक़ कटे और तले हुए
- दही-2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- मिर्च पाउडर-1 चम्मच
- जीरा पाउडर-1 चम्मच
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच
- इलायची- 2
- तेज पत्ता-2
- तेल/घी-2 चम्मच
- गुलाब जल-1/2 चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट-1 चम्मच
- दालचीनी-1 टुकड़ा
Step
- Step 1:
सबसे पहले भीगे काजू और बादाम को दही के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- Step 2:
अब एक कुकर में घी गर्म करके साबुत डालकर कुछ देर भून लें।
- Step 3:
इसके बाद कटहल के साथ अदरक-लहसुन पेस्ट और अन्य मसाले को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और कुछ देर पका लें।
- Step 4:
लगभग 5 मिनट पकने के बाद इसमें दही और बादाम का पेस्ट, प्याज और एक कप पानी डालकर 2 सिटी लगा लें।
- Step 5:
2 सिटी लगने के बाद ढक्कन को खोलें और उसमें गुलाब जल डालकर कुछ देर पका लें और धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- कटहल का कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले आप बादाम और काजू को पानी में डालकर लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 20 मिनट बाद बादाम का छिलका उतारकर काजू और दही को मिक्स करके पेस्ट बना लें और एक साइड रख दें।(वेज कीमा टिक्की की रेसिपी)
- इधर एक कुकर में घी डालकर गर्म करें। घी गर्म होने के बाद इसमें सभी साबुत मसाले डालकर लगभग 4-5 मिनट के लिए भून लें। 5 मिनट बाद इसमें कटहल को भी डालकर अच्छे से भून लें।
- इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ देर के लिए पका लें। लगभग 3 मिनट बाद धनिया, जीरा, नमक, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।(बादाम से तैयार रेसिपीज)
- 2 मिनट पकने के बाद इसमें दही और बादाम का पेस्ट डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़े। इसके बाद इसमें तला हुआ प्याज डालें और अच्छे से चलाकर कुछ देर पकने के लिए छोड़ दें।
- लगभग 5 मिनट के बाद 2 कप पानी डालकर 1-2 सिटी लगाकर लें। इसके बाद कुकर का ढक्कन हटाकर जुलाब जल डालें और कुछ सेकेंड पकने के बाद धनिया पत्ता से गार्निश कर ले और गैस बंद कर दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।