Cabbage Pickle Recipe: सर्दियों में झटपट बनाएं पत्ता गोभी का मसालेदार अचार, बिना पकाए होगा तैयार; देखें रेसिपी

Patta Gobhi ka Achar Recipe: सर्दियों में पत्तागोभी और मटर की सब्जी आए दिन बनती रहती है। फिर चाहे इसके गरमा-गरमा पराठे हो या फिर कोई और रेसिपी। वहीं अगर पराठे के साथ हल्का खट्टा या मसालेदार मिल जाए, तो स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इसके लिए इस सीजन महिलाएं अलग-अलग वैरायटी के अचार बनाती हैं। अगर आप भी इस ठंड अलग स्टाइल में अचार बनाने का सोच रही हैं, तो पत्तागोभी का अचार बेस्ट रहेगा। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको इसे न पकाने की जरूरत होती है और न ही उबालने। यह इंस्टेंट अचार खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है और इसे आप कुछ ही दिनों में खाना शुरू कर सकते हैं। नीचे देखें रेसिपी-
पत्ता गोभी का मसालेदार अचार Recipe Card
पत्ता गोभी का मसालेदार अचार की रेसिपी
Ingredients
- पत्तागोभी-1 किलो
- सेंधा नमक-1 कप
- काली सरसों (राई)-1 कप
- मेथी दाना-2 बड़े चम्मच
- सरसों का तेल-3 बड़े चम्मच
- सरसों
- जीरा
- मूंग दाल और चने की दाल- 1 बड़ा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च-1
- नलहसुन (पीसा हुआ)-1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1 कप
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस- 3 बड़े चम्मच
- रिफाइंड तेल-1 कप
Step
- Step 1:
पत्ता गोभी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले बारीक काटकर एक बाउल में रखें।
- Step 2:
फिर इसमें सेंधा नमक, राई और मेथी भूनकर पाउडर बनाकर मिलाएं।
- Step 3:
इसके बाद एक पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म कर इसमें थोड़ी राई, जीरा, मूंग दाल, चने की दाल, सूखी लाल मिर्च और पीसा हुआ लहसुन डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
- Step 4:
अब पत्तागोभी वाले बाउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक पाउडर, मसाला पाउडर और नींबू का रस डालकर चम्मच में मिलाएं।
- Step 5:
इसके बाद सरसों का तेल डालकर दोबारा मिलाकर इसमें तैयार किया तड़का मिलाएं।
- Step 6:
इस प्रोसेस को अपनाने के बाद आपका अचार तैयार हो जाएगा।
- Step 7:
अब इसे कुछ देर छोड़ने के बाद कांच के जार में डालकर स्टोर करें।
पत्ता गोभी का अचार कैसे बनाएं? (Cabbage pickle Recipe)
- पत्ता गोभी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले बारीक काटकर एक बाउल में रखें।
- फिर इसमें सेंधा नमक, राई और मेथी भूनकर पाउडर बनाकर मिलाएं।
- इसके बाद एक पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म कर इसमें थोड़ी राई, जीरा, मूंग दाल, चने की दाल, सूखी लाल मिर्च और पीसा हुआ लहसुन डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
- अब पत्तागोभी वाले बाउल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक पाउडर, मसाला पाउडर और नींबू का रस डालकर चम्मच में मिलाएं।
- इसके बाद सरसों का तेल डालकर दोबारा मिलाकर इसमें तैयार किया तड़का मिलाएं।
- इस प्रोसेस को अपनाने के बाद आपका अचार तैयार हो जाएगा।
- अब इसे कुछ देर छोड़ने के बाद कांच के जार में डालकर स्टोर करें।
पत्ता गोभी का अचार बनाते समय किन बातों ध्यान रखें?
- पत्ता गोभी को काटने के बाद उसे अच्छे से धोकर सुखाएं। ध्यान रखें कि उसमें नमी न रहें। वरना अचार खराब हो सकता है।
- जिस बर्तन में आप अचार बना रहे हैं और जिस कांच के जार में आप उसे स्टोर करेंगे, वह साफ और सूखा होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Pickle Storage Tips In Winter: सर्दियों में अचार बनाते समय फॉलो करें ये टिप्स, बिना धूप के भी नहीं होगा खराब
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik, gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।