Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

घर पर आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर बनाएं सोया सॉस

सोया सॉस को बाजार से खरीदने की जगह आप घर पर ही आसान तरीके से तैयार कर सकती हैं। आइए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। 
Updated:- 2020-08-02, 09:00 IST
soy sauce homemade  easy recipe pics

अगर आप चाईनीज फूड खाने की शौकीन हैं और घर पर भी खूब बनाती हैं तो आपको सोया सॉस की जरूरत हमेशा ही पड़ती रहती होगी। चाईनीज फूड में इस सॉस को डालने से उसका स्‍वाद तो अच्‍छा होता ही है साथ ही उसका रंग भी अच्‍छा हो जाता है। बाजार में आपको सोया सॉस बहुत ही आसानी से उपलब्‍ध हो जाएगा। मगर आप चाहें तो घर पर भी सोया सॉस बना सकती हैं। 

बेस्‍ट बात तो यह है कि सोया सॉस को बनाना ज्‍यादा कठिन नहीं है। घर में ही मौजूद थोड़ी सी सामग्री में आप सोया सॉस को तैयार कर सकती हैं। आपको बता दें कि सोया सॉस में कोई भी ऐसी सामग्री नहीं पड़ती है, जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक हो। खासतौर पर अगर आप घर पर ही सोया सॉस बनाएंगी तो यह और भी ज्‍यादा सेहतमंद और स्‍वादिष्‍ट बनेगा। 

सोया सॉस रेसिपी Recipe Card

घर पर ही उपलब्‍ध चीजों से आसानी से बन जाता है, बाजार जैसा सोया सॉस।

Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 40 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Chinese
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 4 छोटे चम्‍मच सोयाबीन
  • 4 छोटे चम्‍मच गेहूं
  • 4 छोटे चम्‍मच चाय पत्‍ती
  • 1 कप गुड़
  • नमक स्‍वादानुसार
  • 250 ग्राम नींबू का रस

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले सोयाबीन और गेहूं को 3-4 बार साफ पानी से धोलें। इसके बाद इसे एक बर्तन में साफ पानी भरकर भिगो दें। रात भर इसे पानी में भीगा रहने दें।

  2. Step 2:

    सुबह होने पर रात वाले पानी को फेंक कर सोयाबीन और गेहूं को साफ पानी से वॉश कर लें। अब सोयाबीन और गेहूं को एक पोटली में बांध कर लटका दें। पूरे दिन इसे अंकुरित होने दें।

  3. Step 3:

    दूसरे दिन जब सोयाबीन और गेहूं अंकुरित हो जाएं तो उसे पोटली से बाहर निकलें और साफ पानी से धो लें।

  4. Step 4:

    अंकुरित सोयाबीन और गेहूं को मिक्‍सी में डालें और इसका पेस्‍ट तैयार कर लें। इस पेस्‍ट को स्‍मूद और पतला रखने के लिए आप पानी का इस्‍तेमाल भी कर सकती हैं।

  5. Step 5:

    अब एक कढ़ाई लें और उसमें आधा ग्‍लास पानी भार कर गैस पर चढ़ा दें। इसमें चाय की पत्‍ती डालें और इसे कुछ देर के लिए पकने दें। गैस को धीमीं आंच पर ही रखें।

  6. Step 6:

    पानी के उबल जाने पर उसे छान लें और दोबारा गैस पर चढ़ा दें। अब इसमें गुड़ डालें और जब तक गुड़ अच्‍छी तरह से मेल्‍ट न हो जाए तब तक इसे चलाते रहें।

  7. Step 7:

    इसके बाद मिश्रण में 2 बड़े चम्‍मच नमक डालें। इसे अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। इसके बाद कढ़ाई में सोयाबीन और गेहूं का मिश्रण डालें और मीडियम आंच पर इसे पकने दें।

  8. Step 8:

    अखिर में इस मिश्रण में नींबू का रस डालें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें। आपका सोया सॉस तैयार हो जाएगा। ठंडा होने पर इसे कांच की बोतल में भरकर रख लें। इसी तरह और भी आसान रे‍सिपीज जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

तो चलिए हम आपको आज बताते हैं कि घर पर ही आप सोया सॉस को आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करके कैसे बना सकती हैं। 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।