टेस्टी-क्रंची मकई के पोहे में छुपा है स्वाद और हेल्थ का राज

राजस्थान में सड़क के किनारे सुबह-सुबह हर ठेले पर चूड़ा का पोहा मिलता है। वहां के लोग नाश्ते में ये पोहा ही खाते हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी लोग चावल से बना पोहा नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि चूड़े और चावल के पोहे के अलावा मक्के का भी एक पोहा होता है जो इन दोनों पोहों से ज्यादा हेल्दी और टेस्टी होता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि ये पेट को पूरी तरह से भर देता है जिससे ज्यादा भूख नहीं लगती है। आज इस आर्टिकल में मक्के का पोहा ही बनाना सीखेंगे।
जरूरी चीजें-
- 250 ग्राम मक्के के दाने
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- घी
- दो, बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- कद्दूकस किया हुआ लहसुन का पेस्ट- एक बड़ा चम्मच
- नमक
- आधा छोटा चम्मच राई
- एक चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
Read More: भुट्टे की शाही सब्जी बनाने की आसान रेसिपी जानिए
इस तरह से बनाएं
- मकई का पोहा बनाने के लिए मक्के के दानों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। फिर इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब एक कढ़ाही को मद्धम आंच पर चढ़ाएं और उसमें एक चम्मच घी डालें।
- जब घी गर्म हो जाए तो फिर इसमें राई का तड़का लगाएं।
- जैसे ही राई का तड़का लग जाए तो उसमें हरी मिर्च और लहसुन डालकर भूनें।
- फिर इसमें पिसी हुई मकई डालकर अच्छे से मिक्स करें और पांच से दस मिनट तक ढक्कन से ढककर पकाएं।
- दस मिनट बाद मक्का नरम हो जाएगा।
- अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और ज़ीरा पाउडर डालकर दो से तीन मिनट तक पकाकर गैस को बंद कर दें।
- अब आप इसे प्लेट में निकालें और ऊपर में हरा धनिया गार्निश कर के डालें।
अब आप इसे मजे से खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।