चेहरे पर जो सनबर्न या पिंपल्स के जो निशान होते हैं वह दिखने में बहुत ही भद्दे लगते हैं। ऐसे में लड़कियां इन दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई सारे उपाय आजमाती हैं। लेकिन ये दाग है कि टस से मस ही नहीं होते। कई बार तो ये प्रोडक्ट निशान को और अधिक गहरा बना देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो इन दाग-धब्बों को हटाने के लिए मार्केट प्रोडक्ट पर भरोसा करने के बजाय किचन में मौजूद धनिये पर भरोसा करें।
धनिया का फेसपैक चेहरे के लिए काफी यूज़फुल होता है और ये चेहरे के दाग-धब्बों को कुछ ही दिन में हटा देता है।
गर्मी में यूज़ करें धनिया फेस मास्क
गर्मी में तो अधिकतर लड़कियों के चेहरे पर सनबर्न हो जाते हैं। इस सनबर्न को ठीक करने के लिए धनिये का फेस मास्क यूज़ करें। यह फेस मास्क चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं कैसे लगाना है धनिये का फेस मास्क।
जरूरी सामग्री
- धनिया
- बेसन
- शहद

ऐसे बनाएं धनिये का मास्क
- धनिये का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले साफ और धुली हुई धनिये की पत्तियां लें।
- फिर इन पत्तियों को बारीक पीस लें।
- फिर इसी पिसी हुई पत्तियों में बेसन या शहद मिलाएं।
- अब आपका धनिया फेस मास्क तैयार है।
चेहरा हो जाएगा क्लीन
- इस मिश्रण को चेहरे पर लगायें।
- 20 मिनट बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
- इस फेस मास्क को सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका चेहरा क्लीन हो जाएगा।
नोट- पेस्ट को आंखों पर ना लगायें।
इस तरह भी बनाएं ऐलोवेरा और धनिया मास्क
इसके अलावा ऐलोवेरा और धनिया फेस मास्क भी आप बना सकते हैं। यह फेस मास्क आपकी खूबसूरती के लिए अमृत माना जाएगा। क्योंकि इसमें मौजूद औषधीय गुण जैसे विटामिन ए, सी, बी-1, बी-5, बी-6 व बी-12 विटामिन और आयरन, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम और कॉपर जैसे मिनरल प्रचूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं।
चेहरे पर तुरंत निखार लाने के लिए धनिये के पेस्ट में ऐलोवेरा मिलाकर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों