herzindagi
rabri rasmalai easy recipe

डेजर्ट में बनाएं स्वादिष्ट स्पंजी रबड़ी रसमलाई, नोट करें ये रेसिपी और टिप्स

क्या आपको मीठा खाना पसंद है? अब जब कभी भी मीठा खाने का मन करे, तो आप सिंपल रसमलाई की  बजाए उसे एक नए ट्विस्ट के साथ बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्पेशल रसमलाई की आसान रेसिपी और टिप्स के बारे में।
Updated:- 2023-06-10, 17:31 IST

मीठा खाना किसे पसंद नहीं, डिनर या लंच के बाद मीठा खाने की परंपरा भारत में सालों से चल रही है। लोग अक्सर डेजर्ट में बाजार से खरीदी हुई मिठाई या हलवा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में हर कोई रोज-रोज इन मिठाइयों  के स्वाद से बोर हो जाता है। आज के इस लेख में हम आपको एक स्पेशल पारंपरिक मिठाई की रेसिपी बताएंगे। सभी घरों में रसमलाई खाई जाती है। ये बंगाली मिठाई है, जो दूध और छेना की मदद से तैयार की जाती है। इस लेख में हम आपको इसे और भी ज्यादा टेस्टी कैसे बनाना है ये बताएंगे।

सामग्री

  • दूध– 3 लीटर
  • चीनी– 2 कप
  • इलायची 3-4
  • गुलाब की पंखुड़ी
  • नींबू का रस– 2 टेबलस्पून
  • पानी– 6-7 कप
  • इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • केसर धागे– 1 चुटकी (Optional)
  • ड्राई फ्रूट्स कटे हुए– 2 टेबलस्पून 

बनाने की विधि

rabri rasmalai making tips in hindi

  • रबड़ी रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले रबड़ी (रबड़ी बनाने के आसान टिप्स) तैयार करें।
  • रबड़ी बनाने के लिए आपको एक पैन में दूध को अच्छे से पकाना है और जब रबड़ी तैयार हो जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रखें।
  • अब छेना बना लें। इसके लिए एक पैन में दूध गर्म करें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो इसमें नींबू का रस डालें और चम्मच से चलाते रहें, ताकि दूध फटकर छेना बन जाए।
  • जब छेना बन जाए, तो फटे हुए दूध को सूती कपड़े में डालें, ताकि पानी और छेना अलग हो जाए। 
  •  (छेना कोफ्ता करी)
  • अब छेना के पानी को छटने के लिए आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • छेना से जब पानी अलग हो जाए, तो उसे अच्छे से मसलकर सॉफ्ट डो (पिज्जा बनाने के लिए सॉफ्ट डो कैसे बनाएं) तैयार करें।
  • अब छोटी-छोटी लोई लेकर इससे पेड़ा बना लें।
  • छेना पकाने के लिए एक पैन में एक कटोरी पानी और आधा कटोरी चीनी डालें और चाशनी तैयार करें और उसमें छेना से तैयार पेड़े डालें और अच्छे से पकने दें।
  • जब छेना पक जाए, तो इसे पकी हुई गाढ़ी रबड़ी में मिलाएं और उसे ड्राई फ्रूट, इलायची पाउडर और गुलाब की पंखुड़ी से गार्निश करें और फिर फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें: घर पर मिनटों से बनाएं मैंगो रसमलाई

टिप्स

rabri rasmalai making steps

  • छेना को एक कप पानी से धो लें और फिर निचोड़ें, ताकि नींबू या सिरके का खट्टापन दूर हो जाए।
  • नींबू की जगह सिरके का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • रबड़ी बनाने के लिए आप कन्डेंस्ड मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गाय के दूध से बनाई गई छेना नरम बनती है।
  • परफेक्ट छेना बनाने के लिए, डो को ज्यादा नरम और ज्यादा सूखा न करें।
  • रबड़ी को गाढ़ी करने के लिए, कद्दूकस किया हुआ पनीर या मावा मिला सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: पति को करना है खुश तो घर पर बचे चावल से बनाएं रसमलाई

 

अबकी बार मेहमान घर आए तो उनका मुंह इस खास रबड़ी रसमलाई से जरूर करवाएं। ये बाजार के रसमलाई से बहुत स्वादिष्ट लगती है। यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Image credit : Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।