Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

चटपटा और मसालेदार खाने का कर रहा मन, तो बनाएं आचारी दाल पूरी; नोट करें रेसिपी

अगर आप स्वादिष्ट मसालेदार और चटपटा कुछ खाना चाहती हैं, तो आचारी दाल पूड़ी इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। नीचे देखें रेसिपी-
Updated:- 2025-10-24, 12:43 IST
Aachari Dal Poori recipe

Aachari Dal Poori Recipe: कई बार अचानक मन मसालेदार और चटपटा खाने का करता है, हम बाजार में मिलने वाली चीजें या फिर घर पर ही कोई डिश बनाते हैं, लेकिन कई बार कुछ समझ ही नहीं आता है कि क्या बनाए, जो स्वाद में मजेदार हो और दोपहर या रात के खाने में अलग से न बनाना पड़े। अगर आपका भी मन कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन कर रहा है, तो आचारी दाल पूड़ी इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे न केवल आप हल्की-फुल्की नाश्ते बल्कि तेज अपनी ज्यादा भूख को भी शांत कर सकती हैं। बाहर से यह पूरी एकदम फूली हुई और खस्ता हुई आचारी दाल पूड़ी को खाने के लिए आपको किसी सब्जी या अचार की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसे आप दही, रायता या गर्मा-गर्म चाय के साथ भी परोस सकते हैं। नीचे देखें रेसिपी-

आचारी दाल पूड़ी रेसिपी Recipe Card

आचारी दाल पूड़ी बनाने की विधि

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 5 कटोरी आटा
  • 1 कप मूंग की दाल
  • 1/2 कप चना दाल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • 1/2 चम्मच साबुत जीरा
  • 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच से भी कम लाल मिर्च पाउडर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच हींग
  • 1/2 चम्मच अदरक कटी हुई
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 5 चम्मच आम के आचार का तेल
  • आवश्यकता अनुसार तेल

Step

  1. Step 1:

    दाल को 3-4 घंटे गरम पानी में डालकर रख दें। दाल के अच्छे से फूल जाने पर पानी में छानकर अलग करें।

  2. Step 2:

    4-5 पानी में अच्छे से धुलकर दाल को साफ बर्तन में रखें।

  3. Step 3:

    अब दूसरी तरफ पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मुलायम और मोवन लगा आटा गूंथ लें।

  4. Step 4:

    अब दाल को उबालने का प्रोसेस पूरा करें।

  5. Step 5:

    आधा पक जाने के बाद दाल को छौंकने के लिए पैन में तेल डालकर उसमें जीरा,हींग,बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर फिर थोड़ा चलाए

  6. Step 6:

    फिर दाल में नमक,हल्दी,जीरा धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा पानी छिड़ककर अच्छे से मिलाएं।

  7. Step 7:

    ऐसे ही दो तीन बार पानी छिड़क कर दाल को पकाएं और जब दाल पूरी पक जाए तो गैस की फ्लेम को लो कर दें।

  8. Step 8:

    अब चलाते हुए दाल को सूखा कर लें और फिर 2 चम्मच अचार का तेल डालकर मिक्स करें।

  9. Step 9:

    अब आटे की छोटी छोटी लोइंया बनाकर  भूनी मसाला दाल को भरें।

  10. Step 10:

    इसके बाद उसे चारों तरफ से पैक करके सूखा आटा लगाकर उसे बेलें।

  11. Step 11:

    अब पूड़ी को तलने के लिए तेल को गर्म करें। फिर इसमें एक-एक करके पूड़ी को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

आचारी दाल पूड़ी बनाने की विधि

How to make Aachari Dal Poori

  • आचारी दाल पूड़ी बनाने के लिए उरड़ दाल की जरूरत होगी। इसके लिए इसे रात भर पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगर आपका आचारी पूड़ी बनाने का प्लान बना है, तो आप दाल को 3-4 घंटे गरम पानी में डालकर रख दें।
  • दाल के अच्छे से फूल जाने पर पानी में छानकर अलग करें।
  • 4-5 पानी में अच्छे से धुलकर दाल को साफ बर्तन में रखें।
  • अब दूसरी तरफ पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मुलायम और मोवन लगा आटा गूंथ लें।
  • ध्यान दें आटे में अजवाइन, नमक डालकर उसे गरमा पानी से गूंथें।
  • अब दाल को उबालने का प्रोसेस पूरा करें।
  • आधा पक जाने के बाद दाल को छौंकने के लिए पैन में तेल डालकर उसमें जीरा,हींग,बारीक कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर फिर थोड़ा चलाए
  • फिर दाल में नमक,हल्दी,जीरा धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा पानी छिड़ककर अच्छे से मिलाएं।

Urad Dal Poori recipe

  • अब इसे ढक कर 4-5 मिनट ढककर छोड़ दें।
  • ऐसे ही दो तीन बार पानी छिड़क कर दाल को पकाएं और जब दाल पूरी पक जाए तो गैस की फ्लेम को लो कर दें।
  • अब चलाते हुए दाल को सूखा कर लें और फिर 2 चम्मच अचार का तेल डालकर मिक्स करें।
  • अब आटे की छोटी छोटी लोइंया बनाकर  भूनी मसाला दाल को भरें।
  • इसके बाद उसे चारों तरफ से पैक करके सूखा आटा लगाकर उसे बेलें।
  • अब पूड़ी को तलने के लिए तेल को गर्म करें। फिर इसमें एक-एक करके पूड़ी को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

Aachari Dal Poori recipe

इसे भी पढ़ें- घर पर आसानी से बनाएं चना मटर की पूड़ी, नहीं पड़ेगी सब्जी की जरूरत, जानें रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।