Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:12 PM IST

इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं छैना कोफ्ता करी

अगर आप छैना से रसगुल्ले के साथ कुछ नमकीन व्यंजन बनाना चाहती हैं तो जरूर ट्राई करें छैना कोफ्ता करी की आसान रेसिपी।   
Updated:- 2022-03-23, 12:07 IST
chhena easy recipe

घर में खाने की अलग तरह की वैरायटी ट्राई करना भला किसे पसंद नहीं होता है। महिलाएं अपने किचन में नयी चीजें बनाती रहती हैं और खाने का स्वाद बढ़ाती हैं। लेकिन अगर आप कुछ ऐसा ट्राई करें जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी हो तो बात ही क्या है।

जी हां, आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में छैनाकोफ्ता करी की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं और ये स्वाद में लाजवाब भी होती है। छैने का नाम सुनते ही दिमाग में इसकी मीठी डिशेज ही ध्यान में आती हैं लेकिन आप इसकी ये रेसिपी ट्राई करके बच्चों के खाने में भी सेहत का तड़का जोड़ सकती हैं।

छेना कोफ्ता करी Recipe Card

छेना कोफ्ता करी की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 40 min
Cook Time: 35 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • दूध-1 लीटर
  • नींबू का रस-2 बड़े चम्मच
  • उबले आलू-2
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
  • 1 इंच अदरक
  • 1/2 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 सूखी मिर्च
  • 1/2 इंच दालचीनी मसाला पेस्ट-आवश्यकता अनुसार
  • सूखी मिर्च-1
  • तेल-आवश्यकतानुसार
  • कटा टमाटर- 1 मध्यम आकार का
  • तेजपत्ता-1
  • बेसन-1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया-1 बड़ा चम्मच कटा
  • सूजी -1 /2 कप

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले दूध उबालें और उसमें नींबू का रस मिलाकर छांछ अलग कर लें। छैना को कपड़े से छान लें।

  2. Step 2:

    छैना ठंडे पानी से धो लें। 30 मिनट के लिए छेना को किसी वजन वाली सामग्री के नीचे रखें जब तक कि पानी निकल न जाए।

  3. Step 3:

    छैने को उबले और मैश किए हुए आलू, सूजी, नमक और मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

  4. Step 4:

    काजू और मेवे को बीच में रखकर मिश्रण के छोटे -छोटे गोले बना लें। कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और कोफ्ते बॉल्स डीप फ्राई करें।

  5. Step 5:

    कोफ्ते बॉल्स को निकालकर एक तरफ रख दें। कढ़ाही में साबुत मसाले, जीरा, हींग और अदरक डालकर भूनें।

  6. Step 6:

    कढ़ाही में टमाटर डालकर गलने दें और इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ग्रेवी में कोफ्ता डालें और इसका मजा उठाएं।

बनाने का तरीका

chhena kofta curry recipe

  • छैनाकोफ्ता करी बनाने के लिए सबसे पहले दूध उबालें और उसमें नींबू का रस मिलाकर छांछ अलग कर लें। छैनाको कपड़े से छान लें।
  • इसे ठंडे पानी से धो लें। 30 मिनट के लिए छैनाको किसी वजन वाली सामग्री के नीचे रखें जब तक कि पानी निकल न जाए। छैना को ठंडा करें।
  • छेने को उबले और मैश किए हुए आलू, सूजी, नमक और मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। छैना (छैना मुरकी रेसिपी)को अच्छी तरह से मैश करें।
  • काजू और मेवे को बीच में रखकर मिश्रण के छोटे -छोटे गोले बना लें। कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और कोफ्ते बॉल्स को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। कोफ्ते बॉल्स को निकालकर एक तरफ रख दें। तेल गर्म करें। साबुत मसाले, जीरा, हींग और अदरक भून लें। 2 टेबल स्पून पानी में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर तेल अलग होने तक भूनें।
  • कढ़ाही में टमाटर डालकर इसे गलने तक भूनें। इसमें दही डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • नमक, चीनी और 1 कप पानी डालें और अच्छी तरह से उबालें। करी को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • ग्रेवी में कोफ्ता डालें। इसे धनिया पत्ती से गार्निश करें। छैनाकोफ्ता करी तैयार है इसे रोटी के साथ गरमा- गरम परोसें

इसे जरूर पढ़ें: घर पर मिठास बनाए रखने के लिए जानिए छैना मलाई सैंडविच की रेसिपी

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।