पति को करना है खुश तो घर पर बचे चावल से बनाएं रसमलाई

बासमती चावल एक प्रकार का चावल है जिसके पुलाव बनाए जाते हैं। घर पर मेहमानों के आने के दौरान ही इन्हें निकाले जाते हैं या पार्टी में इसके पुलाव बनाये जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इन चावल की मीठी रसमलाई भी बनाई जा सकती है।
चौंकिए मत। ये सच है। बासमती चावल से टेस्टी मीठी रसमलाई भी बनाई जा सकती है। यह एक इंडियन डेज़र्ट है जिसे आपको बनाना जरूर आना चाहिए। इस आर्टिकल में जानिए इसके बनाने के रेसिपी। (Read More:कुछ मिनटों में घर में ही बनाएं काजू बर्फी)
ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए : 4 - 6
- समय : 30 मिनट से 1 घंटा
- कैलोरी : 3000
- मील टाइप : वेज, पार्टी
जरूरी चीजें
- 200 ग्राम उबला और बचा बासमती चावल (Read More: तैमूर को खाने में पसंद है चावल, ऐसे बनाएं जाते हैं उनके लिए स्पेशल चावल)
- 1 कप चीनी
- 1 लीटर दूध
- 1 चम्मच केसर
- 4 बड़ा चम्मच कटे मेवे
विधि
- बासमती चावल से रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले चावल को बारीक पीस लें। (Read More: एक कप कॉफी फ्राप्पे कर देगी आपकी सारी टेंशन दूर)
- फिर इस चावल के पाउडर को आटे की तरह गूंद लें और इसकी छोटी लोइयां लेकर चपटी कर लें।
- अब एक बर्तन में दूध, केसर और चीनी डालकर मध्यम आंच में गाढ़ा होने तक पकाएं।
- जब दूध आधे से भी कम रह जाए तो आंच बंद कर दें और उसमें चावल की चपटी लोइयां डालकर 10-15 मिनट तक अच्छी तरह भीगने दें।
अब ऊपर सजाने के लिए सूखे मेवे से गार्निश कर सर्व करें और परिवार के लोगों को सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।