पंजाब दी लस्सी, सरसों का साग और मक्के दी रोटी...पंजाबी खाना खाने का एक अलग ही मज़ा है! कभी-कभी एक से दो बार भी पंजाबी व्यंजन खाने के बाद मन नहीं भरता है! मन करता है और खाते जाओ और अब तो मौसम भी ऐसा हो गया है कि और ज्यादा पंजाबी खाने की क्रेविंग होगी।
वैसे, आपने सरसों का साग और मक्के की रोटी तो कई बार टेस्ट की होगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कुछ नया और अच्छा ट्राई करने का। जी हां, आज हम आपको बताएंगे पंजाबी पराठे, जिसे पूरा भारत में पसंद किया जाता है। बड़े ही चाव से खाया जाता है, तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।
मेथी का पराठा (Methi Paratha)
Methi Paratha Ingredients: पराठे की बात की जाए और मेथी का शामिल न हो। ऐसा हो ही नहीं सकता, मेथी का पराठा पंजाबी खाने का एक अहम हिस्सा है। वहां लोग इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। यह पराठा न केवल हेल्दी होता है, बल्कि स्वादिष्ट भी होता है। आप इसे दही या अचार के साथ परोस सकते हैं।
बता दें इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। आटे और मेथी का कॉम्बिनेशन यकीनन आपका मूड अच्छा कर देगा। हालांकि, स्वाद के लिए इसके साथ और भी चीजें मिलाई जा सकती हैं। हम तो यही सलाह देंगे कि आप सभी को इस स्वादिष्ट पराठे का मजा जरूर लेना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- परफेक्ट मेथी पराठा बनाने के लिए आजमाएं ये टिप्स
आलू का पराठा (Aloo Paratha)
Potato Stuffed Paratha: भारतीय व्यंजनों में आलू पराठा सबसे लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे नाश्ते से लेकर डिनर में खाया जाता है। आलू का परांठा वैसे तो हर राज्य में खाया जाता है लेकिन जब बात पंजाब की हो और पंजाबी आलू का पराठा याद ना आए, ये भला कैसे हो सकता है।
आपको बता दें कि पंजाबी आलू का पराठा मैश किए हुए आलू और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। आप आलू का पराठे में ऊपर से मक्खन डालें और लस्सी के साथ गरमा-गरम पराठे का लुत्फ उठाएं।
पनीर का पराठा (Paneer Paratha)
Paneer Paratha Kaise Banate Hain: अगर आप आलू का पराठा नहीं खाना चाहती हैं, तो आप पनीर का पराठा बनाकर खा सकती हैं। पनीर का पराठा भी पंजाब में बहुत ही पसंद किया जाता है। इसे आप पंजाब के हर घर में सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने तक देखते हैं।
अगर आप भी पराठे खाना चाहते हैं, तो पनीर का पराठा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए, आप पराठे में पनीर को कद्दूकस करके भर सकती हैं या इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड चीज को भी डाल सकती हैं। एक बार जरूर ट्राई करें यकीनन यह आपको बहुत पसंद आएगा।
सब्जी का पराठा (Vegetable Paratha)
Mix Veg Paratha: सब्जी का पराठा एक पौष्टिक और मुंह में पानी लाने वाला भारतीय व्यंजन है, जो गेहूं के आटे और ताजी हरी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। यह ना सिर्फ टेस्टी है बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर है। आप सब्जी का पराठा बची हुई सब्जी से भी बना सकती हैं।
इसे आम के अचार के साथ ट्राई करके देखे यकीनन आप अपनी उंगलियां चाटती रह जाएंगी। पंजाब में सब्जी का पराठा सरसों के साग के साथ खाया जाता है। कई लोग तो इसका लच्छा पराठा बनाना भी पसंद करते हैं।
पराठे बनाने की विधि (How to Make Paratha)
सामग्री
- गेहूं का आटा- 2 कप
- घी या तेल- तलने के लिए
- स्टफिंग- आलू, पनीर, गोभी, मूली या मेथी)
- नमक- स्वादानुसार
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
विधि
- एक बाउल में गेहूं का आटा डालें। इसमें थोड़ा-सा नमक और तेल मिलाएं। फिर आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। इसे 15-20 मिनट तक ढककर रख दें।
- स्टफिंग के लिए आलू या अन्य सब्जी को उबालकर मैश कर लें। इसमें नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर, और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें बेलकर थोड़ा चौड़ा करें। बीच में स्टफिंग रखें और आटे को चारों तरफ से मोड़कर बंद कर दें। अब इसे हल्के हाथों से बेलें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकलें।
- तवे को गर्म करें और उस पर पराठा डालें। इसे दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेकें। फिर दोनों तरफ घी या तेल लगाकर परांठे को कुरकुरा होने तक तलें।
- तैयार पराठे को गरमा-गरम मक्खन, दही या अचार के साथ सर्व करें। यकीनन आपके लिए मजेदार होगा।
इस तरह आप पराठ तैयार कर सकते हैं। बस आपको पराठे के हिसाब से सामग्रियों को बदलना होगा।अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों