अधिकतर भारतीय घरों में दिन की शुरुआत पराठों के साथ होती है। चाहे मौसम कोई भी हो, लेकिन अधिकतर लोग कभी सब्जी के साथ तो कभी ऐसे ही पराठा खाना पसंद करते हैं। इसे एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन हर दिन पराठा खाना अच्छा नहीं माना जाता। दरअसल, पराठे बनाते समय बहुत अधिक मात्रा में घी या तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो कहीं ना कहीं सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अत्यधिक ऑयल वजन बढ़ने से लेकर हार्ट संबंधी परेशानियों की वजह बन सकता है।
हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप पराठा खाना छोड़ दें, बल्कि जरूरी है कि उसे एक ट्विस्ट दिया जाए। दरअसल, पराठा सेहत पर विपरीत प्रभाव तब डालता है, जब इसे गलत तरीके से बनाया जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पराठों को अधिक टेस्टी व हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं-
जब बात पराठों को अधिक हेल्दी बनाने की होती है तो यह बेहद जरूरी है कि आप तेल का चयन बेहद सोच-समझकर करें। यह देखने में आता है कि अधिकतर लोग पराठे बनाते समय रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप इसकी जगह ऑलिव ऑयल को यूज करने की कोशिश करें। इसे अधिक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, जो टेस्ट में भी लाइट होता है। जिसके कारण अगर पराठे बनाते समय इसका यूज किया जाए तो इससे पराठे के टेस्ट पर असर नहीं पड़ता है।
यह एक आसान हैक है, जो आपके पराठे को हेल्दी(ऐसे बनाएं हेल्दी पुदीना पराठा) बनाने में मदद करेगा। अमूमन देखने में आता है कि महिलाएं पराठा बनाते समय चम्मच की सहायता से तेल डालती हैं, जिसके कारण वह आवश्यकता से अधिक तेल का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ना लाजमी है।
इसे जरूर पढ़ें-मेथी-बाजरे का टेस्टी पराठा घर पर बनाएं, साथ लें इस स्पेशल चटनी का मजा
कोशिश करें कि आप चम्मच की जगह ब्रश का इस्तेमाल करें। आप ऑयल में ब्रश को डिप करने के बाद उससे पराठे पर ब्रशिंग करें। ऐसा करने से आप बेहद कम ऑयल का इस्तेमाल करेंगी और आपको टेस्ट के साथ भी किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा।
यह विडियो भी देखें
पराठा बनाते समय उसकी फिलिंग बहुत अहम् होती है। अधिकतर घरों में सुबह-सुबह लोग आलू का पराठा खाते हैं, लेकिन अपने नाश्ते में प्रोटीनपंच एड करने के लिए आप आलू की जगह पनीर का चयन करें। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो रात की बची दाल से भी आटा गूंथकर दाल का पराठा बना सकती हैं। इस तरह पराठे को हेल्दी बनाने के लिए आप उसकी फिलिंग पर विशेष रूप से फोकस करें। अगर आप अलग से फिलिंग तैयार नहीं कर रही हैं तो ऐसे में आटे में ही मेथी या पालक आदि को शामिल करने की कोशिश करें।
अगर आप पराठे के टेस्ट के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं तो कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अपना सकती हैं। मसलन-
इसे जरूर पढ़ें-नाश्ते में कुछ अलग खाने का है मन, तो बनाएं पुदीना से लेकर मसाला पराठा
तो अब आप जब भी पराठे बनाएं तो इन टिप्स को फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूलें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।