बची हुई मिठाई से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट पराठे, नोट करें रेसिपीज

त्यौहार कोई भी हो लेकिन मिठाई एक ऐसी चीज है जो हर फेस्टिवल पर बनती ही है क्योंकि मिठाइयां न सिर्फ उत्सव का मजा दोगुना बढ़ा देती हैं बल्कि सभी लोगों को पसंद भी होती हैं। यहीं वजह है कि बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां मिलती हैं और मार्केट में खूब रौनक होती है।
मगर त्यौहार के दिन लगभग सभी के घरों में कुछ न कुछ मीठा खाने को मिलता है, जिसकी वजह से मन भर जाता है और मिठाइयां बच जाती हैं। हालांकि, बची हुई मिठाइयां कुछ दिनों बाद खराब या फिर सड़ जाती हैं और मजबूरन उन्हें फेंकना पड़ जाता है।
मगर आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको लिए कुछ ऐसे पराठे की रेसिपीज लेकर आए हैं, जिसे आप बची हुई मिठाइयों से तैयार कर सकती हैं। हालांकि, आप बची हुई कोई भी मिठाई इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन हम आपको काजू कतली और गुलाब जामुन के पराठे की रेसिपी बता रहे हैं जो यकीनन आपको पसंद आएगी।
काजू कतली पराठा रेसिपी
आप ब्रेकफास्ट में काजू कतली से पराठा तैयार कर सकती हैं। काजू कतली का पराठा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि बनाने में भी आसान होता है। बस आपको कुछ सामग्री की जरूरत होगी जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-सुबह के नाश्ते में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी 'मीठा नारियल परांठा'
सामग्री
- 1 कप- आटा
- 1/2 कप- सूजी
- 10- काजू कतली (मैश की हुई)
- 1 चम्मच- इलायची पाउडर
- 10- बादाम
- 1/2 कप- चीनी पाउडर
- 1 चम्मच- बेकिंग सोडा
- 4 चम्मच- घी या मक्खन
- 1/2 कप- पानी
बनाने का तरीका
- काजू कतली पराठा बनाने के लिए सबसे पहले कतली को मैश कर लें। फिर एक बड़े बर्तन में आटा, सूजी और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें। धीरे-धीरे उसमें घी डालें और हाथों की मदद से गूंथना शुरु कर दें।
- आपको आटा और घी अच्छी तरह से मिक्स करके डो तैयार करना है और आप गर्म पानी भी डाल सकती हैं। जब आटा गूंथने लगे तो उसमें इलायची पाउडर भी डाल दें।
- ध्यान रखें कि आपको आटे को ज्यादा पतला नहीं गूंथना है। सॉफ्ट आटा गूंथने के लिए आप पानी की बजाय दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब मैश की हुई काजू कतली में चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। मिश्रण को टेस्टी बनाने के लिए आप बादाम का पेस्ट भी डाल सकते हैं।
- 5 मिनट बाद आप आटा की लोइयां बना लें और रोटी की तरह बेल लें। फिर इसके ऊपर मिश्रण डालें और फिर से आटे का पेड़ा बनाकर बेल लें।
- ऐसा करने से आपकी स्टफिंग बाहर नहीं आएगी और पराठा स्टफ्ड बनेगा। वहीं, आप दो रोटी के बीच में स्टाफिंग भर सकती हैं। ऐसा करने से आपका पराठा फटेगा नहीं और स्वादिष्ट रहेगा।
- अब तवा गर्म करें और उसपर पराठा रखकर सेंकना शुरु कर दें। जब आप कतली का पराठा सकेंगे तो उस पर घी लगाएं, क्योंकि घी से पराठे का स्वाद और भी ज्यादा टेस्टी बन जाएगा।
- दोनों ओर से पराठा सिकने के बाद आपका पराठा तैयार है। इसे आप चाय के साथ सर्व सकती हैं, जिसे आप अपने मेहमानों को भी परोस सकती हैं।
गुलाब जामुन का पराठा
आप घर में बचे हुए गुलाब जामुन या मिठाई की चाशनी से सॉफ्ट पराठा तैयार कर सकती हैं। जी हां, कई बार ऐसा होता है कि गुलाब जामुन बच जाते हैं या फिर चाशनी ऐसे ही रखी रह जाती है, तो आप इस फेंकने के बजाय मीठा पराठा बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं आसान रेसिपी।
इसे ज़रूर पढ़ें-चीनी का पराठा हो जाता है सख्त तो करें ये काम, रहेगा सॉफ्ट
सामग्री
- 5- गुलाब जामुन
- 2 कप- गेहूं के आटा
- 10- बादाम
- चुटकी भर- इलायची पाउडर
- 1 कप- घी
- परोसने के लिए दूध
बनाने का तरीका
- गुलाब जामुन का पराठा बनाने के लिए एक बड़े बाउल में गुलाब जामुन लें और उन्हें कांटे की मदद से क्रश कर लें।
- अब इसमें पिस्ता, बादाम और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें। (मुलायम गुलाब जामुन बनाने का तरीका)
- अब एक दूसरे बाउल में 2 कप गेहूं का आटा डालें और घी डालकर गूंथ लें। आप सॉफ्ट आटा गूंथने के लिए दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- जब आटा गूंथ जाए तो इसे 5 मिनट के लिए रख दें और फिर इसे चार बराबर भागों में बांटकर गोले तैयार कर लें। अब चकला पर सूखा आटा रखें और फिर पेड़ा रखकर रोटी बेल लें। अब रोटी पर घी लगा लें।
- फिर गुलाब जामुन के मिश्रण के एक भाग को बीच में रखें और किनारों को बीच में लाएं और सील कर बॉल का आकार दें।
- फिर थोड़ा आटा छिड़ककर पराठे को बेल कर तैयार कर लें बाकी के आटे और गुलाब जामुन के मिश्रण से भी इसी तरह और पराठे बना लें।
- अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें। उस पर एक पराठा रखें और पलट कर दोनों तरफ से लगभग पक जाने तक सेंक लें।
- एक तरफ घी लगाएं, पलटकर और दूसरी तरफ भी घी लगाएं और दोनों तरफ से समान रूप से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाते रहें।
- अब इसे एक प्लेट में निकालें और चार टुकड़ों में काटें और सर्विंग प्लेट पर रखें। दूध और घी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
इसी तरह आप बची हुई मिठाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। अगर आपको लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।