Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

Kaju Paan Recipe: घर पर बनाएं मार्केट जैसा काजू पान, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

हर खास मौके पर घर में कुछ न कुछ मीठा जरूर बनता है। इस बार घर पर बनाकर सबको खिलाएं काजू पान। यह बनाने में काफी आसान है। साथ ही यह देखने में भी काफी अच्छा लगते हैं। इस बार आप भी काजू पान को बनाकर घरवालों को खुश करें।
Updated:- 2025-11-07, 11:30 IST
image

काजू की बर्फी खाना तो हम सभी को पसंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी काजू पान को खाया है। काजू पान खाने में काफी टेस्टी लगता है। साथ ही इसकी इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसे आपको बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे घर पर ही स्टेप्स का ध्यान रखकर तैयार करें और अपने घरवालों को इसे जरूर खिलाएं। इसे खाने के बाद वो बाजार का काजू पान खाना भूल जाएंगे। इसे ही खाकर उनके मुंह का स्वाद बदल जाएगा। ऐसे में आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए, ताकि आपके घरवाले खुश हो जाएं।

काजू पान रेसिपी Recipe Card

काजू पान रेसिपी बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 80
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • काजू -1 कप
  • चीनी -½ कप
  • पानी-¼ कप
  • घी-1 टीस्पून
  • गुलकंद -2 टेबलस्पून
  • सूखे नारियल का बुरादा-1 टेबलस्पून
  • सौंफ पाउडर-½ टीस्पून
  • चिरौंजी-1 टीस्पून
  • मीठा पान मसाला-1 टीस्पून
  • टूटी फ्रूटी या चेरी-थोड़ा सा
  • सिल्वर वर्क (चांदी का वर्क)
  • गुलाब की पत्तियां या पान की खुशबू

Step

  1. Step 1:

    काजू पान बनाने के लिए सबसे पहले आपको काजू को 2 घंटे तक पानी में भिगो दें। फिर पानी निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लें।

  2. Step 2:

    एक नॉनस्टिक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें।

  3. Step 3:

    अब चाशनी में काजू पेस्ट डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। मिश्रण जब गाढ़ा होकर एकसार हो जाए और पैन न छोड़े, तब थोड़ा घी डालें और गैस बंद कर दें।

  4. Step 4:

    अब इस मिश्रण में थोड़ा पान एसेंस या गुलकंद का फ्लेवर मिला सकते हैं। ठंडा होने दें और फिर इसे दो हिस्सों में बांटें।

  5. Step 5:

    एक हिस्से में हरा फूड कलर मिलाएं।

  6. Step 6:

    एक बाउल में गुलकंद, नारियल, सौंफ पाउडर, चिरौंजी और पान मसाला अच्छी तरह मिक्स करें।

  7. Step 7:

    काजू मिश्रण को बेल लें, उसमें फिलिंग रखें और पान के आकार में फोल्ड करें। ऊपर से सिल्वर वर्क लगाएं।

  8. Step 8:

    इसे फ्रिज में रखें ताकि टेक्सचर सॉफ्ट और फ्रेश बना रहे। सर्व करने से पहले हल्का ठंडा कर लें।

काजू पान बनाने की विधि

  • काजू पान बनाने के लिए सबसे पहले आपको काजू को 2 घंटे तक पानी में भिगो दें। फिर पानी निकालकर मिक्सर में बारीक पीस लें।
  • एक नॉनस्टिक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें।
  • अब चाशनी में काजू पेस्ट डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। मिश्रण जब गाढ़ा होकर एकसार हो जाए और पैन न छोड़े, तब थोड़ा घी डालें और गैस बंद कर दें।
  • अब इस मिश्रण में थोड़ा पान एसेंस या गुलकंद का फ्लेवर मिला सकते हैं। ठंडा होने दें और फिर इसे दो हिस्सों में बांटें।
  • एक हिस्से में हरा फूड कलर मिलाएं।
  • एक बाउल में गुलकंद, नारियल, सौंफ पाउडर, चिरौंजी और पान मसाला अच्छी तरह मिक्स करें।
  • काजू मिश्रण को बेल लें, उसमें फिलिंग रखें और पान के आकार में फोल्ड करें। ऊपर से सिल्वर वर्क लगाएं।

3 - 2025-11-07T103718.423

कैसे करें काजू पान सर्व?

  • इसे फ्रिज में रखें ताकि टेक्सचर सॉफ्ट और फ्रेश बना रहे।
  • सर्व करने से पहले हल्का ठंडा कर लें।
  • आप चाहें तो पान फ्लेवर की जगह इलायची या गुलाब फ्लेवर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

1 - 2025-11-07T103710.374

 

इसे भी पढ़ें: बिना दूध के काजू बर्फी बनाने की आसान विधि यहां जानें  

घर पर बना काजू पान न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कोई प्रिजर्वेटिव या आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं होता। खास मौके पर अपने मेहमानों या किसी खास मौके पर इसे बनाकर आप सबका दिल जीत सकती हैं। साथ ही इसे बनाकर आप बार-बार उन्हें खिला सकती हैं, ताकि उन्हें भी इसका स्वाद हमेशा पता रहे।

इसे भी पढ़ें: कुछ मिनटों में घर में ही बनाएं काजू बर्फी 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।