Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:29 AM IST

Almond Special: बादाम से तैयार इन शानदार रेसिपीज को आप भी करें घर पर ट्राई

बादाम से तैयार इन रेसिपीज को यक़ीनन घर के सभी सदस्य बड़े ही चाव से खाना पसंद करेंगे।
Updated:- 2021-05-11, 16:26 IST
easy almond recipes at home

सुपरफ़ूड के रूप में शामिल बादाम लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध रहता है। कई महिलाएं इसका इस्तेमाल त्वचा को खूबसूरत और बालों को मजबूत बनाने के लिए भी करती है। लेकिन, इनके अलावा अगर नियमित समय से बादाम का सेवन किया जाए तो कई परेशानियों को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। खैर, अधिकतर लोग इसे पानी में भिगोकर या दूध में मिक्स करके खाना पसंद पसंद करते हैं। लेकिन, इस आर्टिकल में हम आपको बादाम से तैयार कुछ बेहतरीन और लाजवाब रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन रेसिपीज के स्वाद को चखने के बाद घर वाले आपसे बार-बार बोल सकते हैं कि इसे फिर से जल्दी बनाना। जिन रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं आप उसे कभी भी आसानी से बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

बादाम तुलसी सॉस

easy almond basil recipes inside

सामग्री

बादाम- 1 कप, तुलसी की पत्तियां-1/2 कप, काली मिर्च-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, जैतून का तेल-1 चम्मच, लहसुन- 2 कली, चीज- 2 चम्मच, राई-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप तुलसी की पत्तियां, लहसुन, बादाम और चीज को मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।
  • इधर आप एक पैन में जैतून का तेल गरम करें और पैन में काली मिर्च और राई डालकर गरम करें।
  • अब इस पैन में मिक्स किए हुए पेस्ट को और नमक डालकर एक से दो मिनट पका लीजिए।
  • दो मिनट बाद गैस को बंद कर लीजिए और ठंडा होने के बाद खाने के लिए सर्व कीजिए।(बनाएं सोया सॉस)
  • आप चाहें तो इस सॉस को बंद डिब्बे से भी पैक करके कुछ दिनों के लिए सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:बच्चों के लिए बनाएं कोकोनट से तैयार इन शानदार रेसिपीज को

बादाम कुकीज

easy almond recipes inside

सामग्री

बादाम पाउडर-1/2 कप, बेकिंग पाउडर-1/2 चम्मच, गेहूं का आटा-2 कप, चीनी पाउडर-1/2 कप, मक्खन- 1/3 कप, नमक-एक चुटकी, दूध-1 कप ऑप्शनल

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप गेहूं आटा, बेकिंग पाउडर, नमक और पानी को डालकर अच्छे मिश्रण तैयार कर लीजिए।
  • अब आप इस मिश्रण में बादाम पाउडर, मक्खन को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • अब इस मिश्रण को किसी प्लेट में निकालकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दीजिए।
  • ठंडा होने के इस मिश्रण में से लेकर कुकीज के आकार में बना लीजिए और ऊपर से एक बादाम भी रख दीजिए।
  • अब आप ओवन को हिट करें और लगभग 15-20 मिनट बेक होने के लिए रख दीजिए।
  • तैयार है बादाम कुकीज सर्व करने के लिए।

इसे भी पढ़ें:इन तीन हिमाचली डिशेज को ज़रूर करें ट्राई, जानें इसकी सिंपल रेसिपी

बादाम की खीर

easy almond ki kheer recipes ins

सामग्री

बादाम- 2 कप, घी-1 चम्मच, दूध- 3 कप, चीनी-1/3 कप, इलायची पाउडर-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप कुछ देर के लिए बादाम को पानी में भिगोकर रख दीजिए।
  • लगभग दस मिनट बाद बादाम को दूध को मिक्सी में डालकर मिक्स कर लीजिए।
  • इधर आप एक पैन में घी गरम करें। घी गर्म होने के बाद तैयार मिश्रण को डालकर कुछ देर पकाएं।(चावल की केसरिया खीर)
  • थोड़ी देर बाद आप इसमें चीनी और इलायची पाउडर को डालकर हल्का भूरे रंग होने तक पका लीजिए और गैस को बंद कर दीजिए।
  • अब इसे किसी प्लेट में निकाले और और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@image.babydestination.com,c.ndtvimg.com,healthyideasplace.co)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।