Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

सुबह के नाश्ते में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी 'मीठा नारियल परांठा'

अगर आप नाश्ते में कुछ मीठा और टेस्टी खाना पसंद करते हैं, तो हम आपके लिए लाएं हैं मीठा नारियल परांठा रेसिपी। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा-
Updated:- 2021-02-26, 10:56 IST
coconut paranthe main

नाश्ते में आलू या गोभी के परांठे तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या कभी नारियल परांठे खाए हैं? इसमें फ्रेश नारियल, दूध और घी जैसे कई स्वादिष्ट चीजें मिलाई जाती हैं। वीकेंड पर आप इसे घर पर बना सकते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खुश कर सकते हैं। अगर आपके घर में मेहमान रहे हैं और आप उनके लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं, तो नारियल परांठा बेस्ट रहेगा। इसमें स्टफ किए हुए फ्रेश नारियल आपको एक क्रीमी स्वाद देते हैं, इसे दूध या दही के साथ सर्व किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं नारियल परांठे की सबसे आसान रेसिपी।

'मीठा नारियल परांठा' Recipe Card

बनाएं 'मीठा नारियल परांठा'

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Stuti Goswami

Ingredients

  • 1 फ्रेश नारियल
  • 2 कप मैदा
  • 1 कप गुनगुना दूध
  • आधा कप घी
  • 2 बड़े चम्मच पीसी हुई चीनी
  • 2 चम्मच सूजी
  • आधा कप चीनी
  • आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 चम्मच हरी इलाइची- पिसी हुई

Step

  1. Step 1:

    नारियल परांठा बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को कद्दुकस से कस लें।

  2. Step 2:

    अब एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी और शुगर पाउडर डालें। धीरे-धीरे उसमें घी डालें और हाथों की मदद से गूंथना शुरु कर दें।

  3. Step 3:

    बेकिंग पाउडर डालकर, आपको मैदा और घी अच्छी तरह से मिक्स करके डो तैयार करना है।

  4. Step 4:

    ध्यान रखें कि आपको मैदा में पानी नहीं डालना है, उसके बजाए दूध डालें और डो बनाना है।

  5. Step 5:

    मैदा का डॉ सॉफ्ट नहीं होना चाहिए, उसे पूरी के आटे की तरह थोड़ा-सा टाइट गूंथ लें।

  6. Step 6:

    कसी हुए नारियल में चीनी और इलाइची पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। टेस्टी बनाने के लिए काजू या बादाम का पेस्ट भी डाल सकते हैं।

  7. Step 7:

    मैदा की दो रोटी बेल लें, एक बड़ी और एक उससे थोड़ी छोटी। इससे आपकी स्टफिंग बाहर नहीं आएगी और परांठा स्टफ्ड बनेगा।

  8. Step 8:

    बड़ी बेली हुई रोटी पर दो चम्मच नारियल स्टफिंग डालें, उसपर छोटी रोटी रखकर, दोनों को साइड से जोड़ दें और चम्मच की मदद से बंद कर दें।

  9. Step 9:

    तवा गरम करें और उसपर परांठा रखकर सेकना शुरु कर दें। जब आप नारियल का परांठा सेकेंगी तो उसपर घी लगाएं, जिससे स्वाद दोगुना हो जाए।

  10. Step 10:

    इसके चार पीस करके चाय, दूध या मीठी दही के साथ आप इसे सर्व कर सकते हैं। इसी तरह की और भी आसान रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

विधि

  • नारियल परांठा बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को कद्दुकस से कस लें। अब एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी और शुगर पाउडर डालकर मिक्स कर लें। धीरे-धीरे उसमें घी डालें और हाथों की मदद से गूंथना शुरु कर दें।
  • आपको मैदा और घी अच्छी तरह से मिक्स करके डो तैयार करना है और साथ-साथ उसमें एक चम्मच बेकिंग पाउडर भी डाल दें। जब मैदा गुंथने होने लगे तो उसमें एक चुटकी नमक भी डाल दें।

coconut paranthe INSIDE

  • ध्यान रखें कि आपको मैदा में पानी नहीं डालना है, उसके बजाए दूध डालें और डो बनाना शुरु कर दें। मैदा का डॉ सॉफ्ट नहीं होना चाहिए, उसे पूरी के आटे की तरह थोड़ा-सा टाइट गूंथ लें।
  • अब कसी हुए नारियल में चीनी और इलाइची पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। नारियल को टेस्टी बनाने के लिए आप काजू या बादाम का पेस्ट भी डाल सकते हैं। आप इसके साथ सौंफ पाउडर भी मिला सकते हैं।
  • अब मैदा गूंथने के बाद तैयार हो चुकी है, उसकी दो रोटी बेल लें, एक बड़ी और एक उससे थोड़ी छोटी। ऐसा करने से आपकी स्टफिंग बाहर नहीं आएगी और परांठा स्टफ्ड बनेगा।

coconut paranthe INSIDE

  • बड़ी बेली हुई रोटी पर लगभग दो चम्मच नारियल स्टफिंग डालें और उसपर छोटी रोटी रख दें। अब दोनों को साइड से जोड़ दें और चम्मच की मदद से बंद कर दें। ऐसा करने से आपका परांठा फटेगा नहीं और स्वादिष्ट रहेगा।
  • अब तवा गरम करें और उसपर परांठा रखकर सेकना शुरु कर दें। जब आप नारियल का परांठा सेकेंगी तो उसपर घी लगाएं, क्योंकि घी से नारियल का स्वाद और भी ज्यादा टेस्टी बन जाएगा। दोनों ओर से परांठा सिकने के बाद आपका नाश्ता तैयार है।
  • इसके चार पीस करके चाय, दूध या मीठी दही के साथ आप इसे सर्व कर सकते हैं। तो इस बार मेहमानों के लिए बेस्ट नाश्ता तैयार है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।