herzindagi
image

Leftover Roti Snacks: बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी और क्रंची स्नैक्स, जानें आसान रेसिपी

अगर आपके घर में भी अक्सर रात की रोटी बच जाती है, तो ऐसे में आप इसे फेंकने की बजाए इससे टेस्टी और यमी स्नैक्स को तैयार करें। इसे खाकर आपके बच्चों से लेकर घर के बड़े सभी खुश हो जाएंगे। साथ ही उन्हें यह नाश्ता पसंद आएगा।
Editorial
Updated:- 2025-11-10, 11:25 IST

रोटी ज्यादातर हर किसी के घर में बनती है। कई बार ज्यादा भी बन जाती है, जो दोबारा खाने में नहीं आती है। ऐसे में हम अक्सर उसे फेंक देते हैं या किसी जानवर को खिला देते हैं। इस बार बची हुई रोटी को फेंके नहीं बल्कि इससे तैयार करें घरवालों के लिए टेस्टी नाश्ता। जिसे खाकर आपके घर के लोग काफी खुश हो जाएंगे। साथ ही इसे दोबारा बनाने की जिद करेंगे। इसे आप क्रंची स्नैक्स की तरह तैयार करेंगी, तो चाय के समय कुछ और बाहर का लाकर खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे ही खाकर आपके बच्चे भी खु हो जाएंगे। आइए आर्टिकल में इसकी टेस्टी और यमी रेसिपी के बारे में बताते हैं। जिसे खाकर आपका मन खुश हो जाएगा।

बची हुई रोटी से कबाब बनाने की विधि

  • इसके लिए सबसे पहले आपको रोटी के किनारों को काटकर इसे स्क्वेयर शेप देनी है।
  • अब आपको एक खाली बाउल लेना है और इसमें पनीर को घिसना है।
  • इसमें आपको सभी जरूरी मसाले जैसे- सौंफ का पाउडर, नमक, हल्दी, अमचूर पाउडर, दही, पुदीना और हरा धनिया डालकर एक मिक्सचर तैयार करें।
  • इसकी फीलिंग तैयार करने के बाद इसे रख दें।
  • अब आपको रोटी को एक प्लेट में रखना है।
  • फिर इसमें पनीर की फीलिंग को लगाना है।
  • इसके ऊपर फिर एक रोटी को रखना है।
  • फिर इसमें पनीर को डालना है।
  • ऐसे ही आपको 5 रोटी को लेयर में लगाना है।
  • अब इसमें टूथपिक लगानी है।

2 - 2025-11-10T103706.346

बची हुई रोटी से कबाब को कैसे तैयार करें

  • जब आप रोटी को टूथपिक में लगा लें, तो इसके बाद आपको माइक्रोवेव ओवन को प्री हिट करना है।
  • फिर रोटियों में बटर लगाकर इसे ओवन के अंदर रखना है।
  • इसके बाद 5 मिनट के लिए पकाना है।
  • फिर इसे ओवन से बाहर निकालना है।
  • इसके बाद इसे हरी चटनी के साथ सर्व करना है।
  • इसे खाकर आपके बच्चे और बड़े दोनों ही खुश हो जाएंगे।

1 - 2025-11-10T103704.146

 

इसे भी पढ़ें: Tips To Make Soft Roti: रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट आटे में 1 चम्मच डालें यह चीज, चपाती को पैक करने के ये हैक्स भी आएंगे काम

इस बार आप रोटी को फेंकने की बजाए। इसे कबाबा बनाकर सर्व करें। इसे आप चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो बच्चों को नाश्ते में भी सॉस या चटनी के साथ उन्हें खाने के लिए दे सकती हैं। इससे आपके बच्चे और घर के बड़े रोटी को इस तरह से खाकर खुश हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: फूली और सॉफ्ट रोटी बनाने के लिए मम्मी के टिप्स आएंगे काम, आटा गूंथते वक्त डाले यह चीज

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit-Freepik

बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी और क्रंची स्नैक्स Recipe Card

बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी और क्रंची स्नैक्स बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • बची हुई रोटी
  • पनीर- 100 ग्राम
  • पुदीना
  • हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • सौंफ का पाउडर- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
  • हल्दी- 1/2 चम्मच
  • अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
  • दही- 2 चम्मच
  • टूथपिक
  • बटर

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए सबसे पहले आपको रोटी के किनारों को काटकर इसे स्क्वेयर शेप देनी है। अब आपको एक खाली बाउल लेना है और इसमें पनीर को घिसना है।

  2. Step 2:

    इसमें आपको सभी जरूरी मसाले जैसे- सौंफ का पाउडर, नमक, हल्दी, अमचूर पाउडर, दही, पुदीना और हरा धनिया डालकर एक मिक्सचर तैयार करें।

  3. Step 3:

    इसकी फीलिंग तैयार करने के बाद इसे रख दें।

  4. Step 4:

    अब आपको रोटी को एक प्लेट में रखना है।

  5. Step 5:

    फिर इसमें पनीर की फीलिंग को लगाना है। इसके ऊपर फिर एक रोटी को रखना है।

  6. Step 6:

    फिर इसमें पनीर को डालना है। ऐसे ही आपको 5 रोटी को लेयर में लगाना है।

  7. Step 7:

    जब आप रोटी को टूथपिक में लगा लें, तो इसके बाद आपको माइक्रोवेव ओवन को प्री हिट करना है।

  8. Step 8:

    फिर रोटियों में बटर लगाकर इसे ओवन के अंदर रखना है। इसके बाद 5 मिनट के लिए पकाना है।

  9. Step 9:

    फिर इसे ओवन से बाहर निकालना है। इसके बाद इसे हरी चटनी के साथ सर्व करना है।

  10. Step 10:

    इसे खाकर आपके बच्चे और बड़े दोनों ही खुश हो जाएंगे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।