Navratri Special Shake: नवरात्रि व्रत में तैयार करें एनर्जी से भरपूर यह हेल्दी शेक, यहां सीखें इंस्टेंट रेसिपी

Navratri Special Healthy Shake Recipe: यदि आपने भी नवरात्रि के व्रत रखें हैं और आपको एनर्जी की कमी महसूस होती है तो आज हम आपके लिए एक हेल्दी शेक की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसको आप व्रत में पीकर खुद को एनर्जेटिक फील करा सकती हैं। यह शेक पीने में भी काफी टेस्टी होता है। आइए जान लेते हैं बनाने का तरीका।
Updated:- 2025-04-02, 10:26 IST
Healthy Vrat Recipes

Vrat Special Shake: व्रत के दौरान हम दिनभर अन्न ग्रहण नहीं करते हैं। ऐसे में हमारी बॉडी काफी लो फील करने लगती है। ऐसे में हमें हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ताकि हम दिनभर खुद को एक्टिव और फ्रेश महसूस कर सकें। इसी के चलते अधिकतर लोग व्रत में फ्रूट्स, शेक, जूस और डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे बॉडी एनर्जी से भरपूर रहती है। मार्केट में भी आजकल काफी पैक्ड जूस और शेक मिल रहे हैं, लेकिन सेहत के लिहाज से अगर देखा जाए तो यह हमारे लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसके बजाय फ्रेश जूस और शेक का सेवन अच्छा होता है। इनको भी यदि आप बाजार से खरीदने के बजाय खुद घर पर बना लेंगी तो यह दोगुना हेल्दी रहेगा।

हेल्दी इंस्टेंट व्रत स्पेशल शेक Recipe Card

इन टिप्स से तैयार करें हेल्दी इंस्टेंट व्रत स्पेशल शेक

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 400
Cuisine: Indian
Author: Shradha Upadhyay

Ingredients

  • बादाम-8-10
  • (भीगे हुए)
  • काजू- 8-10 (भीगे हुए)
  • पिस्ता- 6-7 (भीगा हुआ)
  • किशमिश- 10-12 (भीगी हुई)
  • खजूर- 4-5 (भीगी हुई)
  • खरबूजे के बीज- 2 टेबलस्पून (भीगे हुए)
  • चीकू- 2 (टुकड़ों में कटे हुए)
  • केला- 1 (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • शहद- 1 टेबलस्पून
  • दूध- 1 लीटर
  • मिक्स ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटी हुई (गार्निश के लिए)
  • गुलाब की पत्तियां- गार्निश के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बर्तन में गुनगुना दूध लेकर सभी मेवा भिगो दें।

  2. Step 2:

    इसके बाद आपको एक अलग बर्तन में केला और चीकू काट लेना है।

  3. Step 3:

    करीब आधे घंटे बाद मेवा भीग जाने पर इसको एक ब्लेंडर जार में डालकर पेस्ट बना लेना है।

  4. Step 4:

    अब आपको इसी जार में दूध डालना है और ऊपर से तैयार पेस्ट भी डाल देना है।

  5. Step 5:

    फिर आप कटे हुए चीकू और केले भी डाल दें और ब्लेंडर को चला दें।

  6. Step 6:

    आपका हेल्दी इंस्टेंट व्रत वाला शेक बनकर तैयार है।

  7. Step 7:

    आप ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें या फिर जार में डालकर दोबारा चला दें।

  8. Step 8:

    ग्लास में निकालकर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडा-ठंडा शेक सर्व करें।

बाजार में खुले में बिकने वाले शेक आदि में गंदगी और धूल-मिट्टी आदि के कण चले जाने से उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में उसे पीकर हम बीमार भी हो सकते हैं। वहीं मार्केट में मिलने वाली अधिकतर चीजों में मिलावट होती है और घर पर आप उसी चीज को फ्रेश और प्योर बना सकती हैं। ऐसे में यदि अपने भी नवरात्रि के व्रत रखें हैं और आपको रोजाना घर से बाहर जॉब के लिए जाना होता है। ऐसे में आपकी बॉडी काफी लो फील करती होगी। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल में एक हेल्दी ड्रिंक लेकर आए हैं। जिसको सुबह पीने के बाद आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगी। गर्मियों में ठंडे-ठंडे इस पौष्टिक शेक को पीने के बाद आपको मजा ही आ जाएगा। इसे पीने के बाद आपका पेट काफी देर तक भरा रहेगा और व्रत के दौरान कमजोरी भी महसूस नहीं करेंगी। आइए फिर बिना देरी किए जान लेते हैं नवरात्रि व्रत स्पेशल हेल्दी शेक की इंस्टेंट रेसिपी।

हेल्दी नवरात्रि स्पेशल शेक रेसिपी

helathy shake

  • इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में हल्का गुनगुना दूध लें।
  • अब इसमें आप बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश, खजूर और खरबूजे के बीज भिगो दें।
  • सभी चीजें करीब आधा घटना अच्छी तरह भीग जाने के बाद आप इसे एक मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
  • अब इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालें।
  • इसके बाद एक प्लेट में केले और चीकू का छिलका निकालकर उसके पीस कट कर लें।
  • अब आप एक ब्लेंडर जार लेकर उसमें दूध डालें इसके बाद ड्राई फ्रूट्स वाला पेस्ट डालना है।

ये भी पढ़ें: बच्चों के लिए 5 मिनट में बनाएं ब्लूबेरी शेक, जानें रेसिपी

dry fruits and fruits shake recipe

  • फिर आपको ऊपर से कटे हुए चीकू और केले के पीस और शहद डालकर ब्लेंड कर लेना है।
  • यदि आपको इंस्टेंट ठंडा शेक चाहिए तो आप उसके लिए कुछ बर्फ के टुकड़ें डालकर फिर चला दें।
  • आपका हेल्दी और टेस्टी व्रत वाला शेक बनकर एकदम तैयार है।
  • इसे आप ग्लास में निकालकर उसपर से मिक्स ड्राई फ्रूट्स की कतरन और गुलाब की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में प्यास बुझाएगा खरबूजा शेक, 10 मिनट में तैयार करें रेसिपी

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।