Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

बच्चों के लिए 5 मिनट में बनाएं ब्लूबेरी शेक, जानें रेसिपी

ब्लूबेरी शेक न केवल स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। 
Updated:- 2022-06-28, 11:55 IST
Blueberry Shake b

गर्मियों के मौसम में बच्चों को ठंडी-ठंडी ड्रिंक पीना बेहद पसंद होता है। खासकर मिल्कशेक बच्चों से लेकर बड़े लोगों को काफी पसंद आता है। मैंगो शेक तो लगभग हर घर में बनता है। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो घर ब्लूबेरी मिल्कशेक बना सकती हैं। यकीनन आपके बच्चों को ब्लूबेरी शेक जरूर पसंद आएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं ब्लूबेरी शेक बनाने का आसान तरीका।

विधि

  • सबसे पहले ब्लूबेरी लें। इसे अच्छे से साफ कर लें।
  • अब इसे ब्लेंडर में डालें
  • फ्रोजन ब्लूबेरी को ब्लेंडर में डालकर इसका पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें दूध डालें।
  • इस मिश्रण में चीनी डालें।
  • दूध डालने के बाद वनीला आइसक्रीम डालकर इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। (ब्लूबेरी खाने के फायदे)
  • इसके बाद इस मिश्रण में बर्फ डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिल्कशेक को गिलास में डालें।
  • इसको बादाम से गार्निश करके सर्व करें।

ब्लूबेरी मिल्कशेक Recipe Card

बच्चों के लिए कुछ नया ड्रिंक बनाना चाहती हैं घर पर बनाएं ब्लूबेरी शेक।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Shilpa

Ingredients

  • सामग्री
  • ब्लू बेरी
  • दूध
  • वनीला आइसक्रीम
  • बर्फ
  • चीनी

Step

  1. Step 1:

    ब्लूबेरी लें इसे साफ करके ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें।

  2. Step 2:

    अब इस पेस्ट में दूध और वनीला आइसक्रीम मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

  3. Step 3:

    इस मिश्रण में चीनी और बर्फ मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

  4. Step 4:

    लीजिए आपका ब्लूबेरी मिल्कशेक तैयार है।

  5. Step 5:

    ठंडे ब्लू बेरी मिल्कशेक को गिलास में डालकर सर्व करें। 

इसे जरूर पढ़ेंःजानिए ब्लूबेरी को अलग-अलग तरह से डाइट में शामिल करने के तरीके

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।