herzindagi
image

Navratri Special Shake: पेट रहेगा फुल जब नवरात्रि के व्रत में पिएंगी पपीता शेक, जानें रेसिपी

नवरात्रि में आपको ज्यादा कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जब आप घर पर सिंपल रेसिपी से तैयार करेंगी पीपता शेक। इसे पीकर आपका पेट भी भर जाएगा। साथ ही आपको मजा आ जाएगा। आइए आर्टिकल में इसकी रेसिपी आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-28, 08:30 IST

कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो नवरात्रि के पूरे व्रत रखते हैं। ऐसे में वो खाने से ज्यादा अलग-अलग तरह की ड्रिक को पीना पसंद करते हैं, ताकि उनका पेट पूरी तरह से भरा रहे, लेकिन व्रत में हर तरह की ड्रिंक को पीना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अपने लिए घर में पके हुए पपीते से शेक को बनाकर पीएं। इसे पीने के बाद आपका पेट भी भर जाएगा। साथ ही आपको कुछ अलग तरह की ड्रिंक पीने को मिल जाएगी। इसे आप व्रत के दिनों में कभी भी पी सकती हैं। आइए इसकी रेसिपी आपको बताते हैं।

पपीता शेक बनाने की विधि

  • इसके लिए आपको एक पका हुआ पपीता लेना है।
  • इसे छील लेना है और इसको छोटे-छोटे टुकड़े में काट लेना है।
  • फिर आपको इसे मिक्सी के ब्लेंडर में डालना है।
  • अब इसमें बादाम और काजू को डालना है।
  • इसमें थोड़ा सा इलाइची पाउडर डालें।
  • इसके बाद इसमें आपको शहद को मिक्स करना है।
  • अब आपको इसमें ब्राउन शुगर को ऐड करना है।
  • अब इसमें दूध को मिक्स करना है।
  • इसमें थोड़ी सी बर्फ डालनी है।
  • इसके बाद इसे मिक्सी में अच्छे से ब्लेंड करना है।

3 - 2025-09-26T162437.011

पपीता शेक को कैसे करें सर्व?

  • पपीता का शेक जब बनकर तैयार हो जाए तो इसे एक ग्लास में सर्व करें।
  • इसके ऊपर गार्निश करने के लिए आप काजू और बादाम डालें।
  • इसके बाद इसे सर्व करें।
  • इसे पीकर आपका पेट भी भर जाएगा।

2 - 2025-09-26T162435.139

 

इसे भी पढ़ें: Navratri Special Shake: नवरात्रि व्रत में तैयार करें एनर्जी से भरपूर यह हेल्दी शेक, यहां सीखें इंस्टेंट रेसिपी

पपीता शेक पीने के फायदे

  • पपीता शेक पीने से आपका पेट अच्छे से भर जाएगा।
  • पपीता शेक पीएंगी तो आपके पाचन में सुधार आएगा।
  • पपीते में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए इससे गेस प्रॉब्लम नहीं होगी।
  • नवरात्रि में पीने से आपको प्यास भी कम लगेगी। इसलिए आप इसे जरूर ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Navratri Special Recipe: व्रत में खाना है कुछ मजेदार, तो बनाएं कुरकुरे और टेस्टी साबुदाना पराठा; जानें रेसिपी

इस तरह से आप अपने लिए नवरात्रि व्रत में पीने के लिए आप पपीता शेक जरूर पीएं। इसे पीने के बाद आपका पेट भी अच्छे से भर जाएगा। साथ ही आपको ज्यादा चीजों को खाने के बारे में नहीं सोचना पड़ेगा। पपीता शेक की रेसिपी सिंपल है। इसलिए आप इसे कभी भी ट्राई कर सकती हैं और इसका मजा ले सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पपीता शेक रेसिपी Recipe Card

पपीता शेक बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 5
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • पपीता- पका हुआ
  • काजू- 5 से 6
  • बादाम- थोड़े से
  • ब्राउन शुगर- 1 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • दूध- 1 कप
  • इलाइची पाउडर- स्वादनुसार

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आपको एक पका हुआ पपीता लेना है। इसे छील लेना है और इसको छोटे-छोटे टुकड़े में काट लेना है।

  2. Step 2:

    फिर आपको इसे मिक्सी के ब्लेंडर में डालना है। अब इसमें बादाम और काजू को डालना है।

  3. Step 3:

    इसमें थोड़ा सा इलाइची पाउडर डालें। इसके बाद इसमें आपको शहद को मिक्स करना है।

  4. Step 4:

    अब आपको इसमें ब्राउन शुगर को ऐड करना है। अब इसमें दूध को मिक्स करना है।

  5. Step 5:

    इसमें थोड़ी सी बर्फ डालनी है। इसके बाद इसे मिक्सी में अच्छे से ब्लेंड करना है।

  6. Step 6:

    पपीता का शेक जब बनकर तैयार हो जाए तो इसे एक ग्लास में सर्व करें। इसके ऊपर गार्निश करने के लिए आप काजू और बादाम डालें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।