मानसून के मौसम में हम सभी की फूड क्रेविंग्स बहुत अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में हमारा कई तरह की अलग-अलग डिशेज खाने का मन करता है। इस मौसम में हर बार सिर्फ कुछ गरमा-गरम खाने की ही इच्छा नहीं होती है, बल्कि सावन में क्रीमी डेजर्ट खाने की इच्छा भी कई गुना बढ़ जाती है। हम सभी सावन में घेवर से लेकर हलवा, मालपुआ आदि कई तरह की मिठाइयों का सेवन अवश्य करते हैं। इन्हीं में से एक है रबड़ी।
इसे अक्सर लोग अपने टेस्ट के अनुसार गरम व ठंड दोनों ही तरह से खाना पसंद करते हैं। दूध, चीनी, इलायची और केसर जैसे कुछ मसालों के साथ बनाई गई रबड़ी का स्वाद बेहद ही लाजवाब व क्रीमी होता है, जो आपके टेस्ट बड को एक अलग ही अहसास करवाता है। हालांकि, परफेक्ट टेस्ट पाने के लिए जरूरी है कि रबड़ी बनाते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियों से बचा जाए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें लोग अक्सर घर पर रबड़ी बनाते समय कर बैठते हैं-
स्किम्ड मिल्क का इस्तेमाल करना
यह तो हम सभी जानते हैं कि रबड़ी को दूध की मदद से बनाया जाता है। लेकिन अक्सर लोग हेल्थ कॉन्शियस होकर स्किम्ड मिल्क का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से रबड़ी को वह थिक टेक्सचर नहीं मिल पाता है और फिर आपको रबड़ी का टेस्ट उतना अच्छा नहीं लगता है। हमेशा ध्यान रखें कि रबड़ी बनाते समय फुल-फैट मिल्क का इस्तेमाल करना ही सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि इससे रबड़ी को एकदम परफेक्ट थिकनेस व कंसिस्टेंसी मिलती है।
इसे भी पढ़ें-पिज्जा बड़े चाव से खाते हैं लेकिन उसके बारे में कितना जानते हैं आप? जानें फन फैक्ट्स
तेज आंच पर रबड़ी पकाना
वो कहते है ना कि अच्छी चीजों में वक्त लगता है। रबड़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही है। कई बार लोग जल्दबाजी में रबड़ी को तेज आंच पर पकाते हैं। हालांकि, ऐसा करने से रबड़ी के बर्तन के तले में चिपकने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही, रबड़ी जल भी सकती है। इससे रबड़ी में जले हुए की महक व टेस्ट आता है और फिर रबड़ी खाने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। इसलिए जब भी आप रबड़ी बनाएं तो थोड़ा समय निकालकर ही बनाएं और इसे तेज आंच पर पकाने की गलती बिल्कुल भी ना करें।
लगातार ना चलाना
जब आप रबड़ी को पकाते हैं तो उस समय उसे नियमित रूप से चलाना बेहद आवश्यक होता है। कई बार लोग दूध के उबल जाने के बाद आंच कम करके रबड़ी को पकने के लिए छोड़ देते हैं। ऐसा करने से रबड़ी चिकनी और मलाईदार होने की जगह दानेदार या गांठदार बन सकती है। इससे ना केवल रबड़ी का टेक्सचर बदल जाता है, बल्कि उसका स्वाद भी उतना अच्छा नहीं लगता है।
गलत बर्तन का इस्तेमाल करना
जब आप घर पर रबड़ी बना रही हैं तो किस बर्तन का इस्तेमाल कर रही हैं, यह भी बहुत अहम् है। अगर आप एक लाइटवेट पैन का इस्तेमाल करती हैं तो इससे दूध बेहद ही आसानी से जल जाता है और आपको रबड़ी में जले हुए की महक आती है। हमेशा ध्यान रखें कि रबड़ी बनाते समय आप भारी तले वाले पैन का उपयोग करें। यह न केवल दूध को जलने से बचाएगा, बल्कि यह सुनिश्चित करेगा कि यह समान रूप से गर्म हो और आपको सही तरह से पकी हुई रबड़ी मिले।
इसे भी पढ़ें- मैदे से ही नहीं गेहूं आटा से भी बना सकते हैं हेल्दी घेवर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों