Vat Savitri Prasad 2024: वट सावित्री व्रत के लिए गुड़ और आटे से बनाएं यह खास प्रसाद, जानें रेसिपी

आज वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा गया है। इस दिन वट वृक्ष में मीठी पूड़ी का भोग लगाया जाता है, चलिए जान लेते हैं इसे बनाने की विधि।

 
gud aata puri,

आज वट सावित्री का व्रत देश भर में बहुत सी सुहागिनों द्वारा रखा गया है। महिलाएं अपनी सुहाग की रक्षा के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा की जाती है, यह व्रत खासतौर पर उत्तर भारत में रखा जाता है। किसी भी सुहागिन महिला के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, तभी तो वह दिन भर का निर्जल व्रत रखकर, पूजा और परिक्रमा के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन वट वृक्ष की पूजा के साथ-साथ वट वृक्ष की आकृति और फल भी आटे की मदद से बनाया जाता है। व्रत वाले दिन बहुत सी जगहों पर भोग लगाने के लिए बरगद का फल बनाया जाता है। यह बरगद का फल आटे और गुड़ से बनाया जाता है, जिसे मीठी पुड़ी के नाम से भी जाना जाता है।

कैसे बनाएं वट सावित्री के लिए गुड़-आटे की मीठी पुड़िया

Vat Savitri Prasad

  • सबसे पहले शुद्ध गेहूं आटा को छलनी की मदद से छानकर साफ करें।
  • अब आटा में मोयन के लिए एक चम्मच घी, नारियल पाउडर और इलायची को कुचलकर मिक्स करें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद दूध में चीनी या गुड़ मिलाकर घोल बनाएं।
  • अब इस घोल को आटा में डालकर एकदम सख्त आटा गूंथ लें।
  • अब आटा को अच्छे से गूंथने के बाद गोल-गोल बेर के फल जैसा बनाकर एक तरफ रखें।
  • जब आटे से गोल-गोल बना लें, फिर तेल में घी या तेल गर्म करने के लिए रखें।\
  • घी या तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें गोल-गोल आटे के पुड़ियों का डालकर दोनों तरफ से सेंक लें।
  • पुड़िया अच्छे से कुरकुरे हो जाए तो उसे तेल से बाहर निकालकर एक प्लेट में रखें।
  • आपकी मीठी पुड़िया तैयार है, भोग लगाने के लिए उपयोग करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

गुड़ आटा पुड़ी रेसिपी Recipe Card

गुड़ आटा पुड़ी रेसिपी
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 2
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 90
  • Cuisine: Indian
  • Author: Chanchal Singh Thakur

सामग्री

  • एक कटोरी गेहूं आटा
  • गुड़ा या चीनी
  • एक चम्मच घी
  • एक बड़ा चम्मच नारियल पाउडर
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • घी या फिर तेल तलने के लिए

विधि

  • Step 1 :

    गुड़ और आटे की पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटा को छलनी से छान लें।

  • Step 2 :

    अब गुड़ या चीनी में पानी मिलाकर घोल बनाएं, आटा में इलायची पाउडर, नारियल पाउडर और मोयन के लिए घी डालकर मिक्स करें।

  • Step 3 :

    अब गुड़ा या चीनी के घोल से सख्त आटा गूंथ लें।

  • Step 4 :

    फिर आटे से बेर या कंचे जैसे गोल-गोल लोई बनाएं और घी या तेल में तलें।

  • Step 5 :

    अच्छे से सेकने के बाद इसे भोग लगाने के लिए उपयोग करें।