(Vat Savitri Vrat 2024) पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के अमावस्या तिथि पर वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। वट सावित्री का व्रत इच्छाओं की पूर्ति के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस साल वट सावित्री का व्रत 06 जून को रखा जाएगा। इस दिन अमावस्या और शनि जंयती का पर्व भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में वट सावित्री के दिन वट वृक्ष को किन चीजों का भोग लगाएं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
बरगद के पेड़ को लगाएं हलवा का भोग
वट सावित्री के दिन आटे का हलवा बनाएं और पूजा के दौरान हलवा का भोग लगाएं। इससे पति की आयु लंबी होती है और अक्षय फल के साथ-साथ अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है। बरगद के पेड़ को हलवा का भोग लगाने से, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बरगद के पेड़ को लगाएं पंचामृत का भोग
वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ को पंचामृत का भोग लगाने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आप पंचामृत घी, शहद, दही और दूध आदि चीजों से बना सकते हैं। भोग लगाने के बाद पंचामृत का प्रसाद सभी को बांटें। इससे व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Vat Savitri 2024 Puja Shubh Muhurat: वट सावित्री के दिन कब है पूजा का योग, जानें शुभ मुहूर्त
बरगद के पेड़ को लगाएं खीर का भोग
अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी चल रही है, तो वट सावित्री के दिन सभी बाधाओं से छुटकारा पाने के लिए खीर का भोग लगाएं। इससे सभी विपदाओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री के दिन कुंवारी कन्याएं ऐसे रखें व्रत, मिलेगा मनचाहा वर
वट वृक्ष को भोग लगाने के दौरान मंत्र जाप
वट वृक्ष की पूजा और भोग लगाने के दौरान इस मंत्र का जाप करें। इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
दीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।।
वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ को भोग लगाने से लाभ हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों