Dipika Kakar Ibrahim की मलाई ब्रेड रोल रेसिपी आएगी पसंद, इन टिप्स की मदद से 20 मिनट में झटपट करें तैयार

टेस्टी खाना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में हम अलग-अलग रेसिपी को ट्राई करते हैं। इस बार भी आप एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के बताए गए तरीके से मलाई ब्रेड रोल बनाएं।
image

खाना जब स्वादिष्ट होता है, तो थोड़ा सा चखने से ही मजा आ जाता है। इसलिए हर कोई कोशिश करता है कि वो अपने परिवार या खास लोगों के लिए कुछ न कुछ स्वादिष्ट बनाएं। दीपिका कक्कड़ भी अपने परिवार के लिए हमेशा कुछ न कुछ स्वादिष्ट चीजों को बनाती रहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें कुकिंग और अलग-अलग डिश को बनाने का काफी शौक रहा है। इसलिए वो हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टर शेफ में भी नजर आईं थी। इस बार उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर मलाई ब्रेड रोल की रेसिपी को शेयर किया। चलिए आपको भी बताते हैं इसे कैसे उन्होंने तैयार किया, ताकि आप भी इसे आसान तरीके से घर पर तैयार कर सके।

मलाई ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री (Malai Bread Roll Recipe)

Malai Bread Roll Recipe

  • ब्रेड
  • मावा- आधा किलो
  • भूरा- मावा के हिसाब से
  • पिस्ता- बारीक कटे हुए
  • इलायची पाउडर- 1/3
  • मैदा
  • ब्रेड क्रम्ब्स

मलाई ब्रेड रोल बनाने के लिए क्या करें

  • सबसे पहले आपको एक पैन में मावा डालकर अच्छे से ब्राउन करना है।
  • जब ये ब्राउन हो जाए तो इसमें मावा की मात्रा के हिसाब से भूरा डालना है।
  • अब इलायची पाउडर को डालें और मिक्स करें।
  • इसके बाद एक प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें।
  • जब तक ये ठंडा होगा। उस समय आप एक कटोरी में 2 चम्मच मैदा लें और पानी डालकर घोल बना लें।
  • इसके बाद एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स को निकालें।
  • अब आपको ब्रेड की साइड को कट करना है।
  • मावा ठंडा होने के बाद ब्रेड को हल्का बेलकर पतला कर लें।
  • फिर इसमें मावा को भरें और मैदा का पेस्ट लगाकर इस रोल को चिपका लें।
  • इसके बाद मैदा का पानी ब्रेड के ऊपर लगाएं। इसे अच्छे से ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें।
  • फिर इसे एयर फ्रायर में सेक लें।

मलाई रोल को ऐसे करें सर्व

malai roll

  • जब मलाई ब्रेड रोल अच्छे से ब्राउन हो जाएं तो इसे एक प्लेट में निकालें।
  • इसके बाद इसके ऊपर पिस्ता लगाकर इसे सर्व करें।
  • आप चाहें तो इसे चॉकलेट सॉस या हनी के साथ भी सर्व कर सकती हैं।

दीपिका की ये आसान रेसिपी आपको काफी पसंद आएगी। इसे बनाने में समय भी कम लगेगा। साथ ही, इसे आप घर पर मिठाई के तौर पर सर्व कर सकती हैं। इसे खाकर हर किसी को मजा आएगा। मलाई रोल का स्वाद भी आपको काफी अच्छा आएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP