जानें कैसे किया जा सकता है इलायची पाउडर को 10 महीने तक स्टोर?

भारत में कई तरह के मसाले हैं और कई चीजों में इनका इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर हम उन मसालों को स्टोर करके तो रखते हैं लेकिन फिर भी यह खराब हो जाते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें आप घर पर भी बना सकती हैं और ज्यादा समय के लिए स्टोर भी कर सकती हैं।
खाने में खुशबू और बढ़िया टेस्ट के लिए इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हर बार इलायची के छोटे-छोटे पैकेट का इस्तेमाल करने से अच्छा है कि आप इसका पाउडर बना लें। आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि आप कैसे इलायची पाउडर बना सकती हैं और 10 महीने तक उसे कैसे स्टोर करके रख सकती हैं।
कैसे बनाएं इलायची पाउडर

- अन्य मसालों की तरह इलायची पाउडर बनाना भी आसान है। बस हमारे बताएं इन स्टेप्स को फॉलो करें और बना दें बढ़िया इलायची पाउडर।
- सबसे पहले एक कटोरी में इलायची रख लें।
- आप जितनी इलायची का पाउडर बनाना चाहती हैं उस हिसाब से इलायची ले लें।(इस तरह बनाएं मिल्क पाउडर)
- इस बात का ध्यान रखें कि केवल हरी इलायची का ही उपयोग करें।
- अगर आप पीली पड़ी इलायची का इस्तेमाल करती हैं तो उससे कम खुशबूदार पाउडर बनेगा।
- अब एक कढ़ाइ को गैस पर रख दें और धीमी आंच पर एक से दो मिनट तक सेक लें।
इसे जरूर पढ़ें-आलूबुखारा पर की गई वैक्स कोटिंग की पहचान के लिए फॉलो करें ये टिप्स
- अब गैस को बंद कर दें और इलायची को ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब मिक्सी में डालकर इसे बारीक पीस लें और उसके बाद पाउडर को छलनी से एक बाउल में छान लें।
- इलायची पाउडर का बचा हुआ मोटा चूरन किसी डब्बे में रख दें।(ऐसे करें घी में मिलावट की जांच)
- आप इस बचे हुए मोटे पाउडर का इस्तेमाल चाय में कर सकती हैं।
- लीजिए तैयार है आपका इलायची पाउडर।
ऐसे करें स्टोर

जब आपका इलायची पाउडर बनकर तैयार हो जाए तो इसे एक कांच के जार में रख दें। कुछ लोग इलायची के साथ चीनी भी पीसते हैं लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर हम चीनी को साथ में पीसते हैं तो इलायची पाउडर में यह नमी बनाती है।
जिसकी वजह से इलायची पाउडर के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए आप ऐसा न करें। हमारे बताए तरीके से इलायची पाउडर पीसें और कांच के जार में स्टोर करके रखें। ऐसे आप 10 महीने तक इलायची पाउडर को स्टोर करके रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-चॉपिंग बोर्ड को साफ करने के शेफ पंकज भदौरिया के अमेजिंग हैक्स
आप इलायची पाउडर को कैसे स्टोर करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।